अपराजित ऋतु फोगाट, टोरेस के खिलाफ मैच में कुछ अलग करना चाहती हैं

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 6 768x511

अपनी पिछली जीत से केवल 5 हफ्ते बाद उभरती हुईं एटमवेट स्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट अच्छे मोमेंटम के साथ वापसी कर रही हैं।

शुक्रवार, 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG के पहले मैच में भारतीय स्टार का सामना जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस से होगा।

अपराजित फोगाट जानती हैं कि टोरेस अभी तक की उनकी सबसे कड़ी प्रतिद्वंदी रहने वाली हैं, लेकिन वो इस चुनौती के लिए उत्साहित हैं।

26 वर्षीय स्टार ने कहा, “ये काफी अच्छा मैच होगा। टोरेस बेहतरीन एथलीट हैं और ये एक धमाकेदार मैच होने वाला है।”

फोगाट इस मैच में जीत दर्ज कर पहली भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने की ओर एक और कदम आगे बढ़ाना चाहेंगी।

अभी तक रेसलिंग सुपरस्टार का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर शानदार रहा है और अभी तक अपनी सभी प्रतिद्वंदियों को मात दी है।

पिछले मैच यानी ONE: INSIDE THE MATRIX में कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया था।

भारतीय स्टार के लिए वो जीत बहुत खास रही और उन्हें भारतीय फैंस से काफी जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ था।

फोगाट ने कहा, “वो मेरे लिए बेहद भावुक लम्हा रहा।”

“फैंस से मुझे हमेशा सपोर्ट मिलता आया है और मुझे उम्मीद है कि फैंस का साथ हमेशा मिलता रहेगा। इससे मुझे प्रोत्साहन मिलता है। मैं आगे बढ़ते रहना चाहती हूं, लेकिन ऐसा फैंस के समर्थन के बिना संभव नहीं है। लोगों का साथ मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।”

Indian wrestling icon Ritu Phogat unloads ground and pound on Nou Srey Pov

4 दिसंबर को भी बिना संदेह भारतीय फैंस फोगाट को चीयर कर रहे होंगे, लेकिन उनकी प्रतिद्वंदी इस शानदार सफर पर लगाम लगाना चाहेंगी।

टोरेस SEA खेलों में सैम्बो मेडलिस्ट रह चुकी हैं और मनीला में स्थित Catalen Fighting System टीम में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रेने कैटलन की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं।

24 वर्षीय स्टार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की शुरुआत शानदार रही थी। उन्होंने अपने 4 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया, जिनमें थाई सुपरस्टार रिका “टाइनी डॉल” इशिगे और Team Lakay की एथलीट अप्रैल ओसेनियो भी शामिल हैं। लेकिन उसके बाद उन्हें टॉप एटमवेट कंटेंडर्स “MMA सिस्टर” लिन हेचीन और मेई “V.V” यामागुची के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।



करीब 1 साल बाद वापसी कर रहीं टोरेस फ्रेश फील कर रही हैं और नई स्किल्स भी सीखी हैं।

“द इंडियन टाइग्रेस” उस सुधार से अच्छी तरह वाकिफ हैं और जानती हैं कि इस बार उनका सामना एक अनुभवी एथलीट से हो रहा है। लेकिन उनका आत्मविश्वास भी सातवें आसमान पर है।

फोगाट ने कहा, “टोरेस एक बेहतरीन फाइटर हैं और मेरे लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली हैं। मैंने उनके मैच देखे हैं और उनकी स्किल्स बहुत अच्छी हैं। उनका सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे अपनी ट्रेनिंग और कड़ी मेहनत पर पूरा भरोसा है।”

Ritu Phogat fights Nou Srey Pov in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

फोगाट को अपने वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम पर पूरा भरोसा है और इसी से उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनमें कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप भी शामिल है।

उनका ग्राउंड गेम ही टोरेस के खिलाफ काम आएगा। फिलीपीना एथलीट वुशु बैकग्राउंड से आती हैं और उनका स्ट्राइकिंग गेम फोगाट के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

फोगाट ने कहा, “उनका स्टैंड-अप गेम शानदार है, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा रेसलिंग गेम बेहतर है। मुझे उम्मीद है कि मेरा रेसलिंग गेम उनकी स्ट्राइकिंग पर भारी पड़ेगा।”

“बाकी सब सर्कल में उतरने के बाद सामने आएगा। लोग मुझे कुछ अलग करते देखना चाहते हैं। वाकई में मैं इस बार कुछ अलग करने वाली हूं।”

Ritu Phogat fights Nou Srey Pov in a mixed martial arts battle at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

फोगाट नई चीजें करना पसंद करती हैं। उदाहरण के तौर पर, पिछले मैच में उनकी बॉक्सिंग भी देखने को मिली थी।

टोरेस के साथ मैच किसी भी दिशा में आगे बढ़े, जीत दर्ज करना ही फोगाट का एकमात्र लक्ष्य है। अपने ONE Championship के शानदार सफर को जारी रखते हुए ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी जगह बना सकती हैं।

“द इंडियन टाइग्रेस” अभी आगे के बारे में नहीं सोच रही हैं, वो बड़े सपनों को साथ लिए आगे बढ़ रही हैं, लेकिन फिलहाल उनका फोकस अपने अगले मैच पर है।

फोगाट ने कहा, “फिलहाल मैं साल 2020 को एक जीत के साथ समाप्त करना चाहती हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार नॉकआउट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)