दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ONE Championship की 14 अगस्त को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है, जहां एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 166 और The Inner Circle 26 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
The Inner Circle 26 के मेन इवेंट में वनचाइनोई सोर टोर हिउबैंगसाइन की भिड़ंत स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट से होगी। दोनों ने संगठन में अभी तक तीन-तीन जीत दर्ज की हैं और वे चौथी जीत की तलाश में होगी।
वहीं को-मेन इवेंट की बात करें तो गिंगसंगलैक वोर कुमचामनार्न का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में डेब्यू कर रहे अमेरिकी स्टार दिमित्री रामोस से होगा।
इसके अतिरिक्त ONE Friday Fights 165 के मेन इवेंट में थाई स्टार्स खुनपोन एकमुआंगनोन और पानपडेज एनएफ लुकसुआन फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में टक्कर लेंगे।
भारत में The Inner Circle 26 को live.onefc.com पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।
ONE Friday Fights 166 को शाम 7 बजे से JioHotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकेगा।