सिटीचाई धमाकेदार ONE डेब्यू के लिए हैं तैयार

ONE Championship signs with TV5 in the Philippines

मई में जब से उन्होंने ONE Championship के साथ ऑफिशियल करार किया है, तब से “द किलर किड” सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग ग्लोबल स्टेज पर अपना प्रोमोशनल डेब्यू करने के लिए उत्सुक हैं।

आखिरकार उन्हें शुक्रवार, 31 जुलाई को मौका मिलने जा रहा है, जब वो अपने पुराने विरोधी के साथ तीसरे मुकाबले में शामिल होंगे।

उस शाम को सिटीचाई का सामना अपने पुराने विरोधी व हमवतन सुपरबोन से थाइलैंड के बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER के दौरान फेदरवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में होने जा रहा है।

Sitsongpeenong Muay Thai Camp के प्रतिनिधि ने कहा, “सुपरबोन इस खेल के बेहतरीन एथलीट्स में से एक हैं। वो उभरते हुए सितारे भी हैं। साथ ही वो दुनिया के टॉप रैंक वाले किकबॉक्सर्स में से एक हैं।”

“उनसे मुकाबला करने के लिए मैं काफी कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं। मुझे लगता है कि कड़ी ट्रेनिंग और अच्छे गेम प्लाने से जीत सकता हूं।”

सिटीचाई अपने प्रोमोशनल न्यूकमर साथी को काफी अच्छे से जानते हैं।

ये दोनों थाई सितारे पहली बार जनवरी 2016 में चीन के सान्या में एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। उस रात “द किलर किड” ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सुपरबोन को पछाड़ दिया था।

28 साल के एथलीट ने बताया, “मैंने उन्हें दूसरे राउंड में अपने राइट हुक से नॉकआउट कर दिया था। मुझे लगता है कि उस समय वो किकबॉक्सिंग में नए रहे होंगे।”



हालांकि, सुपरबोन भी हिसाब बराबर करने के लिए काफी उत्सुक थे।

आठ महीने बाद दोनों एक बार फिर से चीन के बीजिंग में आमने-सामने आए थे। वहां Sor. Tawanrung Gym के प्रतिनिधि ने “द किलर किड” पर रेफरियों के निर्णय से जीत हासिल करके ये जता दिया था कि वो कितना आगे आ चुके हैं।

सिटीचाई ने कहा, “हमारा फिर से मैच हुआ और वो एक पॉइंट से जीत गए। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि उन्होंने काफी सुधार किया लेकिन मैच से पहले ही मेरी टांग में चोट लग गई थी। इस वजह से मेरा प्रदर्शन 100 फीसदी नहीं रहा था।”

12-time kickboxing and Muay Thai World Champion Sittichai Sitsongpeenong flexes

वो बाउट करीब चार साल पहले हुई थी और तब से दोनों एथलीट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सफलताएं हासिल कर ली हैं। अब वे दुनिया के दो बेहतरीन स्ट्राइकर बनकर उभरे हैं।

अब जब वे काफी लंबे इंतजार के बाद ट्रायलॉजी मुकाबले के लिए तैयार हो रहे हैं तो ये बात साफ है कि “द किलर किड” अपने विरोधी को अच्छे से समझ चुके हैं।

सिटीचाई ने कहा, “सुपरबोन का स्टाइल काफी तेज और अलग किस्म का है। उनके पास काफी खतरनाक नी और तेज हाई किक है, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।”

“आप उसे आते हुए नहीं देख पाएंगे क्योंकि उनकी हाई किक बहुत तेज है। उनके पास नी और अब तो पंच भी हैं। वो काफी खतरनाक हैं।”

उनके पास सुपरबोन के लिए काफी सम्मान है लेकिन Sitsongpeenong Muay Thai Camp के प्रतिनिधि का ये भी मानना है कि उनके पास 29 साल के बैंकॉक निवासी के खिलाफ बढ़त मौजूद है।

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि मेरी बेसिक किकबॉक्सिंग काफी बेहतर है। मेरे पास तेज और ताकतवर पंच हैं। इस वजह से मुझे उनकी कमजोरियों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। इसकी जगह मैं उनके मजबूत पहलुओं पर ध्यान दे रहा हूं, जो कि नी और हेड किक्स हैं।”

31 जुलाई को होने वाले मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा, जिसके बारे में सिटीचाई को अच्छी तरह से मालूम है। ये न केवल सुर्खियों में छा जाने का मौका होगा बल्कि ये एक शानदार मौका है ONE की एथलीट रैंकिंग्स में ऊपर बढ़ने का।

इस समय सुपरबोन मॉय थाई फेदरवेट रैंकिंग्स में #1 दावेदार की जगह पर काबिज हैं और किकबॉक्सिंग की रैंकिंग में वो #2 दावेदार बने हुए हैं। उनके ठीक पीछे सिटीचाई के आदर्श व चहेते विरोधी जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन हैं।

इस बात को दिमाग में रखते हुए “द किलर किड” ONE: NO SURRENDER को हार के साथ खत्म करने की सोचना भी नहीं चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “ये निर्णायक बाउट तय करेगी कि दुनिया में नंबर #1 और बेस्ट कौन है।”

“मुझे पूरा आत्मविश्वास है कि इस बार मैं जीतूंगा क्योंकि मेरे पास ज्यादा अनुभव है। मैं इसके लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहा हूं। ऐसे में अगर मुझे मौका मिला तो मैं उन्हें जरूर नॉकआउट कर दूंगा।”

इसके अलावा, ये जीत सिटीचाई को उनके लक्ष्य के और करीब ले जाएगी और यही वो सच्चा कारण है जिसके चलते 11 बार के किकबॉक्सिंग व मॉय थाई चैंपियन ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन को जॉइन किया।

उन्होंने कहा, “ONE Championship को जॉइन करने का असली कारण ये है कि यहां पर काफी सारे अच्छे एथलीट्स हैं।”

“यहां पर जितने सारे बेहतरीन एथलीट्स हैं, उतने किसी दूसरी जगह पर नहीं हैं। मैं इस विश्वस्तरीय जगह पर खुद को साबित कर लूंगा और यहां पर मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल जीतना चाहता हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER के स्टार्स के सबसे शानदार नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)