इन 5 कारणों से आपको ONE: FIRE AND FURY मिस नहीं करना चाहिए

Joshua Pacio DC 89911 768x512

इस शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE Championship की फिलीपींस की राजधानी में वापसी हो रही है।

मॉल ऑफ एशिया एरीना में ONE: FIRE AND FURY आयोजित होने वाला है और मैच-कार्ड में शामिल सभी 11 मुकाबले लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम हैं, कई एथलीट डेब्यू भी करने वाले हैं और मेन इवेंट में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

इस इवेंट का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 कारण बताने वाले हैं जिनसे आपको इस आगामी शो को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

#1 स्ट्रॉवेट टाइटल के लिए मेन इवेंट में होगी कड़ी टक्कर

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ टाइटल डिफेंड करते हुए अपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा करना चाहेंगे लेकिन पूर्व चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा भी एक बार फिर चैंपियन बनने का पूरा प्रयास करने वाले हैं।

सिल्वा, जो Copa do Mundo ब्राजीलियन जिउ-जित्सु चैंपियन हैं, ने एक बार फिर टाइटल शॉट हासिल करने के लिए अपनी शानदार सबमिशन स्किल्स का इस्तेमाल कर लगातार 2 मैचों में आर्मबार से जीत दर्ज की हैं।

सिंगापुर में रह रहे ब्राजीलियन एथलीट ने अपने करियर में 89 प्रतिशत मुकाबले सबमिशन से जीते हैं और इस शुक्रवार के लिए भी वो उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी ग्रैपलिंग का जादू उन्हें जीतने में मदद करेगा।

वहीं पैचीओ की ग्राउंड स्किल्स ज्यादा अच्छी नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने ना केवल ग्रैपलर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है जिनमें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन योशिताका “नोबिता” नाइटो भी शामिल हैं। लेकिन वुशु स्पेशलिस्ट ने पिछले कुछ सालों में अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स में सुधार किया है।

इस सुधार का असर उनके रिकॉर्ड पर भी साफ देखा जा सकता है क्योंकि अपने करियर में जीते मुकाबलों में से 56 प्रतिशत जीत सबमिशन से आई हैं और अपने आखिरी मैच में रेने “द चैलेंजर” कैटलन के खिलाफ भी उन्हें सबमिशन से जीत मिली थी।

इन दोनों ही एथलीट्स के पास अपनी-अपनी ताकत हैं जो इस वर्ल्ड टाइटल मैच को सबसे खास बना रही है और इसी कारण आपको ये मैच बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।

#2 पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस की हो रही वापसी

मेन कार्ड में 2 पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस वापसी कर रहे हैं जो जीत दर्ज कर जरूर एक बार फिर वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर बनना चाह रहे होंगे।

पूर्व ONE फ़्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द बेबी शार्क” पेचडम पेटयिंडी एकेडमी, “मोमोटारो” के खिलाफ मुकाबले के साथ वापसी कर रहे हैं।

किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन गंवाने के बाद ये थाई सुपरस्टार का पहला मुकाबला होने वाला है और संभव ही ये दोनों के लिए कड़ा मुकाबला साबित होने वाला है। “मोमोटारो” कुछ समय पहले ही सिंगटोंगनोई पोर टेलाकुन पर 41 सेकेंड में आई नॉकआउट जीत हासिल कर एक बार फिर रिंग में उतरने वाले हैं जो ONE Super Series के इतिहास का सबसे तेज फिनिश रहा।

साथ ही को-मेन इवेंट में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के सफर को जारी रखना चाहेंगे।

पिछले साल नवंबर में जीत की लय में वापसी करने वाले फिलीपींस के सबसे अनुभवी मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक फोलायंग लाइटवेट डिविजन में एक बार फिर चमकने की तैयारियों में जुटे हैं।

हालांकि, पीटर “द आर्केंजल” बस्ट फिलहाल 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर विराजमान हैं और उनका मानना है कि वो फोलायंग को उनके घरेलू फैंस के सामने 2 राउंड में हरा सकते हैं।

#3 फ़्लाइवेट मुकाबले में देखने को मिलेगा नॉन-स्टॉप एक्शन

सभी को उम्मीद होगी कि डैनी “द किंग” किंगड और “द हंटर” शी वेई के बीच नॉन-स्टॉप एक्शन देखने को मिलने वाला है और ये मैच बिना कोई संदेह ‘बाउट ऑफ द नाइट’ बनने का हक़दार हो सकता है।

साल 2018 से ही Team Lakay के प्रतिनिधि जब भी रिंग में उतरे हैं वो अपनी स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते आए हैं।

इस दौरान वो डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री फाइनल में हार से पहले लगातार 6 मैचों में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर चुके थे।

मनीला में उन्हें उनकी स्किल्स के मुताबिक प्रतिद्वंदी मिला है और इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले से फैंस को काफी उम्मीद होंगी।

शी जो ONE Hero Series और ONE Warrior Series में अपराजेय रहे हैं, वो इस शुक्रवार मेन रोस्टर डेब्यू में जरूर अपनी 5 मैचों से चली आ रही नॉकआउट स्ट्रीक को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

हालांकि, उनके लिए ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी अपने 6 साल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में कभी नॉकआउट नहीं हुए हैं।

#4 तीन एथलीट्स का ONE डेब्यू

Jungle Fight Flyweight Champion Ivanildo Delfino

इस शुक्रवार 3 एथलीट ONE में अपने पहले मुकाबला का हिस्सा होने वाले हैं।

इनमें पहला नाम क्रिस शॉ का है। स्कॉटिश स्ट्राइकर जो IMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, वो अपने ONE Super Series सफर की शुरुआत रोडलैक पी.के. साइन्चेमॉयथाईजिम के खिलाफ मॉय थाई बेंटमवेट मैच के साथ करने वाले हैं। इस मैच में रोडलैक की पॉवर स्ट्राइक्स और शॉ के कार्डियो का आमना-सामना देखने को मिलने वाला है।

कार्ड में नीचे की ओर चलें तो 2 बार की ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड एटमवेट मुकाबले से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। उनके पास ताकत है और तेजी भी है जिससे वो ऑस्ट्रेलियन अल्मा जुनिकु को इस ONE Super Series मॉय थाई मुकाबले में हरा सकती हैं।

लीड कार्ड के आखिर में वो मैच होने वाला है जो असल में पिछले साल ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल में होना था। अनडिफेटेड Jungle Fight फ़्लाइवेट चैंपियन इवानिल्डो डेल्फिनो पहली बार सर्कल में आने वाले हैं और उनका सामना DEEP फ़्लाइवेट चैंपियन तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा से होने वाला है।

#5 फिलीपींस के एथलीट फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे

Lito Adiwang defeats Senzo Ikeda at ONE CENTURY

फिलीपींस में हो रहे धमाकेदार इवेंट का समापन वहां के एथलीट्स का जिक्र किए बिना तो नहीं हो सकता और लीड कार्ड में 3 फैन फेवरेट एथलीट जीत का प्रयास करने वाले हैं।

बागियो शहर से आने वाले लिटो “थंडर किड” आदिवांग जब थाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी विनिंग स्ट्रीक को 7 मैचों तक ले जाने का प्रयास करने वाले हैं।

आदिवांग की ही तरह Team Lakay का प्रतिनिधि कर रहीं जीना इनियोंग एटमवेट डिविजन में मजबूती से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी और उनका सामना भारतीय स्टार आशा “नॉकआउट क्वीन” रोका से होने वाला है।

आखिर में जोमारी टोरेस इवेंट की शुरुआत करने वालीं एथलीट्स में से एक हैं। उनका सामना पूर्व ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेनी “लेडी गोगो” हुआंग से होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY के 3 मुकाबले जो आपको बिलकुल मिस नहीं करने चाहिए

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114