ONE Fight Night 41 के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में आमने-सामने होंगे ह्यू और सुआब्लैक

collage

ONE Fight Night 41 के लिए जापानी स्टार ह्यू और थाई नॉकआउट मशीन सुआब्लैक टोर प्रान49 के बीच एक शानदार फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबला शामिल किया गया है।

शनिवार, 14 मार्च को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले शो में पहले से ही ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो और पोलिश सनसनी पावेल जावोर्स्की के बीच तय किया जा चुका है।

23 वर्षीय ह्यू ONE Championship के सबसे बेहतरीन युवा स्टार्स में से एक के रूप में उभरे हैं।

ओसाका निवासी स्ट्राइकर ने 12-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। उनका कराटे स्टाइल किकबॉक्सिंग के साथ अच्छा तालमेल खाता है और वो रॉलिंग थंडर और स्पिनिंग बैक किक्स से भी खुद को फायदा पहुंचाते हैं।

प्रमोशनल डेब्यू में यूसेफ साद के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के दौरान इसकी झलक दिखा चुके हैं।

उसके बाद Team Mehdi Zatout के स्टार ने लिएंड्रो मिरांडा को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी। ONE 172 में ज़कारिया एल जमारी के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट से पराजित किया।

हालांकि, अगली फाइट में आए नतीजे से उन्होंने पूरे डिविजन को चेतावनी दे डाली।

ह्यू ने कोलंबिया के अपराजित स्टार जॉर्डन एस्टुपिनन के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए TKO से जीत दर्ज कर उन्हें करियर की पहली हार का स्वाद चखाया। इसके साथ ही उन्हें ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला।

लेकिन उनकी लय बिगाड़ने के लिए अनुभवी थाई स्टार आ रहे हैं, जो अच्छी फॉर्म में हैं।

बेंटमवेट में मुकाबले करने के बाद सुआब्लैक ने फ्लाइवेट डिविजन में डेब्यू किया। 29 वर्षीय स्टार ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 6-0 का दमदार रिकॉर्ड बनाया और छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता।

लेकिन फिर तीन मैचों में हार के बाद उनके विजय रथ पर विराम लग गया। उन्होंने खुद में सुधार, धैर्य और मजबूत डिफेंस के साथ अच्छी वापसी की।

उन्होंने संगारथिट लुकसाइनकोंगडिन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और फिर हमवतन दिग्गज “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” सेकसन ओर क्वानमुआंग को पराजित कर अपनी ताकत दिखाई।

सुआब्लैक का सामना नवंबर में होने वाले ONE Fight Night 37 में जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन के खिलाफ फ्लाइवेट डेब्यू करना था, मगर बीमारी के चलते उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। फिर उन्होंने ONE Friday Fights 137 में पाकोर्न पीके साइन्चाई के खिलाफ अंतिम समय पर फाइट की और हार गए।

अब वो नए डिविजन में खुद को स्थापित करने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं ह्यू की कोशिश होगी कि वो एक सम्मानित स्ट्राइकर को हराकर ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए अपनी दावेदारी आगे बढ़ाएं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty