रोडटंग से दोबारा भिड़ने का जुनून टकेरु को ONE 173 में पुरिच के खिलाफ मैच के लिए कर रहा प्रेरित – ‘मुझे रोडटंग से बदला लेना है’

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 136 scaled

जापानी मेगास्टार टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के दिल और दिमाग में एक हार अभी भी ताज़ा है और वो उसका हिसाब बराबर करने के लिए उतावले हैं।

रविवार, 16 नवंबर को कई डिविजन के K-1 चैंपियन अपने घर जापान में होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मैच में अनुभवी स्ट्राइकर डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच का सामना करेंगे।

दो रैंक के कंटेंडर के पास मौका है कि वो अपने खोए हुए आत्मविश्वास को हासिल करें और सबसे बड़े सपने, रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ रीमैच, को प्राप्त करें।

टकेरु दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आए ही इस वजह से थे ताकि वो रोडटंग से फाइट कर सकें।

उन्होंने कहा:

“मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है कि मुझे रोडटंग से बदला लेना है। मैंने ONE को साइन रोडटंग से फाइट करने के लिए किया था। मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रोडटंग का दोबारा सामना करना चाहता हूं।”

इसी कारण के चलते पुरिच के लिए मैच बहुत ही अहम हो जाता है।

बोस्नियाई-कनाडाई स्टार ने पिछले साल जून में हुई तीन राउंड की किकबॉक्सिंग फाइट में “द आयरन मैन” को कड़ी टक्कर दी थी।

टकेरु ने इस बारे में बताया:

“मुझे लगता है कि पुरिच मेरे लिए एक परफेक्ट प्रतिद्वंदी हैं। डेनिस शारीरिक तौर पर बहुत मजबूत है। उनकी ताकत और मानसिक मजबूती बहुत है। उनकी रोडटंग से फाइट देखकर लगा कि वो एक पूर्ण फाइटर हैं।

“लेकिन जब मानसिक मजबूती और पंचिंग पावर की बात आती है तो मैं मानता हूं कि मैं हारूंगा नहीं। अंत में मैं नॉकआउट से जीतूंगा।”

इसी जिद्द ने 34 वर्षीय मेगास्टार को करियर में खास पहचान दिलाई है और वो 44 जीत के साथ जापान के सबसे बड़े स्ट्राइकर्स में से एक हैं।

उनके जेहन में पिछले हिसाब-किताब को बराबर करने की ज्वाला धधक रही है।

“नेचुरल बोर्न क्रशर” ने कहा:

“पिछली बार फाइट बहुत जल्दी खत्म हो गई थी और इस बार मैं वो छवि हटाना चाहूंगा। मैं जापानी फैंस को बेहतरीन फाइट और नॉकआउट जीत दूंगा।”

घर पर जीत की उम्मीदों का भार टकेरु के कंधों पर

जापान में हो रहे ONE 173 में डेनिस पुरिच का सामना करना टकेरु सेगावा के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ दबाव भी ला रहा है।

फैंस के बीच बेहद चर्चित 34 वर्षीय स्ट्राइकिंग सनसनी को सालों से अपने घर पर जीत नहीं मिली है और वो 16 नवंबर को हर हाल में एरियाके एरीना में जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं जापान में 2021 से कोई भी फाइट नहीं जीता हूं। मैं जापानी फैंस को जीत से रूबरू नहीं करवाया पाया हूं और ये मेरे लिए परेशानी भरा रहा है। मैं ONE में आने के बाद से लगातार दो मैच नहीं जीता हूं। तो मैं इस फाइट के लिए हर हाल में जीतना चाहूंगा।”

टकेरु को पिछले साल घरेलू धरती पर हुए ONE 165 में अपने प्रमोशनल डेब्यू में ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

हार के आठ महीने बाद उन्होंने जीत के साथ वापसी की और ONE Friday Fights 81 में थांट ज़िन को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से शिकस्त दी।

हालांकि, पिछले मैच में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ आई दर्दनाक हार बेहद चौंकाने वाली थी।

वो फाइटर जिन्होंने अपने करियर में कभी भी लगातार दो फाइट नहीं हारी, उन्होंने बताया कि क्यों ONE 173 का मुकाबला इतना अहम है:

“मैंने अपने करियर में लगातार कभी दो फाइट नहीं हारी। अगर ऐसा होगा तो मुझे लगेगा कि अंत आ गया है। ऐसे में हारने का दबाव है। लेकिन इससे कहीं बढ़कर जापानी फैंस को एक शानदार जीत दिलाने की प्रेरणा अधिक बड़ी है।”

16 नवंबर के दिन टकेरु का मिशन सिर्फ एक ही होगा।

उन्होंने कहा:

“ONE में आने के बाद से मुझे कई चोटों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उनसे पार पाना और रोडटंग का दोबारा सामना करना मेरे लक्ष्य हैं। अपना बदला लेकर मैं दिखाना चाहता हूं कि अगर आप हार ना मानें तों सपने और लक्ष्य पूरे हो सकते हैं।

“मैं ये फाइट किसी भी हाल में नहीं हार सकता।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty