ONE Fight Night 10 के बाद अपने करियर को लेकर अनिश्चित हैं डिमिट्रियस जॉनसन – ‘क्या ये मेरी आखिरी फाइट होगी?’

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on Prime Video 1 1920X1280 81 768x511

करीब 5 साल में ऐसा पहली बार हो रहा होगा, जब मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन अमेरिका में अपने परिवार और दोस्तों के सामने फाइट कर रहे होंगे।

अमेरिकी धरती पर ONE के पहले इवेंट ONE Fight Night 10 में MMA लैजेंड को वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ अपनी बेल्ट को डिफेंड करना होगा। एक ऐसा मैच जो चर्चाओं में घिरा रहा है।

ये इवेंट शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में होगा, जहां जीत दर्ज कर जॉनसन ना केवल मोरेस के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में बढ़त बना लेंगे बल्कि एक महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अपनी विरासत को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

वो उस देश में अपने परिवार के सदस्यों के सामने अच्छा करना चाहेंगे, जहां वो जन्मे, पले-बढ़े और आज भी रहते हैं।

36 वर्षीय एथलीट ने ONEFC.com से कहा:

“मैं व्यक्तिगत तौर पर कहूं तो मैं अपने बच्चों के लिए अच्छा करना चाहता हूं। उन्होंने टीवी पर मेरी फाइट्स को देखा है इसलिए उनका यहां होना अनोखा लम्हा होगा।

“मेरे दोस्त और फैमिली मेंबर्स भी लंबे समय बाद मुझे अमेरिका में फाइट करते देख रहे होंगे, जिसे सोचकर अच्छा महसूस कर रहा हूं। प्रोफेशनल तौर पर कहूं तो अमेरिका में प्रोमोशन के पहले इवेंट का हिस्सा बनना दर्शाता है कि ONE Championship ने मुझपर कितना विश्वास दिखाया है।”

जॉनसन के 3 बच्चे हैं, जिनके लिए अपने पिता को लाइव फाइट करते देखना एक अलग अनुभव होगा।

वो अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। अपने बच्चों को AMC Pankration जिम में नहीं ले जाते। इसका मतलब ये है कि वो अपने पिता को बहुत कम समय एक्शन में देख पाते हैं।

जॉनसन ने कहा:

“उनके लिए मुझे फाइट करते देखना उत्साहजनक होगा। क्योंकि मैंने बताया कि वो जिम नहीं आते, ट्रेनिंग नहीं करते। उन्हें वहां आकर मुझे फाइट करते देखना एक खास लम्हा होगा क्योंकि वो मुझे ट्रेनिंग करते हुए नहीं देखते।”

“माइटी माउस” अब कुछ ही दिनों में ONE के इतिहास की सबसे बड़ी वर्ल्ड टाइटल फाइट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उनका ध्यान फिलहाल मोरेस की चुनौती पर है और जानते हैं कि ये मुकाबला उनकी विरासत पर क्या असर डाल सकता है।

मगर मैच में इतना कुछ दांव पर लगा होने के बावजूद जॉनसन का मानना है कि परिवार का सुरक्षित रहना उन्हें मानसिक रूप से राहत प्रदान करता है।

उन्होंने कहा:

“मुझपर कोई दबाव नहीं है क्योंकि जीत या हार की स्थिति में भी मैं घर जाकर बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करूंगा।”

जॉनसन सही समय पर अपना प्लान उजागर करेंगे

डिमिट्रियस जॉनसन को MMA में टॉप पर रहने का काफी अनुभव है, 13 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच जीते हैं और अब ऐसा लगता है जैसे वो अपने करियर की समाप्ति के करीब आ रहे हैं।

ये एक ऐसा विषय है जो सुर्खियों में बना रहा है और अब जॉनसन ने भी इस बात को स्वीकृति दी है।

ONE Fight Night 10 में एड्रियानो मोरेस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल डिफेंस से पहले जॉनसन का कहना है कि अभी वो फाइट कर सकते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के विषय पर भी बात करने को तैयार हैं:

“मेरी नजर में मैं अब भी 2 या 3 साल तक फाइटिंग जारी रख सकता हूं, लेकिन मेरे मन में रिटायरमेंट का भी विचार आता है। अब देखते हैं क्या होता है। मैं अपने पैतृक जीवन का आनंद लेता हूं, बच्चों से और पत्नी से भी प्यार करता हूं। मैं उन्हीं के लिए तो फाइट करता हूं।”

जॉनसन अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और जानते हैं कि हर एक बड़े मैच और उसकी ट्रेनिंग के कारण वो अपने परिवार के साथ कम समय बिता पाएंगे।

इसी बात को ध्यान में रख “माइटी माउस” का कहना है कि उनके मन में रिटायर होने का विचार आ रहा है। वो कोलोराडो में फाइट के बाद इस विषय पर खुलकर बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं सोचता हूं कि ट्रेनिंग कैम्प के कारण मैं अपने परिवार को समय नहीं दे पाता। ट्रेनिंग मेरा काम है, लेकिन मेरा मन मुझसे कहता है, ‘अभी और कितना?’

“इस फाइट के बाद शायद मेरे विचार स्पष्ट हो जाएंगे कि क्या ये मेरी आखिरी फाइट होगी। मगर इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए ये सही समय नहीं है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.