एओकी को हराकर दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना है फोलायंग का लक्ष्य

Thanh Le Eduard Folayang Inside the matrix 1920X1280 2 768x512

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को उम्मीद नहीं थी कि उनकी शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के साथ ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट इतनी जल्दी हो जाएगी।

लेकिन अपने करीब 2 दशक लंबे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में उन्होंने हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना सीखा है।

गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के लीड कार्ड को हेडलाइन करते हुए फोलायंग अपने पुराने विरोधी #4 रैंक के कंटेंडर एओकी के साथ अपनी प्रतिद्वंदिता को हमेशा के लिए समाप्त करना चाहेंगे।

असल में दोनों का सामना अलग-अलग एथलीट्स से होने वाला था, लेकिन योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा और “सुपर” सेज नॉर्थकट को शो से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

पिछले 2 मैचों में हार के बाद फिलीपीनो सुपरस्टार को एओकी के खिलाफ मैच की उम्मीद नहीं थी, फिर भी इस अवसर को उन्होंने दोनों हाथों से स्वीकार किया है।

फोलायंग ने कहा, “मुझे ट्रायलॉजी बाउट की उम्मीद थी, लेकिन इतनी जल्दी नहीं। पिछले कुछ समय से एओकी शानदार प्रदर्शन करते आए हैं इसलिए मुझे इस मुकाबले के इतनी जल्दी होने की उम्मीद नहीं थी।”

“अकियामा के बाहर होने के बाद एओकी ने इस मुकाबले के लिए पहले हाथ आगे बढ़ाया था। मैं उत्साहित हो उठा क्योंकि ये मेरे करियर की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला है। एओकी के मौजूदा मोमेंटम को देखते हुए ये जीत मुझे एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल करवा सकती है।”

FIlipino ONE Lightweight World Champion Eduard Folayang

एक तरफ फोलायंग इस मुकाबले से खुश हैं, लेकिन एओकी के खिलाफ मैच मिलने से उन्हें पहले से कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ रही है।

Team Lakay में उनके पार्टनर्स और कोचों ने “सेक्सीयामा” के खिलाफ गेम प्लान तैयार करने में कड़ी मेहनत की थी, लेकिन “लैंडस्लाइड” को अब एक बिल्कुल अलग स्टाइल वाले एथलीट का सामना करना होगा।

फोलायंग ने कहा, “सच कहूं तो इस तरह अचानक बदलाव करना कठिन होता है। हमारा फोकस अकियामा पर था, लेकिन अचानक ही एओकी पर फोकस शिफ्ट करना काफी कठिन होगा क्योंकि दोनों का स्टाइल अलग है।”

“अकियामा से हम जूडो स्किल्स और स्टैंड-अप गेम की ज्यादा उम्मीद कर रहे थे, लेकिन एओकी इससे उलट हैं। वो एक बेहतरीन ग्रैपलर हैं और अचानक बदलाव करना हमारे लिए बहुत कठिन रहा है।”

सौभाग्य से फोलायंग, एओकी के गेम से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पहले इनका नवंबर 2016 में हुआ और इस जीत ने भी उन्हें बड़ा स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Eduard Folayang knocks out Shinya Aoki at ONE: DEFENDING HONOR

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जापानी लैजेंड को मिल रहे जबरदस्त समर्थन के बाद भी “लैंडस्लाइड” ने तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज कर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

उनकी दूसरी भिड़ंत मार्च 2019 में हुई, जिसमें एओकी चैलेंजर रहे, लेकिन इस बार Evolve टीम के स्टार ने पहले राउंड में सबमिशन से मैच को फिनिश कर दिया था।

37 वर्षीय फोलायंग पुराने अनुभव से सबक लेते हुए जीत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा, “उस मैच से पहले मैंने उन्हें ईव टिंग के खिलाफ आर्म ट्रायंगल लगाकर जीत दर्ज करते देखा, लेकिन मैं उनके सबमिशन मूव्स के लिए पहले से तैयार रहूंगा।”

“जब भी एओकी को मैच मिलता है, वो पहले से भी बेहतर नजर आते हैं। अगर उनके हाथ लॉक हुए, तो किसी भी एथलीट की हार तय है, ये एक ऐसी चीज है जिसे मैंने नजरंदाज किया था।

“मैं किक्स लगाते समय भी ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा था, इसी का फायदा उठाकर उन्होंने मुझे मैट पर पटका था। उनके खिलाफ कोई भी ग्राउंड गेम में नहीं आना चाहेगा और मुझे भी इससे बचकर रहना होगा।”

Filipino MMA fighter Eduard Folayang punches Shinya Aoki in their rematch

पहले भी दोनों 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं इसलिए दोनों को एक-दूसरे के गेम प्लान के बारे में काफी कुछ जानकारी होगी।

फोलायंग ग्राउंड गेम से दूर रहने की कोशिश करेंगे और स्टैंड-अप गेम में बढ़त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “मैं शिन्या के खिलाफ खुद को हर तरीके से तैयार कर रहा हूं, वो जल्द से जल्द मैच को ग्राउंड गेम में ले जाने की कोशिश करते हैं।

“मैं ग्राउंड गेम से दूर रहने की कोशिश करूंगा, अगर किसी स्थिति में मैं ग्राउंड गेम में भी आया, उसके लिए भी मैंने खुद को तैयार किया है। हम ये भी प्लान कर रहे हैं कि किस तरह एओकी को स्टैंड-अप गेम में रहने को मजबूर किया जाए।

“अगर मुझे मैच को फिनिश करने का मौका मिला, तो मैं मौके का फायदा उठाने में थोड़ी भी हिचक नहीं दिखाऊंगा। हमें फिनिश की उम्मीद है, लेकिन हमें अलग-अलग तरह की स्थिति के लिए भी खुद को तैयार करना होगा क्योंकि इस खेल में किसी चीज की भविष्यवाणी करना बहुत कठिन होता है।”

Filipino MMA fighter Eduard Folayang practices his spinning back fist

गुरुवार को फोलायंग इतिहास रचने की मानसिकता से सर्कल में उतरेंगे।

फोलायंग जानते हैं कि ये जीत उनकी एओकी के खिलाफ प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप दे सकती है और साथ ही ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में भी शामिल करवा सकती है।

ये एक ऐसा मौका है, जिसे वो बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, “एक लैजेंड के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट जीतना बहुत बड़ी बात होगी, एक ऐसे एथलीट के खिलाफ जिन्हें लोग अपना आदर्श भी मानते हैं।”

“शिन्या डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स में से एक हैं इसलिए इस जीत से मैं उन लोगों को भी करारा जवाब दे पाऊंगा जो ये सोचते हैं कि मैं दोबारा वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सकता।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ का प्रसारण कैसे देखें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4