MMA मैच में पाकिस्तानी स्टार को हराकर भारत का नाम ऊंचा करना चाहते हैं राहुल राजू

Indian MMA fighter Rahul Raju warms up

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला किसी भी खेल में हो, फैंस का जोश हमेशा ही सातवें आसमान पर रहता है। दोनों ही देशों के खेल प्रेमी एक बार फिर से इस प्रतिद्वंदिता के गवाह बनेंगे।

शुक्रवार, 5 फरवरी को भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट राहुल “द केरल क्रशर” राजू और पाकिस्तानी स्टार अहमद “वुल्वरिन” मुजतबा के बीच लाइटवेट मुकाबला प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: UNBREAKABLE III में होगा, जिसका आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा।

राजू और मुजतबा के बीच ये मुकाबला पहले भी बुक किया गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये नहीं हो पाया था। अब लंबे समय बाद मैच होने जा रहा है, ऐसे में “द केरल क्रशर” ने इस पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने कहा, “ये मैच 2019 में होना था, लेकिन इसे 2 बार कैंसिल भी किया गया। वो बहुत निराशाजनक समय रहा। मैं मानता हूं कि जो चीज होनी होती है, उसे कोई नहीं रोक सकता।”

Juggernaut Fight Club के भारतीय प्रतिनिधि मैच को लेकर काफी खुश हैं।

उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं खुद को मिले इस मौके से बहुत खुश हूं और अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

लाइटवेट स्टार राजू को उनकी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्किल्स के लिए जाना जाता है। वो इन्हीं स्किल्स के दम पर ONE Championship में दो सबमिशन जीत भी हासिल कर चुके हैं।

पिछले साल COVID-19 के कारण अन्य एथलीट्स की तरह ही 29 वर्षीय स्टार को भी ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।



अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में उनका सामना सिंगापुर के एथलीट अमीर खान हुआ। केरल निवासी एथलीट को इस मुकाबले में भले ही उन्हें हार मिली हो, लेकिन वो इस हार से सबक लेकर नए साल में जीत की पटरी पर लौटना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “जहां तक अमीर खान के खिलाफ मैच की बात है, मैं उस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया।”

“मैं जानता हूं कि मैंने क्या गलती की थी और मैं क्लिंचिंग से बाहर आते हुए कभी अपने प्रतिद्वंदी को बढ़त बनाने का मौका नहीं दूंगा। ये गलती फिर कभी नहीं दोहराऊंगा।”

स्ट्राइकिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु में महारत रखने वाले पाकिस्तानी प्रतिद्वंदी लंबे समय बाद ONE सर्कल में कदम रख रहे हैं। उनका आखिरी मैच मार्च 2018 में हुए ONE: VISIONS OF VICTORY में जिया वेन मा के खिलाफ हुआ था।

राजू को पता है कि उनके प्रतिद्वंदी की स्किल्स किस तरह की हैं और वो मैच में किस तरह से उनके खिलाफ फायदा उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “वो एक अच्छे फाइटर हैं, ये उनकी पहली लाइटवेट फाइट होगी। टाइमिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उनका मूव्स लगाने और टेकडाउन करने का तरीके भी मुझे बहुत पसंद है।”

“पिछले मैच में कार्डियो उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस बार उन्हें ऐसी कोई समस्या झेलनी पड़ेगी क्योंकि इस बार वो अपना वजन कम नहीं कर रहे हैं।

“मैं उनकी स्किल्स के बजाय अपनी स्किल्स का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने पर ध्यान दे रहा हूं। मुझे खुद पर भरोसा है और मैच के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

Indian mixed martial arts star Rahul Raju

क्रिकेट, हॉकी और अन्य खेलों के अलावा अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच की प्रतिद्वंदिता से “द केरल क्रशर” अच्छी तरह से वाकिफ हैं क्योंकि वो 2019 में भी एक और पाकिस्तानी एथलीट फुरकान चीमा को सबमिशन के जरिए हरा चुके हैं।

राजू ने कहा, “भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता हमेशा से खास रही है और ये मैच भी फैंस के लिए मनोरंजक साबित होगा। मेरा मानना है कि इस तरीके से हम ज्यादा क्राउड का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं और मेरे मन में उनके प्रति कोई गलत चीज नहीं है।”

“भारतीय फैंस से ये कहना चाहूंगा कि मैं उनके लिए इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। चाहे ये मैच कम समय के नोटिस पर मिला हो, लेकिन मैं अपने देशवासियों का सिर जरूर गर्व से ऊंचा करूंगा।”

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: UNBREAKABLE III को जरूर देखना चाहिए

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.