13 अगस्त को इन 5 कारणों से आपको ONE: BATTLEGROUND II को जरूर देखना चाहिए

Eduard Folayang VS Amarsanaa Tsogookhuu at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_2269 768x512

BATTLEGROUND सीरीज के पहले इवेंट के धमाकेदार एक्शन के बाद ONE Championship अब सीरीज के दूसरे शो के आयोजन के लिए तैयार है।

इस शुक्रवार ONE: BATTLEGROUND II का प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा। फाइट कार्ड में शामिल 10 मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के पास पाने को बहुत कुछ होगा।

इसलिए आइए डालते हैं नजर उन 5 बड़े कारणों पर कि क्यों आपको ONE: BATTLEGROUND II को जरूर देखना चाहिए।

#1 फोलायंग अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे

3 बार के ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन रह चुके एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग इस समय अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

मार्च 2019 में शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के हाथों टाइटल हारने के बाद फिलीपीनो आइकॉन पिछले 5 में से 4 मैच हार चुके हैं।

लाइटवेट डिविजन में कॉम्पिटिशन लेवल काफी ऊंचा है और अब नए एथलीट्स के आने से डिविजन में और भी टैलेंटेड एथलीट्स शामिल हो गए हैं। इसलिए अब किसी भी फाइटर के लिए टॉप पर पहुंच पाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम है।

एक बार फिर चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के सफर पर निकलने के लिए “लैंडस्लाइड” को “द वॉरियर” झांग लिपेंग को उनके प्रोमोशनल डेब्यू में हराना होगा।

फोलायंग के लिए एक ऐसे फाइटर को हराना आसान नहीं होगा, जो अपने पिछले 24 में से 21 मैच जीत चुका हो। मगर फिलीपीनो सुपरस्टार के पास लाइटवेट डिविजन में 12वीं जीत दर्ज करने का मौका होगा, इससे वो सबसे ज्यादा जीत के मामले में एओकी की बराबरी कर लेंगे।

#2 झांग का डेब्यू

Chinese MMA fighter Zhang Lipeng is ready for Eduard Folayang

फोलायंग की तरह झांग भी कॉम्पिटिशन लेवल से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

उनके मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन “द वॉरियर” ने अब खुद को एक बेहतर फाइटर बना लिया है। पिछले 6 सालों में उनका रिकॉर्ड 21-2-1 का रहा, जिनमें से 17 जीत नॉकआउट या सबमिशन से आई हैं।

चीनी एथलीट का मानना है कि ये उनके छाने का समय है और ग्लोबल स्टेज के टॉप कंटेंडर्स में से एक बनने की काबिलियत रखते हैं।

झांग के सामने फोलायंग की चुनौती है। अगर उन्हें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर जीत मिली तो जाहिर तौर वो चैंपियन बनने की तरफ एक कदम आगे बढ़ जाएंगे और ये जीत उन्हें रैंकिंग्स में भी प्रवेश दिला सकती है।



#3 स्ट्रॉवेट MMA रैंकिंग्स में फेरबदल होना तय

Alex Silva takes on Miao Li Tao at ONE: BATTLEGROUND II on 13 August

को-मेन इवेंट में 2 स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच मैच होगा, जिसमें रैंकिंग्स का #5 रैंक का स्थान दांव पर लगा होगा।

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा अभी #5 रैंक के कंटेंडर हैं और पिछले 2 मैचों में करीबी अंतर से हार झेल चुके हैं। पहले जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच और फिर #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

इस बार ब्राजीलियाई एथलीट जजों के हाथों में फैसले को ना देते हुए अपने विरोधी को फिनिश करना चाहेंगे।

लेकिन मियाओ ली ताओ ने अलग प्लान तैयार किए हैं।

चीनी एथलीट मानते हैं कि उनके विरोधी का ग्राउंड गेम शानदार है, लेकिन उनका ये भी मानना है कि सिल्वा के हाथों में ताकत कम है और वो स्टैंड-अप गेम में बढ़त हासिल कर सकते हैं।

“लिटल रॉक” को हराकर मियाओ रैंकिंग्स में उनके स्थान को हासिल कर सकते हैं और ये उनकी Evolve MMA के एथलीट्स के खिलाफ तीसरी जीत भी होगी।

#4 सपुत्रा अपने शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे

Indonesia MMA star Eko Roni Saputra fights Ramon Gonzales at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

“डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा ने बहुत थोड़े समय में खुद को इंडोनेशिया के टॉप फ्लाइवेट MMA स्टार्स में से एक बना दिया है।

कई बार के नेशनल रेसलिंग चैंपियन सपुत्रा MMA में आने के बाद शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अभी 4 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं और उनकी सभी 4 जीत पहले राउंड में आई हैं।

ONE: BATTLEGROUND II में लिउ पेंग शुआई को हराकर सपुत्रा अपनी पांचवीं जीत हासिल करना चाहेंगे। वहीं लिउ को इंडोनेशियाई रेसलर्स के खिलाफ फाइट करने का अनुभव पहले से है।

2019 में चीनी एथलीट ने सपुत्रा के हमवतन एथलीट एलीपिटुआ “द मैजिशियन” सिरेगर को किमूरा लॉक लगाकर सबमिशन से मात दी थी।

लिउ को हराना आसान नहीं होगा, लेकिन “डायनामाइट” अगर अपने हमवतन एथलीट की हार का बदला पूरा कर पाए तो अगले साल उन्हें टॉप रैंक के कंटेंडर के खिलाफ मैच मिल सकता है।

#5 ‘द पैंथर’ की वापसी

दुनिया के सबसे लोकप्रिय मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक इस हफ्ते सर्कल में वापसी कर रहे होंगे।

कई सालों से एलन “द पैंथर” गलानी अपनी बेहतरीन शारीरिक क्षमता, गज़ब की पावर और बेहतरीन नॉकआउट्स से फैंस का दिल जीतते रहे हैं।

अब उनके सामने थॉमस “द लास्ट वाइकिंग” नार्मो की चुनौती है, जो नॉर्वे से आते हैं और अभी तक अपराजित हैं। अगले मैच में वो अपने विरोधी से 20 सेंटीमीटर लंबे होने का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे।

ये गलानी के लिए बड़ी चुनौती होगी। लेकिन 4 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन खुद से बड़े साइज़ के एथलीट्स को पहले भी हरा चुके हैं। अगर वो नार्मो को “पैंथर हाई किक” लगाकर फिनिश कर पाए तो फैंस के लिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II के स्टार्स द्वारा किए गए 3 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35