इन 5 कारणों से 24 जनवरी को ONE Fight Night 39: Rambolek Vs. Dayakaev देखना न भूलें

Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled

ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev के जरिए दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन 2026 के यूएस प्राइमटाइम कैलेंडर की शुरुआत करने जा रहा है।

शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले शो के मेन इवेंट में नॉकआउट आर्टिस्ट्स रैम्बोलैक चोर अजालाबून और अब्दुल्ला “स्मैश बॉय” दयाकाएव की टक्कर होगी।

इसके अलावा भी शो में ढेर सारे जोरदार मैच शामिल हैं। आइए इवेंट से चंद दिन पहले उन कारणों पर चर्चा करते हैं, जिनके चलते आपको ONE Fight Night 39 जरूर देखना चाहिए।

#1 महीनों के इंतजार के बाद दो लाजवाब स्ट्राइकर्स मेन इवेंट के लिए तैयार

बेंटमवेट मॉय थाई नॉकआउट आर्टिस्ट्स रैम्बोलैक चोर अजालाबून और अब्दुल्ला दयाकाएव का मुकाबला पिछले साल नवंबर में ONE Fight Night 37 में होना था।

लेकिन स्किन इंफेक्शन की वजह से दयाकाएव को अपना नाम मैच से वापस लेना पड़ा। अब दोनों फाइट करने के लिए तैयार हैं।

पिछले चार मैचों को अपने नाम कर चुके रैम्बोलैक अब Superbon Training Camp में मौजूदा ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन और मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा की देखरेख में ट्रेनिंग करते हैं।

वहीं दयाकाएव भी पिछले चार मैचों को नॉकआउट से जीत चुके हैं और उनकी कोशिश लगातार पांचवें फिनिश पर होगी। जीतने वाला स्टार ONE बेंटमेवट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने का अगला चैलेंजर बन सकता है।

#2 नए वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स उभरकर आ सकते हैं सामने

को-मेन इवेंट में कोंगथोरानी सोर सोमाई और असादुला इमानगज़ालिएव के मैच से भविष्य का नया टाइटल चैलेंजर सामने आ सकता है।

दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने नोंग-ओ हामा, नाकरोब फेयरटेक्स और जाओसुयाई क्रुंगथेपथोंगबुरी जैसे स्टार्स को हराया है। वहीं पिछले दो मैचों में हार के बाद थाई स्टार का प्रयास दोबारा जीत हासिल करने पर होगा।

मगर उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे इमानगज़ालिएव। उन्होंने पिछले मैच में कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पानपयाक जित्मुआंगनोन को पहले राउंड में नॉकआउट किया था।

कार्ड के एटमवेट मैच में चिहीरो सवाडा का सामना नैटेली साल्सेडो से होगा।

सवाडा ने अपने घातक रेसलिंग गेम और दम घोंटने वाली ग्रैपलिंग के दम पर 10-1 का करियर रिकॉर्ड बनाया है। जापानी स्टार पिछले लगातार दो मैचों में जीतकर इस फाइट के लिए दस्तक देंगी।

वहीं साल्सेडो की बात करें तो वो 4-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड रखती हैं और उन्होंने पिछले सितंबर में माकारेना अरागोन को सबमिशन से हराकर शानदार डेब्यू किया था।

इस मैच की विजेता ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देने के करीब पहुंच सकती हैं।

#3 BJJ सनसनी का ONE डेब्यू

मात्र 18 वर्ष की आयु में कई सारे BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) टूर्नामेंटों में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद हेलेना क्रेवार आखिरी ONE Championship में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं।

अमेरिकी युवा स्टार का सामना 10 मिनट के बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में टेशया नोएलानी एलो से होगा। प्रमोशन के बाहर इन दोनों का सामना कुछ साल पहले हुआ था, जिसमें क्रेवार को जीत मिली थी।

उस मैच के बाद से दोनों ने अपनी स्किल्स में काफी सुधार किया है और वे एक दूसरे को पटखनी देने के लिए पूरा जोर लगा देंगी।

#4 अपराजित MMA फाइटर्स दिखाएंगे अपनी ताकत

दो अपराजित स्टार्स अपने प्रमोशनल डेब्यू को यादगार बनाने का पूरा प्रयास करेंगे।

मार्कोस ओरेलियो बेंटमवेट MMA मुकाबले में कार्लो “द बुल” बुमिना-अंग के खिलाफ 8-0 के शानदार रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे। 21 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार फाइट्स को स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग दोनों तरीकों से खत्म कर सकते हैं।

वहीं चेज़ “मैनिमन” मैन 6-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड और 80 फीसदी के फिनिशिंग रेट के साथ इसी “डॉक्स्ज़” फिटिकेफु के खिलाफ उतरेंगे।

दोनों स्टार्स के अपराजित रिकॉर्ड दांव पर लगे होंगे और जीत के साथ संगठन में आगाज करना चाहेंगे।

#5 साल 2026 का पहला यूएस प्राइमटाइम इवेंट

ONE Championship 2026 यूएस प्राइमटाइम कैलेंडर की शुरुआत एक धमाकेदार कार्ड के साथ करेगा, जिसमें MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के मुकाबले होंगे।

इस इवेंट से झलक मिलेगी कि भविष्य में क्या होगा।

प्रमोशन ने 2026 को यादगार बनाने के लिए रिकॉर्ड तोड़ 72 इवेंट्स का ऐलान पहले ही कर दिया था। मार्शल आर्ट्स फैंस के नजरिए से ये साल बहुत ही बड़ा और यादगार होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott