ONE Friday Fights 139 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship इस साल के पहले डबलहेडर वीकेंड का आयोजन करेगा और एक्शन की शुरुआत ONE Friday Fights 139 से होगी।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 23 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 139 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स देखने को मिलेंगे। इसमें से अधिकतर का प्रयास छह अंकों का राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने पर होगी।

मेन इवेंट में वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम कॉन्ट्रैक्ट जीतने की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन उनका सामना म्यांमार के पावरहाउस सोई लिन ऊ से होगा।

वहीं अपने नॉकआउट डेब्यू के चार महीने बाद फ्रेंच युवा सनसनी सैंड्रो बोसी बहुप्रतीक्षित वापसी करते हुए दिखेंगे। उनका सामना PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट से को-मेन इवेंट मैच में होगा।

इसके अतिरिक्त फीचर फाइट में अपराजित 19 वर्षीय सनसनी रुस्तम यूनुसोव की टक्कर खुनपोनोई सोर सोमाई से होगी।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ को नॉकआउट (ko) से हराया - पहले राउंड के 1:27 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सैंड्रो बोसी ने पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुपरजेंग टीडेड99 ने माएमोट सोर सलाचीप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
सलाई टैन खी शीइन ने योडउडोन बीएस मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया - दूसरे राउंड के 0:21 मिनट में
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
डेन सिटनायोकटावीपटाफोंग ने जाओइन्सी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
काजोर्नक्लाई सोर सोर टोइपाड्रियू ने डंक लुकपोरफरायासुआ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:49 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई
खुनसुक सोर डेचापैन ने नाय याइन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने खुनपोनोई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
क्याव स्वार विन ने मुगा सेटो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:25 मिनट में
बेंटमवेट MMA
बाटोचिर बटसाइखान ने एलेस्टेयर “बिग एल” वोल्डर्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:57 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
झाओ झेंगदोंग ने केइसुके मोंगुची को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:21 मिनट में
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
गेब्रियल परेरा ने हिरोकी सुजुकी को बहुमत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पोल पास्कल ने दलेर असरोरोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 1:15 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
थोआन गुयेन थान ने गेब्रियल लियोनेटी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash