स्टेला हेमेट्सबर्गर ONE Fight Night 40 में जैकी बुंटान को हराकर दो खेलों की चैंपियन बनने के लिए तैयार

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled

पिछले साल ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर 2026 में भी इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी हैं।

शनिवार, 14 फरवरी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 40 के मेन इवेंट में स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान से भिड़ेंगी।

पिछले साल सितंबर में हुए ONE Fight Night 35 के पांच राउंड के खिताबी मुकाबले में वो फिलीपीना-अमेरिकी स्टार को हराकर प्रतिद्वंदिता में आगे हैं।

हेमेट्सबर्गर दूसरी बेल्ट को पाने को लेकर काफी शानदार तैयारी कर रही हैं।

27 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“मैंने Phuket Fight Club में अपना फाइट कैंप बिताया है। फाइट आने तक इसे पूरे नौ हफ्ते हो जाएंगे। हमने किकबॉक्सिंग स्टाइल पर काम किया है, लेकिन सारे मॉय थाई कैंप्स की तरह ही मेरा ट्रेनिंग रूटिन एक जैसा रहा है।”

वो पहले ही बुंटान को मात दे चुकी हैं, लेकिन “ऑल्वेज़ हंग्री” लुम्पिनी स्टेडियम में अति आत्मविश्वास के साथ नहीं उतरेंगी।

साल्ज़बर्ग निवासी एथलीट का मानना है कि Boxing Works टीम की स्टार ने खुद में सुधार किया होगा।

हेमेट्सबर्गर ने बताया:

“यकीनन, जैकी को हराने की वजह से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। लेकिन मैं अति आत्मविश्वासी नहीं होती। ये मेरे लिए पूरी तरह से नई फाइट होगी। जैकी मजबूत फाइटर हैं और जानती हूं कि मुझे टॉप पर बने रहने के लिए काफी काम करना होगा।”

दो खेलों की ONE वर्ल्ड चैंपियन का सपना प्रेरणा मात्र नहीं है बल्कि ये फाइट कैंप में की गई कड़ी मेहनत है, जो साबित करता है कि वो अलग-अलग खेलों में अच्छा कर सकती हैं।

हेमेट्सबर्गर ने आगे कहा:

“मैं दुनिया को अपनी स्किल्स दिखाने के लिए तैयार हूं और खुश हूं कि मुझे दूसरे खेल में काबिलियत दिखाने का मौका मिल रहा है। इसके अतिरिक्त दो खेलों की चैंपियन बनना मेरे लिए बड़ी प्रेरणा है।

“दूसरी बेल्ट को अपने पास रखना बहुत खास होगा। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हूं, लेकिन सबसे आदर्श बात यही होगी कि मैच के बाद जीत के लिए मेरा हाथ उठे।”

हेमेट्सबर्गर ने रीमैच को जीतने का प्लान तैयार किया

अपना हाथ उठते देखना, दूसरी बेल्ट और विरासत, यही सब बातें स्टेला हेमेट्सबर्गर के मन में फाइट कैंप के दौरान चल रही थीं।

मगर सोचने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है।

हेमेट्सबर्गर ने बताया:

“मुझे लगता है कि वो पिछली फाइट के मुकाबले काफी अलग आएंगी क्योंकि मैंने पहले राउंड में उन्हें गिरा दिया था। और क्योंकि ये अलग खेल है और मैं इस मैच के अलग होने की उम्मीद करती हूं।”

हेमेट्सबर्गर का लक्ष्य है कि वो जीत हासिल कर ग्लोबल स्टेज पर अपने रिकॉर्ड को 5-0 करें।

लेकिन अगर मैच को फिनिश करने या पूरा खींचने की बात आई तो 28 वर्षीय स्टार बिल्कुल भी नहीं हिचकेंगी:

“आदर्श अंत होगा कि मैं नॉकआउट करूं। लेकिन मेरा लक्ष्य फाइट जीतते हुए शानदार प्रदर्शन करना है। अगर फाइट में नॉकआउट करने का मौका आया तो मुझे खुशी होगी। अगर नहीं तो मेरा फोकस फाइट को पांच राउंड तक खींचते हुए अच्छे प्रदर्शन का है।”

बुंटान के खिलाफ खिताबी मैच में उतरने से पहले उनके इसी आत्मविश्वास ने हेमेट्सबर्गर को करियर में इतना खतरनाक प्रतिद्वंदी बनाया है।

27 वर्षीय स्टार ने बताया कि चैंपियनशिप मैच में उनकी विविधता सबसे अहम होगी:

“किकबॉक्सिंग में विविधता मेरी बढ़त होगी। मेरी किकबॉक्सिंग स्किल्स मॉय थाई के साथ अच्छा तालमेल खाती हैं और मॉय थाई स्किल्स किकबॉक्सिंग से। मुझे किक्स लगाना पसंद है। मुझे हाथों का इस्तेमाल करना पसंद है और मैं इनका साथ में इस्तेमाल करूंगी। तो मुझे लगता है कि जैकी पर बढ़त रहेगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27