ONE: MARK OF GREATNESS मिस ना करने के 5 कारण

Wang Junguang at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7471 768x512

नया साल खत्म होने के करीब है लेकिन ONE Championship का रोमांच अभी खत्म नहीं हुआ है।

आने वाले शुक्रवार, 6 दिसंबर को दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन 2019 के सबसे बेहतरीन इवेंट के तौर पर ONE: MARK OF GREATNESS के साथ मलेशिया के कुआलालंपुर के एशिता एरिना में इसके दीवानों का इस्तकबाल करेगा।

13-बाउट ब्लॉकबस्टर इवेंट में वर्ल्ड टाइटल शोडाउन्स की एक जोड़ी सबसे ऊपर है। इसमें किकबॉक्सिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई प्रतियोगिताओं से भरे विस्फोटक मुकाबले हैं।

अब इस कार्यक्रम में कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में यहां हम आपको 5 खास वजह बताएंगे, जिसको पढ़ने के बाद ONE: MARK OF GREATNESS देखना आपकी प्राथमिकता में शामिल हो जाएगा।

# 1 दो वर्ल्ड टाइटल शोडाउंस

The four men competing in the headline attractions of ONE: MARK OF GREATNESS in December 2019

शाम के दो आकर्षणों में नवनिर्मित ONE स्ट्रॉवेट और बैंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप लाइन में होंगी।

सबसे पहले रूसी स्ट्राइकर अलावेर्दी रामज़ानोव “बेबीफ़ेस किलर” और चीनी सनसनी झांग चेंगलोंग “मॉय थाई बॉय” सह-मुख्य कार्यक्रम में बैंटमवेट वर्चस्व के लिए जंग करेंगे।

आखिरी बार जब रामज़ानोव एक्शन में थे तो उन्होंने पहले दौर में तीन बार सर्बियाई-अमेरिकी ओंगजेन टॉपिक को हराकर एक निर्णायक नॉकआउट जीत हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने नवंबर 2018 में 57 सेकंड में स्कॉटलैंड के एंड्रयू मिलर को रोक दिया था। यह ONE Super Series के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट था।

उनके प्रतिद्वंद्वी झांग भी उनसे कम प्रभावशाली नहीं हैं। चीनी स्टार ONE Super Series में तीन बाउट की जीत की लकीर पर चल रहे हैं। इसमें जून में टायलर हार्डकैसल के साथ उनका पहले दौर का नॉक आउट मुकाबला शामिल है।

इसके अलावा, मुख्य कार्यक्रम में पूर्व ONE फ्लायवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए उद्घाटन मुकाबले में वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” से भिड़ेंगे।

थाई लेजेंड ने अक्टूबर में फ्रांस के डैरेन रोलैंड को ONE: CENTURY में रोककर स्वर्ण पर कब्जा किया था।

यह उनका पहला किकबॉक्सिंग मैच-अप होगा पर तब भी बेल्ट हासिल करना आसान नहीं होगा। वांग अपने प्रचार की शुरुआत में शानदार दिखे क्योंकि उन्होंने फेडेरिको रोमा “लिटल बिग मैन” को अक्टूबर में हुए ONE: DAWN OF VALOR के पहले दौर में पस्त कर दिया था।

दोनों योद्धाओं के लिए बहुत कुछ दांव पर है। सैम-ए को दो-स्पोर्ट वर्ल्ड टाइटल का गौरव प्राप्त हो सकता है, जबकि वांग और झांग साथ मिलकर चीन के पहले ONE Super Series वर्ल्ड चैंपियंस बन सकते हैं।

# 2 एक मलेशियाई घर वापसी

Malaysian star Jihin "Shadow Cat" Radzuan poses with her nation's flag following her victory in July 2019

जब स्थानीय प्रशंसक मलेशिया की राजधानी में अशिता एरिना में प्रवेश करते हैं, तो उनके पास शाम को खुश होने और चीयर करने के लिए तीन घरेलू योद्धा होंगे।

जिहिन राडज़ुआन “शैडो कैट” इसकी शुरुआत करेंगी। वुशु वर्ल्ड चैंपियन अपने 2019 स्लेट के मुख्य कार्ड में अपराजित डेनिस ज़ाम्बोआंगा “द मेनेस फेयरटेक्स” से महिलाओं की एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भिड़ेंगी।

राडज़ुआन को फरवरी में स्प्लिट डिसीजन के साथ अपनी पहली पेशेवर हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने जुलाई में पहले दौर की जीत के साथ वापसी करके अपने चैंपियन होने का दम दिखाया। जोहर बहरू निवासी की जीत ने उसे ONE वुमेन्स एटमवेट वर्ल्ड टाइटल की ओर बढ़ाया।

इसके अलावा, कुआलालंपुर के अगिलान थानी “एलीगेटर” ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल के दावेदार के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं क्योंकि वह अपराजित अमेरिकी डांटे शिरो से मुकाबला करेंगे। डांटे ने अपने छह विरोधियों में से पांच को समाप्त कर दिया है। थानी की 80 प्रतिशत फिनिशिंग रेट है। इससे दोनों के बीच मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है।

अंत में प्रिलिम्स पर एक तेज-तर्रार बेंटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एनकाउंटर रोमांचित करेगा, जब मुहम्मद आइमान “जंगल कैट”, चेन रुई “द घोस्ट” से मुकाबला करेंगे। 24 साल के योद्धा एक मुश्किल जीत के साथ आ रहे हैं लेकिन उनके सामने चीनी योद्धा से भिड़ने की कड़ी चुनौती होगी, जिसने अपने आखिरी चार में तीन विरोधियों को हरा दिया था।

#3 राइजिंग स्टार्स करेंगे वापसी

Myanmar sensation Tial Thang makes his debut in ONE back in March 2019

प्रतिभाशाली मिक्स्ड मार्शल कलाकारों की तिकड़ी उनके रिटर्न बनाने के लिए निर्धारित है लेकिन उनके पास अभी तक के सबसे कठिन मुकाबले होंगे।

सोवनाह्री एम “द स्वीट सैवेज” अपने प्रमोशनल डेब्यू के एक साल बाद सर्किल में वापसी कर रही हैं।

कम्बोडियन-अमेरिकन फ्लाईवेट, जिसने इरीना किसेलोवा के खिलाफ तेजतर्रार 81 सेकंड में टोटल नॉकआउट जीत हासिल की थी। वह अब अनबीटन हयानी बास्तुस से भिड़ेंगी, जो द होम ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अपने भव्य मुकाबले में विरोधियों को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगी।

इसके अलावा म्यांमार के टियाल थैंग “द ड्रैगन लेग”, जिन्होंने मार्च में अपनी पहली शुरुआत में ही सर्वसम्मति से जीत हासिल की थी, उनसे बहुत उम्मीदें रखी जा रही हैं।

वह किम वून क्यूम “द किड” के साथ लड़ने वाले हैं। चूंकि, टियाल थैंग ने द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स के माध्यम से आंग ला न संग के रास्ते का अनुसरण किया है। ऐसे में उन्हें दुनिया को यह दिखाने का मौका मिलता है कि वह म्यांमार के अगले सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं।

अंत में भारत के टॉप रेटेड मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट गुरदर्शन “सेंट लायन” मंगत की वापसी होगी।

मंगत ने ONE में एक के बाद एक बेहतरीन जीत हासिल की है। वह 2019 के खत्म होने से पहले अपनी जीत की हैट्रिक लगाने की फिराक में होंगे। वह पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रीस मैकलेरन “लाइटनिंग” से एक निर्णायक फ्लाइवेट प्रतियोगिता में भिड़ेंगे।

# 4 लाइट हैवीवेट भिड़ंत

Veteran kickboxer Andre Stoica in April 2019

ONE Super Series के दो लाइट हैवीवेट डिवीजन में सबसे खतरनाक प्रतियोगी आपस में टकराएंगे क्योंकि आंद्रेई स्टोइका “मिस्टर KO” किकबॉक्सिंग क्लैश में एंडरसन सिल्वा “ब्रेडॉक” से मुकाबला करेंगे।

रोमानियाई और ब्राजीलियन योद्धा बेहतरीन और पुरानी समझदारी भरी तकनीकों को अपने मुकाबले में इस्तेमाल में लाएंगे। फिलहाल, दोनों योद्धा अपने हाल के ही मुकाबलों में शानदार जीत के साथ आ रहे हैं। स्टोइका ने अप्रैल में इब्राहिम एल बाउनी को और सिल्वा ने सितंबर में बेयबुलत इसेव को हराकर बाहर कर दिया था।

प्रत्येक योद्धा ONE लाइट हैवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को एक संदेश देने की कोशिश करेगा।

# 5 2019 में ONE का आखिरी मुकाबला

Thai icon Sam-A Gaiyanghadao is training hard

एक बैनर ईयर अंत के करीब आ रहा है। शुक्रवार को होने वाली वर्ष की आखिरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और देखने का आखिरी मौका है।

बड़े पैमाने पर इसके मुकाबलों ने दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित किया है। इसमें दिखाया गया है कि आखिरी ONE Championship द होम ऑफ मार्शल आर्ट्स क्यों है।

2019 में 30 से अधिक वर्ल्ड टाइटल प्रतियोगिता हुई हैं। इसमें चमकती हुई रोशनी के नीचे अभिजात वर्ग के एथलीट चमक रहे हैं।

इस मौके पर हमें साल की अंतिम ब्लॉकबस्टर के लिए लाइव रहने का मौका दें क्योंकि अगली बार जब आप हमें देखेंगे तो हम 10 जनवरी को बैंकॉक, थाईलैंड में होंगे।

और पढ़ें: कब और कहां देखें ONE: MARK OF GREATNESS में सैम ए vs वांग का मुकाबला

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)