ONE Fight Night 10 में धमाकेदार प्रदर्शन कर सबकी उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं सेज नॉर्थकट

Sage Northcutt moments before his debut fight

“सुपर” सेज नॉर्थकट शनिवार, 6 मई को अपने मैच में बहुत कुछ साबित करना चाहेंगे।

जब 2019 में उन्होंने प्रोमोशन को जॉइन किया तब लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन डेब्यू मैच में निराशाजनक तरीके से नॉकआउट होने के बाद अब 27 वर्षीय स्टार ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं।

ONE पहली बार अमेरिकी धरती पर किसी इवेंट का आयोजन करने जा रहा है, जो कोलोराडो के 1stBank सेंटर में होगा। इस इवेंट में नॉर्थकट की भिड़ंत लाइटवेट MMA मुकाबले में अहमद मुजतबा से होगी और वो फैंस को दिखाना चाहते हैं कि क्यों लोगों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रखनी चाहिए।

टेक्सस निवासी एथलीट ने कहा:

“मैं अभी बहुत उत्साहित हूं। मुझे फाइट किए बहुत समय बीत चुका है। अब मेरी अगली फाइट में केवल 4 हफ्ते बाकी रह गए हैं और इस मैच को लेकर बहुत बेताब हूं।

“मैं जानता हूं कि मेरी ONE Championship में पहली फाइट निराशनजाक तरीके से खत्म हुई। इसलिए मैं अपने वापसी मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देकर फाइट को फिनिश करते हुए ONE Championship का गौरव बढ़ाना चाहता हूं कि उन्होंने एक बड़े स्टार को साइन किया है।”

4 सालों तक कॉम्पिटिशन से दूर रहने के बाद नॉर्थकट को उम्मीद है कि मुजतबा के खिलाफ मैच में उनका गेम चरम पर होगा।

पूर्व कराटे सनसनी की एथलेटिक एबिलिटी शानदार है और उनका गेम फैंस की उम्मीदों पर जरूर खरा उतरेगा। उन्होंने वादा किया है कि इस लंबे ब्रेक के दौरान उन्होंने अपनी स्किल्स में बहुत सुधार किया है, जो लोगों को 6 मई को देखने को मिलेंगी।

उन्होंने बताया:

“मैं अभी युवा हूं और समय के साथ खुद में सुधार करते हुए सीखने की काबिलियत रखता हूं। मेरा स्टाइल बहुत आक्रामक, अनऑर्थोडॉक्स (अपरंपरागत) और बहुत दमदार है।

“मुझे लगता है कि मैंने अभी तक अपने स्टाइल को सबके सामने पेश नहीं किया है। मैं अब अगले मैच के अलावा अन्य सभी मैचों में ऐसा करने का प्लान बना रहा हूं।”

मुजतबा को फिनिश करना चाहते हैं नॉर्थकट

6 मई को सेज नॉर्थकट को एक बेहद कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

पाकिस्तानी फिनिशर अहमद मुजतबा लगातार 2 बार पहले राउंड में जीत दर्ज कर चुके हैं। पहले उन्होंने राहुल राजू को नॉकआउट किया और उसके बाद BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर अब्राओ अमोरिम को सबमिशन से हराया।

नॉर्थकट जानते हैं कि मुजतबा की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, लेकिन वो इस MMA मुकाबले में हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने बताया:

“उन्होंने पिछले मैच में BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर का सामना किया था, जिसमें उनका सबमिशन मूव बहुत अनोखा रहा। ऐसी चीज़ें आपको बार-बार देखने को नहीं मिलतीं। उससे पहले मैच में उन्होंने नॉकआउट स्कोर किया था, जिससे पता चलता है कि उनके पास स्किल्स की कमी नहीं है।

“वो प्रतिभा के धनी हैं और पिछले मैचों में उन्होंने अपने विरोधी को फिनिश किया है। इसलिए मैं उनकी फिनिशिंग एबिलिटी का ध्यान रखूंगा। मैं भी कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं जिससे हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रह सकूं। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं हर क्षेत्र में खुद को उनसे बेहतर साबित करूं।”

Team Alpha Male के प्रतिनिधि को भविष्यवाणियां करना पसंद नहीं है, लेकिन उनके अंदर धैर्य और आत्मविश्वास की कोई कमी नज़र नहीं आ रही।

नॉर्थकट ने ऐसा कुछ जाहिर नहीं किया कि वो किस तरह जीत दर्ज करना चाहते हैं, लेकिन वो अपने वापसी मैच को यादगार जरूर बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैं कभी भविष्यवाणियां नहीं करता, लेकिन मैं यादगार प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं अपने सभी मैचों में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करना चाहता हूं और यही बात मेरे स्टाइल को बयां करती है।

“मुझे किसी फाइट के लिए उत्साहित रहकर यादगार प्रदर्शन करना पसंद है। इसलिए लोगों को एक खतरनाक फाइट की उम्मीद रखनी चाहिए।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4