ONE Friday Fights 145 को-मेन इवेंट रिजल्ट: हेर्न ने बेरनुएंग को बॉडी शॉट लगाकर नॉकआउट किया

Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled

हेर्न एनएफ लुकसुआन ने ONE Friday Fights 145 के को-मेन इवेंट में हुए स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में बेरनुएंग सोर सलाचीप को हराकर वीकली इवेंट सीरीज में अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखा।

इस धमाकेदार इवेंट का आयोजन शुक्रवार, 6 मार्च को एशिया प्राइमटाइम पर बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से किया गया।

18 वर्षीय बेरनुएंग ने आक्रामक शुरुआत की और उन्होंने थ्री-स्ट्राइक कॉम्बिनेशन लगाए, जिसमें किक्स, पंच और एल्बोज़ शामिल रहीं। हालांकि, हेर्न ने धैर्य से काम लेते हुए काउंटर अटैक किए, जिसमें उनके द्वारा लगाई गई लेफ्ट एल्बो भी शामिल है।

बेरनुएंग ने दूसरे राउंड में कॉम्बिनेशन लगाने जारी रखे, लेकिन अंत में बाजी पलट गई। जैसे-जैसे अटैक तेज हुआ, हर्न ने एक घातक लेफ्ट बॉडी शॉट अपने विरोधी पर दे मारा।

इस स्ट्राइक की वजह से मैच दूसरे राउंड में 2:44 मिनट पर खत्म हो गया और 23 वर्षीय स्टार ने नॉकआउट से मैच अपने नाम किया।

इस जीत के साथ हेर्न का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 44-6 और प्रमोशनल रिकॉर्ड 4-0 हो गया।

ONE Friday Fights 145 के नतीजे

  • वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने आर्थर ब्रोसियर को पहले राउंड में 1:56 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • हेर्न एनएफ लुकसुआन ने बेरनुएंग सोर सलाचीप को दूसरे राउंड में 2:44 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • ब्रूसली सोर बूनमीरिट ने अटाचाई एनएफ लुकसुआन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • क्लारोब नुइकैफेबोरान ने बबाक “थंडर” हाघी को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 0:30 मिनट में (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • ज़ेनप सेटिनटेस ने जी चिंग फीबी लो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • इथन ब्रॉकेट ने रेयान बट को दूसरे राउंड में 2:16 मिनट पर सबमिशन से हराया (MMA – लाइटवेट)
  • पाडेजसक सोर सोमाई ने डाओडाएंग एनीमॉयथाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • आर्थर क्लोप ने रयुकी योशीओका को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • अरमान मोरादी ने ओटिस वाघोर्न को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • नोंटाचाई जित्मुआंगनोन ने सेमी साह सिंडिर को तीसरे राउंड में 1:54 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • वटचाराफोन पीके साइन्चाई ने लिएंड्रो डगलस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई ने टोमा कुरोदा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • सिंगडैम काफेफोकस ने रयुकी मटसुडा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • कोकी अडाची ने जेसन सेडो को विभाजित निर्णय से हराया (MMA – फ्लाइवेट)

किकबॉक्सिंग में और

MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle