5 कारणों से आपको 30 सितंबर को ONE Fight Night 14: Stamp Vs. Ham जरूर देखना चाहिए

Danielle Kelly Allycia Hellen Rodrigues Stamp Fairtex John Lineker

इस शनिवार, 30 सितंबर को ONE Championship की सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वापसी होगी, जहां 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट्स इवेंट को हेडलाइन कर रही होंगी।

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में कुल 10 फाइट्स शामिल हैं, जिनमें शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी।

लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे आपको ONE Fight Night 14 को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

#1 तीन विमेंस वर्ल्ड टाइटल फाइट्स

इस इवेंट को फीमेल फाइटर्स हेडलाइन कर रही होंगी, जहां दुनिया की टॉप एथलीट्स के मुकाबलों में 3 टाइटल दांव पर लगे होंगे।

मेन इवेंट में पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने की चाह में दक्षिण कोरियाई स्टार हैम सिओ ही से भिड़ेंगी। उनके मैच में ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप दांव पर लगी होगी।

उसके बाद मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ एक डिविजन ऊपर आकर ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए स्मिला “द हरिकेन” संडेल को चैलेंज करेंगी।

उनके अलावा तीन ONE सबमिशन ग्रैपलिंग मैचों में अपराजित रहीं डेनियल केली 2023 IBJJF वर्ल्ड चैंपियन जेसा खान को परास्त करना चाहेंगी।

उन्हें दुनिया की सबसे प्रतिभाशाली BJJ ब्लैक बेल्ट फाइटर्स में जगह दी जाती है। दोनों सबमिशन स्पेशलिस्ट्स के रीमैच में सबसे पहला ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा।

#2 एंजेला ली अपने भविष्य पर बात करेंगी

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली आज तक ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली एकमात्र एथलीट हैं। वो डिविजन की सबसे पहली चैंपियन बनने के बाद अपनी बेल्ट को 5 बार सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी हैं।

मगर पिछले साल दिसंबर में अपनी छोटी बहन और साथी ONE एथलीट विक्टोरिया ली के निधन के बाद सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार कॉम्पिटिशन से दूर रही हैं और उनका परिवार इस दुखद खबर से अभी तक उबर नहीं पाया है।

स्टैम्प और हैम के बीच अंतरिम चैंपियनशिप मैच से पूर्व “अनस्टॉपेबल” फैंस को अपने भविष्य के बारे में जानकारी देंगी। ये इवेंट में ही पता चल सकेगा कि वो रिटायर होना चाहती हैं या वापसी से पूर्व अभी कुछ समय और फाइटिंग से दूर रहना चाहती हैं।

#3 पहली बार स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग फाइट होगी

ONE Fight Night 14 में एक स्पेशल रूल्स स्ट्राइकिंग बाउट फैंस और एक्सपर्ट्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी होगी, जिसमें स्ट्रॉवेट MMA क्वीन जिओंग जिंग नान का सामना मॉय थाई स्टार नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक से होगा।

दोनों एथलीट्स 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर स्टैंड-अप मैच में फाइट करेंगी, जहां केवल पंच लगाने की अनुमति होगी।

दोनों फाइटर्स को अपने आक्रामक स्टाइल और खतरनाक मूव्स लगाने के लिए जाना जाता है। 3 राउंड्स तक चलने वाला ये मैच यादगार बन सकता है क्योंकि ऐसा मुकाबला आज तक कॉम्बैट खेल जगत में देखने को नहीं मिला है।

#4 अगला बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सामने आ सकता है

इवेंट में पुरुष फाइटर्स के मैचों में भी बहुत कुछ दांव पर लगा होगा।

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का सामना उभरते हुए फिलीपीनो स्टार स्टीफन “द स्नाइपर” लोमन से होगा, जिसमें खतरनाक एक्शन देखे जाने की उम्मीद की जा रही है।

एक तरफ मौजूदा बेंटमवेट किंग फैब्रिसियो एंड्राडे ONE Fight Night 16 में किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को टारगेट कर 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहेंगे। वहीं रैंकिंग्स में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद लिनेकर और लोमन इस शुक्रवार जीत दर्ज कर एंड्राडे के खिलाफ MMA वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकते हैं।

ये 2 स्टाइल्स की भिड़ंत फैंस के लिए बहुत मनोरंजक साबित हो सकती है।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” इस खेल के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं। वहीं लोमन की एथलेटिक एबिलिटी और स्किल्स किसी भी क्षेत्र में लिनेकर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। ये भी खास बात है कि लोमन इस समय 11 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं।

#5 पांच साल बाद 2 धुरंधर दोबारा आमने-सामने होंगे

साल 2018 में तत्कालीन ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग ने साल के सबसे धमाकेदार मुकाबलों में से एक में अमीर खान को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

दोनों एथलीट्स अब काफी अनुभव हासिल कर चुके हैं और उन्हें खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स के रूप में पहचाना जाता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो दोनों को ONE Championship में 55 फाइट्स का अनुभव हासिल है और इस शनिवार काफी संख्या में फैंस फोलायंग और खान की प्रतिद्वंदिता को किसी हालत में मिस नहीं करना चाहेंगे।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)