ONE: NO SURRENDER II में खुद को साबित करने के इरादे से उतरेंगे पिंटो

French Muay Thai stylish Victor Pinto is ready for action

शुक्रवार, 14 अगस्त को थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले ONE: NO SURRENDER II के को-मेन इवेंट में लियो पिंटो का सामना मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट से होगा।

पिंटो “डायमंड हार्ट” से 10 साल छोटे हैं, ऐसे में उन्हें इस बात का पूरा अंदाजा है कि उनके प्रतिद्वंदी अपना पूरा दमखम लगा देंगे।

26 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैं भले ही उनसे जवान हूं लेकिन उन्हें हल्के में लेने की भूल नहीं करूंगा। उम्र ज़टूट के लिए कोई मुश्किल पैदा नहीं करेगी। वो तेज-तर्रार और पूरी तरह से फिट हैं। उनके पंच और किक्स काफी तेज़ हैं। वो प्रतिद्वंदी के हिसाब से अपने स्टाइल में बदलाव लाते हैं।”

Victor Pinto enters the arena

अपने ONE Championship डेब्यू में पिंटो उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे थे, ऐसे में वो इस मुकाबले को लेकर काफी फोकस बनाए हुए हैं।

फ्रांस का ये स्टार पहला विदेशी एथलीट था, जिसे साल 2010 में Lumpinee Stadium बेस्ट फाइटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था।

इस साल हुए ONE: A NEW TOMORROW में ज़टूट के Venum Training Camp के शिष्य एडम नोइ के खिलाफ उन्होंने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में हेड किक लगने की वजह से वो मुकाबले पर अपनी पकड़ खो बैठे और बाउट को सर्वसम्मत निर्णय से गंवा दिया।

पिंटो ने कहा, “नतीजा वैसा नहीं रहा, जैसी मैंने उम्मीद की थी। मैं अति आत्मविश्वासी हो गया था और कॉम्बिनेशंस का इस्तेमाल करने की वजह से अपना गार्ड गिरा दिया था। खुद को बचाने के लिए लापरवाह हो गया था।”



उस हार ने पिंटो के अंदर जुनून पैदा कर दिया और अब भी अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं।

COVID-19 महामारी की वजह से ONE Championship ने कई सारे इवेंट्स रद्द कर दिए थे, लेकिन फ्रांसीसी एथलीट ने बैंकॉक स्थित Pinto Fight Studio में अपनी स्किल्स में लगातार सुधार किया।

उन्होंने कहा, “मैं जल्द से जल्द रिंग में वापस लौटना चाहता था क्योंकि मुझे खुद को साबित करना है। एक फाइटर के लिए बहुत जरूरी है कि वो लगातार फाइट करता रहे।”

“COVID-19 महामारी के दौरान, मैंने ट्रेनिंग और एक्सरसाइज जारी रखी ताकि किसी भी समय फाइट के लिए तैयार रह सकूं।”

French Muay Thai fighter Leo Pinto throws an uppercut

वो तैयारी पिंटो के लिए बेहद अच्छा फैसला साबित हुई, जब उन्हें प्रोमोशन के मैचमेकर्स की तरफ से कॉल आया और नोइ के ट्रेनर ज़टूट के खिलाफ बदला लेने का मौका मिला।

फ्रांस में ही जन्में “डायमंड हार्ट” WBC और ISKA वर्ल्ड चैंपियन होने के साथ-साथ थाईलैंड में स्थित Venum Training Camp के सह-मालिक भी हैं।

वो ग्लोबल स्टेज पर काफी एक्टिव एथलीट रहे हैं और इसी साल उन्होंने ONE: A NEW TOMORROW में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान ज़ी हाओ को विभाजित निर्णय के जरिए मात दी थी।

French Muay Thai fighter Leo Pinto hits a cross

थाईलैंड के बाहर जन्में दो बेहतरीन मॉय थाई स्टार्स के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है। हालांकि, ये बाउट किकबॉक्सिंग के नियमों के अंतर्गत होगी।

पिंटो ने कहा, “किकबॉक्सिंग में मुकाबला करने की वजह से मुझे काफी एडजस्ट करना पड़ेगा। मुझे ट्रेनिंग करते हुए करीब डेढ़ महीना हो गया है और इवेंट के दिन तक ट्रेनिंग करूंगा।”

सौभाग्य की बात है कि उन्हें हाल ही में ONE में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे अच्छे किकबॉक्सर्स में से एक का साथ भी मिला हुआ है।

उन्होंने बताया, “मेरी मदद के लिए मेरे भाई (एंटोइन) और सुपरबोन जैसे दोस्त व उनके ट्रेनर मौजूद हैं। मैं पिछली फाइट के अनुभव से खुद को बचाने के तरीकों पर ज्यादा ध्यान दे रहा हूं।”

पिंटो को उम्मीद है कि थाईलैंड की राजधानी में वो विजेता बनेंगे लेकिन परिणाम चाहे जो कुछ भी हो, वो गर्व के साथ अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करेंगे।

पिंटो ने कहा, “मेरे मन में ज़टूट के लिए बहुत इज्जत है और मुझे पता है कि हम फैंस को एक बेहतरीन फाइट देंगे। भले ही मैच में हार मिले या जीत, हम हमेशा ही भाई रहेंगे।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER II मिस नहीं करना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34