वांग जुनगुआंग ने बॉक्सिंग के आक्रमण से पहले राउंड में हासिल की नॉकआउट

Wang Junguang defeats Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_3243 768x512

वांग जुनगुआंग “गोल्डन ब्वॉय” ने 25 अक्टूबर शुक्रवार को ONE: DAWN OF VALOR में पहले राउंड में नॉकआउट देकर ONE सुपर सीरीज में किए दावे को पूरा करके दिखाया।

एनफ्यूजन वर्ल्ड चैंपियन वांग ने 59-किलोग्राम की कैचवेट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में दो-डिवीजन वर्ल्ड किकबॉक्सिंग नेटवर्क चैंपियन फेडेरिको रोमा “द लिटिल बिग मैन” का सामना किया और बेहद प्रभावशाली जीत के लिए इंडोनेशिया के जकार्ता में एक यादगार प्रदर्शन किया।

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEDAWNVALOR🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, October 25, 2019

रोमा शुरू से ही खतरनाक दिख रहे थे लेकिन तेजतर्रार वांग ने जल्द ही अपनी लय हासिल कर ली और प्रतियोगिता की कमान संभालते ही बीच-बीच में तेज मुक्के और लातें मारना शुरू कर दिया।

अर्जेंटीना के व्यक्ति ने आगे बढ़ने के लिए “गोल्डन बॉय” पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन चीनी एथलीट उन हमलों से बेपरवाह लग रहा था। वह “द लिटिल बिग मैन” के घूंसों को झेलते हुए खुद ताकतवर शॉट्स लगाने लगा।

Wang Junguang defeats Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_3088.jpg

वांग ने राउंड के बीच में सफलता की राह पकड़ ली जब उसने छाती पर एक जोरदार किक मारकर रोमा को नीचे मैैट पर पटक दिया। फिर जब 34 वर्षीय फाइटर ने अपने पैरों पर खड़ा हुआ तो चीनी स्टार ने पहले राउंड में बचे एक मिनट पर अचानक से एक हुक के साथ उसे सीधे नीचे गिरा दिया।

हेनान निवासी 24-वर्षीय को जीत नजर आ रही थी लेकिन उसने जल्दबाजी नहीं की। उन्होंने धैर्यपूर्वक सही अवसर की प्रतीक्षा की फिर एक सही दाहिने हाथ से वार कर रोमा को पीठ के बल गिरा दिया।

Wang Junguang celebrates his win against Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR

रोमा ने एक बार फिर से हार नहीं मानी, लेकिन वांग ने अपना प्रयास नहीं छोड़ा। “गोल्डन ब्वॉय” ने अपने प्रतिद्वंद्वी के गार्ड पर एक बड़ा धक्का मारा और उसे बाड़ की तरफ धकेल दिया और जहां उसने लगातार हमले किए। जवाब में विरोधी ने कुछ नहीं किया तो रेफरी आत्सुशी ओनारी के पास राउंड के शुरुआत में 2:59 पर प्रतियोगिता को रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

इसने 24 वर्षीय वांग को अपने किकबॉक्सिंग करियर की 24 वीं जीत दिलाई। उन्होंने जकार्ता के अखाड़े में पहुंचकर प्रशंसकों की और संख्या बढ़ा ली है, जो बड़ी रुचि के साथ ONE सुपर सीरीज में प्रतिभाशाली चीनी स्ट्राइकर की सफलता के सफर में उनके साथ जुड़े रहते हैं।

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5