ONE: INSIDE THE MATRIX में ऋतु फोगाट की नोउ श्रे पोव के खिलाफ धमाकेदार जीत

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 8 768x511

रेसलिंग आइकन ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने शायद अब ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX के एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में Evolve टीम की स्टार ने कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी।

Exclusive highlights from the striker 🆚 grappler showdown between Nou Srey Pov 🇰🇭 and Ritu Phogat 🇮🇳

Exclusive highlights from the striker 🆚 grappler showdown between Nou Srey Pov 🇰🇭 and Ritu Phogat 🇮🇳 #InsideTheMatrix

Posted by ONE Championship on Friday, October 30, 2020

मैच शुरू होते ही फोगाट ने श्रे पोव को सर्कल वॉल की तरफ धकेलना शुरू कर दिया था।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने कंबोडियाई स्टार के दाएं पैर को पकड़ा और शानदार तरीके से श्रे पोव को नीचे गिराया और मैच का पहला टेकडाउन स्कोर किया।

कंबोडियाई एथलीट तुरंत अपने पैरों पर खड़ी हो गईं। फोगाट ने खुद को संभाला, एक बार फिर टेकडाउन का प्रयास किया और राउंड के अंत तक ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाती रहीं।

ritu phogat vs nou srey pov one championship fight highlights.jpg

दूसरे राउंड में भी एकतरफा अटैक जारी रहा।

फोगाट का आत्मविश्वास बढ़ चुका था, उन्होंने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स की मदद से श्रे पोव से दूरी को कम किया व एक और टेकडाउन लगाने का प्रयास किया।

श्रे पोव लेग किक्स लगाकर भारतीय स्टार को पीछे धकेलने का प्रयास कर रही थीं, लेकिन Evolve टीम की एथलीट को उन किक्स से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। जल्द ही उन्होंने डबल-लेग टेकडाउन लगाया और कंबोडियाई स्टार के पैरों को जकड़ लिया।

Indian wrestling icon Ritu Phogat unloads ground and pound on Nou Srey Pov

उसी पोजिशन में रहते हुए फोगाट ने कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन के सिर पर राइट हैंड्स लगाने शुरू कर दिए। भारतीय रेसलिंग लैजेंड ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया, दमदार एल्बोज और पंच भी लगाए।

श्रे पोव खुद को डिफेंड कर पाने में असमर्थ दिखाई दे रही थीं, इसी कारण रेफरी ने दूसरे राउंड में 2 मिनट और 2 सेकंड बीत जाने के बाद मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस जीत के साथ फोगाट का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम रहा है और भारत की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बनने के एक कदम करीब पहुंच गई हैं।

Ritu Phogat Nou Srey Pov Inside The Matrix 1920X1278 3.jpg

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग vs डी रिडर

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.