ONE Super Series में साल 2020 के पहले 3 महीने के टॉप-5 मुकाबले

Janet-Todd-and-Stamp-Fairtex-1620x1080

साल 2020 के कुछ शुरुआती ONE Championship इवेंट्स में काफी सारे जबरदस्त एक्शन से भरपूर किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मुक़ाबले देखे गए हैं।

वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों से लेकर ONE में आए नए एथलीट्स लगातार ग्लोबल स्टेज पर सफलता की सीढ़ी चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। ONE Super Series के एलीट लेवल के स्ट्राइकर्स एशिया के बड़े शहरों में जब भी सर्कल में उतरे हैं तो उन्होंने जीत दर्ज करने के लिए अपना बेस्ट प्रदर्शन कर फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अभी तक परिणाम धमाकेदार ही रहे हैं, खासतौर पर इन 5 मैचों के जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। पिछले 3 महीने में शायद ही कोई मैच इनसे ज्यादा मनोरंजक रहा हो।

#1 स्टैम्प फेयरटेक्स vs जेनेट टॉड

पुराने प्रतिद्वंदी स्टैम्प फेयरटेक्स और जेनेट “JT” टॉड जब ONE: KING OF THE JUNGLE में हुए ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुक़ाबले में आमने-सामने आए तो इन दोनों ने एक बार फिर एक-दूसरे को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया।

टॉड शुरुआत से ही शानदार लय में नजर आ रही थीं, जिससे उन्हें मैच को अपने पक्ष में करने का मौका मिल सके और पहले मिनट से ही उन्होंने आक्रामक शुरुआत करने में सफलता पाई। उनकी बेहतरीन बॉक्सिंग किक्स और मूवमेंट ने जाहिर तौर पर स्टैम्प के खिलाफ उन्हें थोड़ी बढ़त दिला दी थी और स्टैम्प को अपने गेम प्लान में बदलाव करने पर भी मजबूर किया।

डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ने भी कुछ दमदार लो किक्स और राइट हैंड्स से मैच में वापसी की लेकिन अमेरिकी एथलीट ने भी धैर्य ना खोते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को स्ट्रेट पंच और हाई किक्स से क्षति पहुंचाना जारी रखा।

आखिरी राउंड में ऐसा प्रतीत होने लगा था कि मैच किसी भी दिशा का रुख कर सकता है लेकिन आखिर में टॉड बेहतर साबित हुईं और स्टैम्प को हराकर अपने करियर का पहला वर्ल्ड टाइटल जीता

ये भी पढ़ें: जेनेट टॉड ने उस जीत के बारे में बात की जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी है

#2 पेचडम पेटयिंडी एकेडमी vs मोमोटारो

ONE: FIRE AND FURY में हुए “द बेबी शार्क” पेचडम पेटयिंडी एकेडमी और मोमोटारो के बीच 3 राउंड तक चले मॉय थाई मैच ने फिलीपींस के फैंस को चौंका दिया था।

पूर्व ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का स्टाइल हमेशा देखने वाला लम्हा होता है और उनके प्रतिद्वंदी ने मैच में जीत हासिल करने के लिए किसी भी मौके को खाली नहीं जाने दिया। मोमोटारो के दमदार पंच और फास्ट किक्स से थाई स्टार को काफी क्षति पहुंची थी लेकिन जैसे ही पेचडम अपने पैरों पर वापस खड़े हुए तो उन्होंने लेफ्ट किक, नी स्ट्राइक्स और एल्बोज़ से अटैक करना शुरू कर दिया।

साफ देखा जा सकता था कि ये “द बेबी शार्क” की ताकत और मोमोटारो की तेज मूवमेंट के बीच की टक्कर थी और आखिर में जजों को लगा कि पेचडम की दमदार किक्स उन्हें बहुमत निर्णय से जीत दिलाने के लिए काफी रहीं।

ये भी पढ़ें: पेचडम: ‘हर एक जीत मुझे वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचाती जाएगी’

#3 विक्टर पिंटो vs एडम नोइ

ONE: A NEW TOMORROW में एडम नोइ और विक्टर पिंटों के बीच बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कॉन्टेस्ट में दोनों ही तरफ से शानदार स्ट्राइकिंग देखने को मिलीं। शुरुआत से ही दोनों किक्स से एक-दूसरे पर कड़ा प्रहार कर रहे थे और बैकफुट पर जाने के लिए कोई भी तैयार नहीं था और इसी बीच आक्रामक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस इस मुकाबले को खास बना रहे थे।

मैच का निर्णायक पहलू वो रहा जब नोइ दबाव की स्थिति में भी धैर्य बनाए हुए थे और मौका मिलते ही उन्होंने पहले राउंड के आखिरी समय में पिंटो को बेहद तेजी के साथ हेड किक लगाई जिससे पिंटों नीचे गिर पड़े।

इस नॉकडाउन से पिंटों और भी आक्रामकता के साथ आगे आ रहे थे और स्कोरकार्ड्स में बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनके अल्जीरियाई प्रतिद्वंदी बिना धैर्य खोये मजबूती से अटैक का सामना कर रहे थे और जब उन्हें मौका मिला तो लगातार पंच और लो किक्स लगाते हुए उन्होंने मैच को अंतिम रूप दिया था।

ये भी पढ़ें: डेब्यू मैच में एडम नोइ की शानदार जीत

#4 रोडटंग जित्मुआंगनोन vs जोनाथन हैगर्टी II

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के बीच पहला मैच ONE में साल 2019 के सबसे धमाकेदार मॉय थाई मुकाबलों में से एक साबित हुआ था, इसलिए रीमैच से भी फैंस को काफी उम्मीदें थीं।

ONE: A NEW TOMORROW में वो अपने पहले मैच की तरह का प्रदर्शन तो नहीं कर पाए क्योंकि ये तीसरे राउंड में ही समाप्त हो गया था। इसके बावजूद इस मैच में कई शानदार लम्हे देखने को मिले।

थाई सुपरस्टार को बिना रुके अटैक करते देखना वाकई में एक यादगार लम्हा साबित हुआ और वो बॉडी पर दमदार स्ट्राइक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करना चाहते थे। “द आयरन मैन” के लिए शुरुआत अच्छी रही क्योंकि उन्होंने ब्रिटिश एथलीट को पहले राउंड में लेफ्ट हुक लगाकर मैट पर गिराने में सफलता पाई थी लेकिन जोनाथन ने इस स्ट्राइक को ऐसे झेला जैसे उन्हें कुछ हुआ ही नहीं। इसके बाद उन्होंने स्ट्रेट पंच और पुश किक्स लगाकर मैच में वापसी करने का प्रयास जारी रखा।

रोडटंग ने भी हार नहीं मानी और उसके बाद “द जनरल” ज्यादा देर तक उनके अटैक को नहीं झेल पाए। तीसरे राउंड में जित्मुआंगनोन ने आक्रामक रुख अपनाए रखा, जोनाथन की बॉडी पर खूब प्रहार किया। इन बॉडी स्ट्राइक्स से ब्रिटिश स्टार 2 बार नीचे गिर पड़े थे लेकिन दोनों ही बार वो उठ खड़े हुए लेकिन तीसरी बार वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए और रोडटंग ने सफलतापूर्वक ONE फ़्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया।

ये भी पढ़ें: दूसरा वर्ल्ड टाइटल जीतने पर है रोडटंग की नजर

#5 क्रिस शॉ vs रोडलैक पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम

रोडलैक पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम जबरदस्त फॉर्म के साथ इस मैच में उतरे और वो क्रिस शॉ पर जीत दर्ज कर बेंटमवेट मॉय थाई रैंक्स में और भी ऊंचा दर्जा हासिल करना चाहते थे। हालांकि, क्रिस ने भी 3 राउंड तक चले इस जबरदस्त एक्शन से भरपूर मुकाबले को जीतने का पूरा प्रयास किया था।

शॉ जैब लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेले रखने की रणनीति पर काम कर रहे थे लेकिन रोडलैक ने जब लय पकड़ी तो उन्होंने ताकतवर हुक्स से शॉ की बॉडी और सिर को क्षति पहुंचानी शुरू कर दी। डेब्यू कर रहे स्कॉटिश स्टार मान चुके थे कि रोडलैक से दूरी बनाए रखना उनके लिए असंभव है इसलिए उन्होंने अटैक के जवाब में अटैक करने की रणनीति अपनाई थी।

तीसरे राउंड में शॉ एल्बो से अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने में सफल रहे, इसके बावजूद वो थाई सुपरस्टार को रोक पाने में विफल साबित हो रहे थे। इसलिए  मैच के आखिरी मोमेंट्स में रोडलैक ने हार्ड लेफ्ट हुक लगाते हुए जजों को इम्प्रेस करने में सफलता पाई और जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: रोडलैक ने किस तरह मां के गुजरने के बाद परिवार और करियर की जिम्मेदारी को संभाला

किकबॉक्सिंग में और

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
collage
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled
Mohammad Siasarani And Pedro Dantas 1 scaled
Pompet Decho Faceoff 1920X1280 scaled