फैब्रिसियो एंड्राडे Vs. जोनाथन हैगर्टी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की तारीख को बदलकर ONE Fight Night 16 के लिए बुक किया गया

Nong O Hama Jonathan Haggerty ONE Fight Night 9 21

मौजूदा ONE वर्ल्ड चैंपियंस फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे और जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के बीच ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच की तारीख को बदला गया है।

ये मुकाबला पहले ONE Fight Night 15: Tawanchai vs. Superbon में होना था, लेकिन अब इसे शनिवार, 4 नवंबर को आने वाले ONE Fight Night 16 के लिए बुक किया गया है।

एंड्राडे और हैगर्टी की 2 स्टाइल्स की भिड़ंत में वेकेंट (रिक्त) वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, जहां दोनों एथलीट्स 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने की उपलब्धि प्राप्त करना चाहेंगे।

“वंडर बॉय” ONE Fight Night 7 में जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के खिलाफ स्टॉपेज से जीत दर्ज कर ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पहली बार फाइट कर रहे होंगे।

25 वर्षीय स्टार को अपने शानदार MMA गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स भी शानदार हैं। उनका किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में प्रोफेशनल रिकॉर्ड 40-3 का है। ब्राजीलियाई स्टार की MMA में पिछली 4 जीत नॉकआउट से आई हैं।

हैगर्टी इस मुकाबले में एंड्राडे की स्ट्राइकिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले रहे होंगे।

26 वर्षीय “द जनरल” 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक स्टैंड-अप आर्टिस्ट्स में से एक के रूप में स्थापित कर चुके हैं।

इस विनिंग स्ट्रीक के दौरान उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत भी हासिल की, जिसमें उन्होंने महान थाई स्ट्राइकर नोंग-ओ हामा को पहले राउंड में नॉकआउट कर ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

दोनों फाइटर्स को अपने आक्रामक स्ट्राइकिंग गेम के लिए जाना जाता है। दोनों 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं इसलिए फैंस 4 नवंबर को होने वाले इस मैच को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36