रोडटंग ONE 173 में अपने आदर्श नोंग-ओ से मैच पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं – ‘सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा’

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 27

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने हमेशा मॉय थाई दिग्गज नोंग-ओ हामा को अपना आदर्श माना है, लेकिन अब ONE 173: Superbon vs. Noiri में दोनों की टक्कर होगी।

रविवार, 16 नवंबर को रोडटंग का सामना जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में वेकेंट (रिक्त) फ्लाइवेट मॉय थाई खिताब के लिए नोंग-ओ से होगा।

ये मैच भाईचारे, सम्मान और खेल के उच्चतम स्तर की झलक होगा।

रोडटंग का प्रोफेशनल करियर बहुत ही शानदार रहा है और उन्होंने करीब 350 प्रोफेशनल फाइट्स को अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने थाईलैंड में लगभग हर खिताब अपने नाम किया।

नोंग-ओ की बात करें तो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल होने के बाद से उन्होंने सात बार अपने टाइटल का बचाव किया, जिसमें पांच जीत नॉकआउट से आईं।

अब दो दिग्गजों की टक्कर को लेकर “द आयरन मैन” ने onefc.com को बताया:

“जब से मुझे ONE Championship का कॉन्ट्रैक्ट मिला, मैंने फाइटिंग और जीवन दोनों में नोंग-ओ को अपना आदर्श माना है। जिस तरह से वो अपने शरीर का ध्यान रखते हैं, वो सर्वश्रेष्ठ हैं।

“मैं हमेशा उनकी इज्जत करूंगा।”

दोनों की सालों पहले हुई मुलाकात के बाद से रिश्ता काफी गहरा बना हुआ है। इनकी दोस्ती 2019 में सिंगापुर में शुरु हुई, जो आज तक भी जारी है।

इसी दोस्ती की वजह से रोडटंग को लगता था कि इनका कभी सामना नहीं होगा:

“मैं शुरु से ही उनसे फाइट नहीं करना चाहता था। जब मैंने सिंगापुर में फाइट की तो हम पहली बार मिले और साथ में खाना खाया। उसके बाद मैं जब भी सिंगापुर गया, हम साथ में रहे। मैंने पहले भी कहा है कि मैं नोंग-ओ से फाइट नहीं करना चाहता।”

सालों तक रोडटंग ने फ्लाइवेट डिविजन पर राज किया तो वहीं नोंग-ओ की बादशाहत बेंटमवेट डिविजन पर रही।

लेकिन अब दोनों के रास्ते एक हो गए हैं और उन पर खेल को वरीयता देने की जिम्मेदारी है:

“जब हमारे रास्ते मिलेंगे तो हम अपना फर्ज निभाएंगे। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा।”

दोस्ती और खिताबी जीत पर टिकी रोडटंग की निगाहें

रोडटंग और नोंग-ओ ने सालों तक अपनी दोस्ती को रिंग व रिंग के बाहर गहरा किया है। वे दोनों अक्सर फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आ जाते हैं।

मगर अब दोनों एक दूसरे को टक्कर देने के लिए रिंग में उतरकर पूरी ताकत लगा देंगे।

थाई मेगास्टार का मानना है कि अगर उनकी जीत हुई तो ये अहसास कुछ खट्टा-मीठा होगा:

“अगर मेरी जीत हुई तो मैं चैंपियनशिप पाकर खुश होऊंगा। किसी दूसरे थाई फाइटर से फाइट करना अलग बात है खासकर नोंग-ओ, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं।”

रोडटंग पहले एक प्रोफेशनल फाइटर हैं और उन्हें पता कि नोंग-ओ के साथ मुकाबले के लिए किस मानसिकता के साथ उतरना है।

उन पर उम्मीदों का भार काफी है और वो जानते हैं कि वो किस लिए फाइट कर रहे हैं।

रोडटंग ने बताया:

“मैं शायद खुश होऊं या शायद नहीं। इस बारे में नहीं जानता। ये अंदर की बात है।

“मैं हर फाइट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और सबको गौरवान्वित करवाना चाहता हूं। मैं अपने लिए नहीं बल्कि फैंस के लिए फाइट करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं।”

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21