लिटो आदिवांग ने हशीगटु की चुनौती और Team Lakay का बदला पूरा करने की बात की

Hiroba Minowa Lito Adiwang Inside The Matrix 3 6 768x512

लिटो “थंडर किड” आदिवांग ONE Championship के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में वापस अच्छी लय हासिल कर चुके हैं।

पिछले साल ONE में अपनी पहली हार झेलने के बाद फिलीपीनो एथलीट ने जापानी स्टार नामिकी कावाहारा को नॉकआउट कर जीत की लय वापस पाई थी।

अब शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में Team Lakay के स्टार का सामना “वुल्फ़ ऑफ द ग्रासलैंड्स” हशीगटु से होगा।

अपने अगले मुकाबले से पहले “थंडर किड” ने हशीगटु के साथ मैच, जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स, अपने फ्यूचर प्लान और कई अन्य विषयों पर भी बात की।

ONE Championship: ONE: REVOLUTION में आपका मैच हशीगटु से होगा, जो लगातार 3 मैच जीत चुके हैं। आप उनकी चुनौती को किस तरह देख रहे हैं?

लिटो आदिवांग: मैंने उनके पिछले मैच देखे, उनके मूव्स का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। मेरे ख्याल से वो अपने विरोधी के हिसाब से खुद में बदलाव करते हैं।

उनकी रेसलिंग और टेकडाउन बहुत अच्छे हैं, ग्राउंड कंट्रोल भी शानदार है। मैंने 3 बातों पर गौर किया- रेसलिंग, ग्राउंड कंट्रोल और उनकी मूवमेंट। मुझे इन चीजों पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा।

डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ मैच में वो स्ट्राइक को लैंड कराने के बाद काफी मूवमेंट कर रहे थे। उन्हें इस तरह अपने विरोधी पर दबाव बनाना पसंद है।

सच कहूं तो इस स्टाइल वाले एथलीट्स का सामना करना बहुत मुश्किल है। मुझे खुद पर भी भरोसा है और उनके आक्रामक रुख के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

ONE: दूर रहकर अटैक करने वाले फाइटर के खिलाफ आपने कैसा गेम प्लान बनाया है?

आदिवांग: ये किसी पहेली की तरह है। हम गेम प्लान बनाते हैं, जिससे अपने प्रतिद्वंदी के किसी मूव से निराश ना हों। हमें केवल अपने प्लान पर फोकस रखते हुए उनके जाल में नहीं फंसना है।

इसके लिए मैंने हिरोबा मिनोवा के खिलाफ मैच को दोबारा देखा। पिछले मैच को देखकर लगा जैसे मिनोवा और हशीगटु का फाइटिंग का तरीका एक समान है। मैं उन्हें फिनिश करने के लिए जल्दबाजी कर रहा था इसलिए मेरी ओर से गलतियां ज्यादा हो रही थीं। उन्हें बार-बार टेकडाउन के मौके मिल रहे थे इसलिए मैं अगले मैच में उस गलती को दोहराने से बचना चाहूंगा।

ONE: उस स्थिति में क्या होगा अगर उन्होंने पूरा अटैकिंग मोड अपनाया?

आदिवांग: अगर उन्होंने ऐसा किया तो ये उनकी बहुत बड़ी गलती होगी।

ONE: आप हशीगटु को कैसे हराना चाहते हैं?

आदिवांग: मेरे हिसाब से वो मूवमेंट करते हुए स्ट्राइकिंग करेंगे और टेकडाउन का मौका तलाशेंगे, लेकिन मैंने भी उन्हें फिनिश करने की तैयारी की है। अगर उन्होंने स्टैंड-अप गेम की राह चुनी तो स्थिति मेरे लिए बेहतर हो जाएगी। यानी स्टैंड-अप गेम में मुझे उन्हें फिनिश करने के ज्यादा मौके मिल पाएंगे।

ONE: इससे पहले आपका सामना अप्रैल में जैरेड ब्रूक्स से होना था। काफी लोग उन्हें ONE से बाहर बेस्ट स्ट्रॉवेट फाइटर कहते हैं। उस मैच के ना होने को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं?

आदिवांग: थोड़ा निराश हूं, लेकिन मैं उस मैच के रद्द होने को अपने लिए प्रेरणा का स्रोत मान रहा हूं, जिससे हमारी भविष्य में भिड़ंत ज्यादा यादगार बन सकते हैं।

उस समय मैंने उनके खिलाफ मैच के लिए ज्यादा तैयारी नहीं की थी इसलिए हमने केवल उनकी ताकत और कमजोरी को परखा। मैं उन चीजों पर ध्यान दे रहा था, जिनका मैं फायदा उठा सकता था। मेरे हिसाब से उनका प्लान मुझे टेकडाउन कर ग्राउंड फाइटिंग में लाकर सबमिशन से हराने का था। मगर मेरा प्लान उन्हें चौंकाते हुए सबमिशन से हराने का था।

ONE: क्या आपको लगता है कि मैच के रद्द होने को जैरेड की अच्छी किस्मत कहा जा सकता है?

आदिवांग: मुझे ऐसा नहीं लगता। वो अच्छे फाइटर हैं और वो जरूर ये मानते होंगे कि वो मुझे हरा सकते हैं। शायद उस मुकाबले में मुझे कम आंका जा रहा था, मगर अब मुझे उम्मीद है कि भविष्य में हमारे मैच को दोबारा जरूर बुक किया जाएगा।

ONE: आपने पहले कहा था कि आप मिनोवा के खिलाफ रीमैच या ONE Super Series में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ रीमैच चाहते हैं। क्या आप अभी भी उन मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं?

आदिवांग: पहली फाइट के बाद भी मैंने मिनोवा से रीमैच के बारे में पूछा था। उन्होंने उस समय कई बहाने बनाए थे।

मुझे अहसास हुआ कि दोबारा रैंकिंग्स में आने के लिए मुझे पहले जीत की लय वापस पानी होगी। मेरे दोबारा उसी स्टेज पर आने के बाद वो रीमैच के लिए ना नहीं कह पाएंगे।

जहां तक रोडटंग की बात है, मैं अभी भी उनसे मैच चाहता हूं। मैं लोगों को चुनौती स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहता। मैं केवल उस मैच को होते देखना चाहता हूं। मगर फिलहाल मेरा ध्यान हशीगटु की चुनौती पर है। मैं भविष्य में जरूर रोडटंग के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहूंगा और इस फाइट का हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस होगा।

मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि अगर आप अपने सपने को गंभीरता से नहीं लेंगे तो वो हमेशा सपना ही बना रहेगा। उसे पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है।

ONE: आपका सामना जैरेड ब्रूक्स से होने वाला था और रोडटंग व मिनोवा जैसे टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच चाहते हैं। क्या आपको लगता है कि हशीगटु उनसे निचले लेवल के फाइटर हैं?

आदिवांग: मुझे ऐसा नहीं लगता, मैं अपने सभी विरोधियों का सम्मान करता हूं, फिर चाहे वो रैंकिंग्स में शामिल हों या ना। मैं जानता हूं कि वो मुझे हराने का हर संभव प्रयास करेंगे। मैं हर चुनौती को एक समान देखता हूं इसलिए देखते हैं वो किस तरह की चुनौती लेकर सर्कल में उतरते हैं।

Mark Sangiao coaches Lito Adiwang during his MMA fight

ONE: आखिरी बार जब Team Lakay के स्टार का सामना चीन के एथलीट से हुआ, तब एडुअर्ड फोलायंग को झांग लिपेंग के खिलाफ हार मिली थी। क्या आपको लगता है कि आप हशीगटु के हमवतन एथलीट के खिलाफ फोलायंग की हार का बदला पूरा कर पाएंगे?

आदिवांग: मैं अपनी टीम के लिए ऐसा करना चाहता हूं। एडुअर्ड मेरे सीनियर हैं और उन्हें झांग लिपेंग के खिलाफ हारता देखकर बहुत बुरा लगा। अब मेरा सामना लिपेंग के हमवतन एथलीट हशीगटु से होगा। मैं जरूर अपने और अपनी टीम के लिए इस मैच को जीतना चाहूंगा।

ONE: इस कार्ड में जोशुआ पैचीओ भी हैं, जो योसूके सारूटा के खिलाफ ONE वर्ल्ड स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे। उनकी पिछली भिड़ंत की तुलना में क्या आपको लगता है कि दोनों में कुछ सुधार हुआ है?

आदिवांग: मेरे ख्याल से सारूटा में सुधार हुआ है, लेकिन जोशुआ उनसे कहीं बेहतर हैं। उनकी पावर और तकनीक में काफी सुधार हुआ है। वो एक संपन्न MMA एथलीट बन चुके हैं और वाकई में एक वर्ल्ड चैंपियन कहलाने लायक फाइटर हैं।

ONE: क्या आपको लगता है कि जोशुआ पर कोई दबाव होगा क्योंकि वो द फिलीपींस से अकेले चैंपियन हैं?

आदिवांग: जोशुआ दबाव झेलना जानते हैं। आखिरी बार जब मैंने उनसे बात की, तब वो मुझे दबाव में नहीं लगे। वो जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ONE: आपके हिसाब से मैच किस तरीके से समाप्त होगा?

आदिवांग: मेरे ख्याल से उनका ये मुकाबला उनकी दूसरी भिड़ंत के समान होगा। जैसे ही सारूटा कोई गलती करेंगे, जोशुआ उन्हें फिनिश कर देंगे।

ये भी पढ़ें: ONE के हेवीवेट सुपरस्टार एनातोली मालिकिन की 5 सबसे फनी वीडियो

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)