ONE Fight Night 15: Le Vs. Freymanov – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

ThanhLe IlyaFreymanov 1920X1280 scaled

एशियाई प्राइमटाइम पर प्रसारित हुए ONE Friday Fights 36 के चंद घंटों बाद दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से डबलहेडर के दूसरे भाग का आयोजन किया गया।

शनिवार, 7 अक्टूबर को प्रसारित हुए ONE Fight Night 15: Le vs. Freymanov में MMA, किकबॉक्सिंग, सबमिशन ग्रैपलिंग और मॉय थाई मुकाबले देखने को मिले।

मेन इवेंट मैच में पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन थान ली का सामना उभरते हुए स्टार इल्या फ्रेमानोव से डिविजन की अंतरिम बेल्ट के लिए हुआ।

को-मेन इवेंट में ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुआ, जहां जोनाथन डी बैला ने अपनी बेल्ट को डेनियल विलियम्स के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

इसके अलावा कार्ड में ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची, जापानी मार्शल आर्ट्स लैजेंड और पूर्व लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन शिन्या एओकी, ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई समेत अन्य स्टार्स की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
थान ली ने इल्या फ्रेमानोव को सबमिशन (हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 1:02 मिनट में
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
जोनाथन डी बैला ने “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
तवनचाई पीके साइन्चाई ने “स्मोकिन” जो नाटावट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
ओपनवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को सबमिशन (हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 3:05 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने मंसूर मलाचिएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
“द वॉरियर” झांग लिपेंग ने टिमोफी नास्तुकिन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 3:18 मिनट में
फ्लाइवेट MMA
“वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने एको रोनी सपुत्रा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 1:03 मिनट में
121 LBS मॉय थाई
“द क्वीन” फेटजीजा लुक्जाओपोरोंगटॉम ने सेलेस्ट हैनसेन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 1:01 मिनट में
वेल्टरवेट MMA
हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने “कैमेलिया” जिन टे हो को सबमिशन (आर्मबार) से हराया - पहले राउंड के 4:45 मिनट में
174.5 LBS मॉय थाई
शकीर अल-तकरीती ने बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35