इन 5 कारणों से आपको ONE Fight Night 10: Johnson Vs. Moraes III जरूर देखना चाहिए

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 42

शनिवार, 6 मई को ONE Championship इतिहास रचने जा रहा है क्योंकि इसी दिन प्रोमोशन अमेरिका में अपने सबसे पहले इवेंट का आयोजन करेगा।

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III एक ब्लॉकबस्टर इवेंट है, जिसे 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हेडलाइन कर रहे होंगे। वहीं कार्ड में ऊपर से लेकर नीचे तक जबरदस्त मैच भरे हुए हैं।

साफ शब्दों में कहें तो ये कार्ड अमेरिकी फैंस को ONE के असली रूप से अवगत कराने वाला है।

अब ये इवेंट कुछ ही दिन दूर रह गया है। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 10 को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

#1 जॉनसन और मोरेस अपनी प्रतिद्वंदिता को समाप्त करना चाहेंगे

मेन इवेंट में महान MMA एथलीट और मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को डिविजन के पूर्व चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। इस वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी का मार्शल आर्ट्स फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

एक-दूसरे का सामना करने से पहले दोनों एथलीट्स को MMA में कोई फिनिश नहीं कर पाया था।

अप्रैल 2021 में मोरेस ने ग्राउंडेड नी स्ट्राइक लगाकर अमेरिकी दिग्गज को नॉकआउट किया था, लेकिन अगस्त 2022 में “माइटी माउस” ने फ्लाइंग नी नॉकआउट के जरिए बेल्ट जीती और अपना बदला भी पूरा किया।

उनके पहले 2 मैच दर्शाते हैं कि तीसरी भिड़ंत ONE के इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच बनने जा रहा है, जिसमें शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद की जा रही है।

ये मैच इसलिए भी दिलचस्प होगा क्योंकि जॉनसन ने रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं इसलिए संभव है कि ये उनकी अंतिम फाइट हो सकती है।

#2 दो अन्य वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

मेन इवेंट से पूर्व 2 अन्य खेलों की वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स भी इवेंट को यादगार बना रही होंगी।

पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को उभरते हुए यमनी स्टार ओसामा अलमारवाई के खिलाफ बेल्ट को डिफेंड करना होगा। अलमारवाई, जो मिडल ईस्ट के सबसे पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं।

उसके बाद थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन अमेरिकी फैंस को अपने आक्रामक स्टाइल से अवगत कराएंगे। उन्हें मेक्सिकन एथलीट एडगर तबारेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड करना होगा।

#3 सेज नॉर्थकट की वापसी

4 सालों तक कॉम्पिटिशन से दूर रहने के बाद अमेरिकी एथलीट “सुपर” सेज नॉर्थकट वापसी कर रहे होंगे, जिनका सामना लाइटवेट बाउट में उभरते हुए पाकिस्तानी स्टार अहमद मुजतबा से होगा।

प्रोफेशनल एथलीट बनने से पहले नॉर्थकट कई बार कराटे वर्ल्ड चैंपियन बने, लेकिन 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में उन्हें नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी थी। अब 27 वर्षीय एथलीट पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने वापसी मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

मगर 6 मई को नॉर्थकट के लिए जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा।

मुजतबा इससे पहले लगातार 2 विरोधियों को फिनिश कर चुके हैं। उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और वो अगर नॉर्थकट को उन्हीं के घरेलू फैंस के सामने हरा पाए तो रैंकिंग्स के टॉप-5 में भी प्रवेश पा सकते हैं।

#4 एक सबमिशन ग्रैपलिंग सुपर-फाइट

ONE में इस शनिवार एक बेहद दिलचस्प सबमिशन ग्रैपलिंग मैच होने वाला है, जिसमें 20 वर्षीय BJJ स्टार टाय रुओटोलो 2 डिविजन ऊपर आकर मिडलवेट MMA किंग रीनियर डी रिडर का सामना करेंगे।

रुओटोलो ONE में अभी अपराजित हैं और उनका फिनिशिंग रेट 100 प्रतिशत है। वो दुनिया के सबसे आक्रामक और दिलचस्प ग्रैपलर्स में से एक हैं और असल में उन्होंने अपनी पिछली जीत के बाद “द डच नाइट” के सामने फाइट का ऑफर रखा था।

डी रिडर को MMA के बेस्ट ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है। वो BJJ और जूडो ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और अमेरिकी स्टार के खिलाफ उनका बॉडी साइज़ एडवांटेज इस मैच को अधिक मनोरंजक बना रहा होगा।

#5 शुरू से लेकर अंत तक मैचों में बहुत कुछ दांव पर लगा होगा

इस इवेंट में उभरते हुए स्टार्स से लेकर वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स भी शामिल हैं इसलिए फैंस बहुत जबरदस्त एक्शन को लाइव देखने वाले हैं।

विमेंस एटमवेट बाउट में #1 रेंक की कंटेंडर और पूर्व मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना उभरती हुई अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन से होगा और इस मैच की विजेता वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंच जाएगी।

वहीं रॉबर्टो सोल्डिच और ज़ेबज़्टियन कडेस्टम के रूप में 2 खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स वेल्टरवेट MMA बाउट में आमने-सामने होंगे। पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग की भिड़ंत फैन रोंग से होगी और स्ट्रॉवेट मॉय थाई स्टार्स जैकी बुंटान और डियांड्रा मार्टिन, स्मिला संडेल के खिलाफ रीमैच हासिल करना चाहेंगी।

स्पष्ट रूप से कहें तो ये टैलेंटेड एथलीट्स दिखा रहे होंगे कि ONE Championship को ‘The Home of Martial Arts’ क्यों कहा जाता है।

किकबॉक्सिंग में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled