सेज नॉर्थकट के खिलाफ मैच से पहले American Kickboxing Academy में महान फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग से बढ़ा अहमद मुजतबा का आत्मविश्वास

Ahmed Mujtaba Abraao Amorim ONE163 1920X1280 52

शनिवार, 6 मई को अहमद मुजतबा अपने करियर की सबसे बड़ी फाइट से पहले आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के लाइटवेट MMA मुकाबले में उभरते हुए पाकिस्तानी स्टार का सामना सेज नॉर्थकट से होगा। वो अमेरिकी धरती पर ONE के सबसे पहले इवेंट में फाइट के लिए American Kickboxing Academy (AKA) में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

ये दूसरा मौका है जब मुजतबा AKA में आए हैं इसलिए वो जिम के कोचिंग स्टाफ को पहचानते हैं, जिनमें से महान MMA एथलीट खबीब नर्मागोमेदोव भी एक हैं।

रमज़ान के कारण “वुल्वरिन” इस बार नर्मागोमेदोव के साथ ट्रेनिंग नहीं कर पाए, लेकिन वो उनसे पहले भी काफी कुछ सीख चुके थे इसलिए उन्हें ट्रेनिंग में समस्या नहीं आई।

मुजतबा ने कहा:

“ये AKA में मेरा दूसरा फाइट कैम्प है। इससे पहले मैं खबीब, इस्लाम माखाचेव और अन्य रूसी एथलीट्स के साथ अभ्यास कर चुका हूं, लेकिन इस बार रमज़ान के कारण खबीब नहीं आ पाए।

“मैंने भी इस महीने रोजा रखा हुआ था, ट्रेनिंग भी जारी रखी और खबीब के साथ मेरा पहला ट्रेनिंग कैम्प अच्छा रहा था। मैंने उनसे ग्रैपलिंग के काफी गुर सीखे। उन्होंने बताया कि मुझे कहां सुधार की जरूरत है। वो बहुत अच्छे हैं और मैं उन्हें बड़े भाई के रूप में देखता हूं।”

इस फाइट कैम्प में मुजतबा को कई टॉप लेवल MMA एथलीट्स और जेवियर मेंडेज़ और बॉब कुक जैसे नामी कोचों का साथ मिला है।

इसके अलावा केन वैलासकेज़ से भी उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। “वुल्वरिन” के लिए वैलासकेज़ के साथ ट्रेनिंग करना शानदार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा:

“केन इस खेल के लैजेंड हैं और उनके साथ ट्रेनिंग मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्हें बहुत अनुभव प्राप्त है और उनका समझाने का तरीका अच्छा है। उन्होंने मुझे रेसलिंग की कई तकनीक सीखने में मदद की।”

‘एक शेर बनने के लिए आपको शेरों के साथ ट्रेनिंग करनी होती है’ – मुजतबा

AKA में वर्ल्ड-क्लास ट्रेनर्स के अलावा अहमद मुजतबा टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ भी ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की है।

#3 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर सायिद इज़ागखमेव उन एथलीट्स में से एक हैं और मुजतबा ने भी उनसे अच्छी दोस्ती कायम कर ली है।

उन्होंने रूसी स्टार का जिक्र करते हुए कहा:

“सायिद मेरे भाई की तरह हैं। मैं जब AKA में पहले कैम्प के दौरान आया था, तब मेरी उनसे मुलाकात हुई। हमारे बीच बात शुरू हुई, फिर ट्रेनिंग और उसके बाद दोस्ती। उसके बाद हमारी मुलाकात ONE 163 में हुई, जहां हम एक ही कार्ड में फाइट कर रहे थे और साथ ही एक-दूसरे का आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद की।”

मुजतबा ने अपने स्किल सेट में बहुत सुधार किया है और मानते हैं कि उनके स्वभाव में हुआ बदलाव सबसे अहम है।

पाकिस्तानी स्टार दुनिया के कई टॉप फाइटर्स और कोचों के साथ ट्रेनिंग करने से उन विचारों को खुद से दूर रखने में सफल रहे हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोक रहे थे।

अब मुजतबा कोलोराडो जाकर ये साबित करना चाहते हैं कि वो सेज नॉर्थकट जैसे टॉप स्टार्स को हराकर ONE में आगे बढ़ने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा:

“आपको बेस्ट बनने के लिए बेस्ट एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करनी चाहिए। आप शेर बनना चाहते हैं तो शेरों की संगत रखिए। ये रूसी एथलीट्स शेरों से कम नहीं हैं। उनके इर्द गिर्द रहकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ जाता है क्योंकि वो मुझे समझते हैं और मैं भी उन्हें समझता हूं। हम एक ही राह पर आगे बढ़ रहे हैं और इसी तरह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना है।

“मुझे लगता है कि मेरा आत्मविश्वास गिरा हुआ था क्योंकि मैं हमेशा बेस्ट फाइटर्स के साथ ट्रेनिंग करना चाहता था। मैं खबीब, इस्लाम, कोच जेवियर, कोच रोन और अन्य अमेरिकी स्टार्स का साथ चाहता था। अब मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है।

“मैं रेसलिंग और स्ट्राइकिंग में जो गलतियां कर रहा था, उनमें सुधार किया है। इसलिए मैं 6 मई को सबको प्रभावित करने को बेताब हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.