ONE: BIG BANG II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Japanese striker Taiki Naito cracks Savvas Michael Petchyindee Academy with a punch

ONE: BIG BANG के सफल आयोजन के बाद अब ONE Championship इस सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

इस शुक्रवार ONE: BIG BANG II का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होगा और कई एथलीट्स जीत दर्ज करते हुए अपने करियर को नए मुकाम पर पहुंचाना चाहेंगे।

एक हार उन्हें नुकसान लेकिन एक जीत उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में फायदा पहुंचा सकती है और वर्ल्ड टाइटल के करीब भी लेकर जा सकती है।

यहां आप जान सकते हैं कि ONE: BIG BANG II में मॉय थाई एथलीट्स, किकबॉक्सर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

जोनाथन हैगर्टी और टाईकी नाइटो

मेन इवेंट में 2 ऐसे मॉय थाई एथलीट्स आमने-सामने होंगे जो युवा, प्रतिभाशाली हैं और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व चैंपियन और #3 रैंक के कंटेंडर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत करना चाहेंगे।

थाई एथलीट के खिलाफ चैंपियनशिप हारने और उसके बाद रीमैच में मिली हार के बाद ब्रिटिश स्टार ये साबित करना चाहते हैं कि वो रोडटंग के खिलाफ ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट हासिल करने के हकदार हैं।

लेकिन टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो भी रोडटंग को चुनौती दे चुके हैं और चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं।

नाइटो को चाहे रैंकिंग्स में जगह ना मिली हो, लेकिन एक बड़ी जीत उन्हें “द आयरन मैन” के खिलाफ चैंपियनशिप मैच के बेहद करीब पहुंचा सकती है। इस जीत के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक 5 मैचों की हो जाएगी और उन्हें संभव ही ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी जगह मिल सकती है।

नीकी होल्ज़कन और इलियट कॉम्पटन

को-मेन इवेंट में 2 लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर्स वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होना चाहेंगे।

ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ लगातार 2 हार झेलने के बाद डच किकबॉक्सिंग लैजेंड नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन अपने हमवतन एथलीट के खिलाफ तीसरा मैच प्राप्त करना चाहते हैं।

होल्ज़कन #1 रैंक के कंटेंडर हैं और उनका कहना है कि पिछले वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में वो पूरा ध्यान मैच पर नहीं लगा पा रहे थे। एक जीत के साथ अब होल्ज़कन वापसी के सफर पर निकलना चाहते हैं।

लेकिन #5 रैंक के कंटेंडर इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन एक लैजेंड एथलीट को हराकर सुर्खियां बटोरना, रैंकिंग्स में ऊपर पहुंचना और ONE Super Series किकबॉक्सिंग व मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब भी पहुंचना चाहते हैं।

टेटसुया यमाडा और किम जे वूंग

201211 SG Matchup 1920x1080px YamadaVSKim.jpg

फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना रहा है और इस शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ हो सकता है।

टेटसुया “MMA फैंटेसिस्टा” यमाडा धमाकेदार प्रदर्शन कर डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान करना चाहेंगे।

डिविजन में बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हैं और सभी ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली को चैलेंज करना चाहते हैं।

जापानी एथलीट डिविजन के #4 रैंक के कंटेंडर हैं, उनका रिकॉर्ड 26-7-2 का है और पिछले 11 में से 9 मैचों में जीत दर्ज कर चुके हैं। वो जानते हैं कि एक बड़ी जीत उन्हें गैरी “द लॉयन” टोनन और मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन जैसे टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल करवा सकती है।

यमाडा जहां वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंचना चाहते हैं, वहीं “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग रैंकिंग्स में स्थान पक्का करना चाहते हैं।

पिछले मैच में दक्षिण कोरियाई स्टार को #3 रैंक के कंटेंडर कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा के खिलाफ हार मिली थी। यानी अभी उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावनाएं काफी कम हैं, लेकिन यमाडा के मोमेंटम को बिगाड़ते हुए रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकते हैं।



एरोल ज़िमरमैन और राडे ओपाचिच

201211 SG Matchup 1920x1080px ZimmermanVSOpacic.jpg

शुक्रवार को 2 हेवीवेट एथलीट्स की भिड़ंत में एक यादगार फिनिश देखने को मिल सकता है।

ONE Super Series हेवीवेट किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में कई बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग चैंपियन एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन का सामना सर्बियाई मॉय थाई चैंपियन राडे ओपाचिच से होगा।

दोनों हेवीवेट एथलीट्स का ये प्रोमोशनल डेब्यू मैच होगा और एक जीत उन्हें डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक बना सकती है।

ज़िमरमैन और ओपाचिच, दोनों के पास ONE Championship फैंस को अपने पहले मैच में प्रभावित करने का मौका होगा।

अगिलान थानी और टायलर मैकग्वायर

201211 SG Matchup 1920x1080px ThaniVSMcguire.jpg

वेल्टरवेट डिविजन के 2 सबसे चहेते एथलीट्स सिंगापुर में वापसी कर रहे हैं और एक जीत उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकती है।

अगिलान “एलीगेटर” थानी 2015 में ONE को जॉइन करने के बाद से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। मलेशियाई स्टार अभी तक ONE में सबसे ज्यादा (11) वेल्टरवेट कॉन्टेस्ट्स का हिस्सा बन चुके हैं, उनके नाम सबसे ज्यादा (7) जीत हैं और सबसे ज्यादा (4) सबमिशन जीत भी उन्हीं के नाम हैं।

इस शुक्रवार थानी अपने 12वें वेल्टरवेट मैच के लिए रिंग में उतरेंगे। एक सबमिशन जीत उनके 2 रिकॉर्ड्स को और भी मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती है और सबसे ज्यादा फिनिश के मामले में वो बेन “फंकी” एस्क्रेन की बराबरी कर लेंगे।

अगर टायलर मैकग्वायर, “एलीगेटर” को 29 सेकंड में फिनिश कर देते हैं तो मलेशियाई स्टार कोई रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाएंगे। अमेरिकी एथलीट भी वापसी की राह देख रहे हैं क्योंकि पिछले मैच में उन्हें अपने करियर की एकमात्र हार झेलनी पड़ी थी।

अभी तक ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव का चैलेंजर सामने नहीं आया है, लेकिन इस मैच का विजेता जरूर नए चैलेंजर के तौर पर उभरकर सामने आ सकता है।

अली मोटामेड और चेन रुई

201211 SG MU 1920x1080px MotamedVSChen.jpg

शो की शुरुआत 2 युवा स्टार्स के बीच बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले से होगी।

अली मोटामेड रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में शानदार प्रदर्शन कर मेन रोस्टर में आए हैं। उन्हें OWS के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक की संज्ञा भी दी जाती रही है।

मोटामेड अपने पहले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर बेंटमवेट डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान करना चाहेंगे।

“द घोस्ट” चेन रुई भी अपने प्रतिद्वंदी से अच्छी तरह वाकिफ हैं। 2016 में चीनी स्टार एक ही दिन में लगातार 2 मैचों में जीत दर्ज कर ONE जकार्ता टूर्नामेंट चैंपियन बने थे। उनका शानदार सफर अभी भी जारी है और पिछले मैच में “जंगल कैट” मुहम्मद आइमान को हराया।

ये 2 उभरते हुए बेंटमवेट स्टार्स की भिड़ंत होगी, लेकिन किसी एक को ही जीत नसीब हो पाएगी।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: BIG BANG II को मिस नहीं करना चाहिए

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)