ONE के भारतीय MMA फाइटर्स ने टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

BeFunky collage 6 768x498

खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत आज से हो रही है। इस ओलंपिक में भारत ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है, जिसमें 120 खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेकर देश के लिए मेडल जीतने का प्रयास करेंगे।

इस बार खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतेंगे।

ONE Championship के भारतीय MMA स्टार्स ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को अपना शुभकामना संदेश भेजा है।

ऋतु फोगाट

“ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय एथलीट्स को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। आपका सफर शानदार रहे और अपने सपनों को जिएं। जय हिंद!

“ओलंपिक में मेरी कज़िन बहन (विनेश फोगाट) और जीजा (बजरंग पूनिया) हिस्सा ले रहे हैं। मेरी तरफ से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। वो मेडल जीतकर आएं और देश का नाम रोशन करें।”

पूजा तोमर

Puja Tomar IMG_6257.jpg

“टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय एथलीट्स को मेरी तरफ से ढेरी सारी शुभकामनाएं। आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर इंडिया के लिए ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतें और पूरे देश व सभी भारतीयों का नाम ऊंचा करें।”

अर्जन भुल्लर

Arjan Bhullar Brandon Vera ONE DANGAL 1920X1280 3.jpg

“मैं टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जिंदगी भर की कड़ी मेहनत लगती है। मैं सभी को यहां तक पहुंचने के लिए बधाई देता हूं। अपने देश का नाम ऊंचा करिए, मेडल जीतिए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करिए। हम सभी आपको चीयर कर रहे होंगे।”

राहुल राजू

Pakistan's Ahmed Mujtaba and India's Rahul Raju engage in an MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

“मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि देश का नाम ऊंचा करिए। 1.3 अरब लोग आपके साथ हैं और आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

हिमांशु कौशिक

multiple time national wushu champion Himanshu Kaushik

“टोक्यो ओलंपिक में शामिल पूरे भारतीय दल को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सब अपना 100% देकर तिरंगा लहराओगे। जय हिंद!

“मुझे शूटरों और रेसलर्स से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। मुझे लगता है कि इस बार रियो ओलंपिक के मुकाबले दोगुने मेडल आएंगे। मेरे पसंदीदा एथलीट (टोक्यो ओलंपिक के भारतीय दल में) बजरंग पूनिया हैं और मैं उनके मैच देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि वो भारत के लिए स्वर्ण पदक लेकर ही आएंगे।”

कांथाराज अगासा

Xie Wei Kantharaj Agasa FULL BLAST 1920X1280 10.jpg

“मेरी तरफ से टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। अब तक की उनकी जो भी मेहनत है, जब वो दिल और दिमाग से खेलेंगे तो मेडल जरूर जीतकर आएंगे।

“मेरे पसंदीदा एथलीट रेसलिंग में विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, वहीं वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू। मैं इनके मैचों को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं।”

ये भी पढ़ें: 3 भारतीय एथलीट्स जो रेसलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आए

न्यूज़ में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.