‘ONE On TNT IV’ का प्रसारण कैसे देखें

Aung La N Sang stares down Reinier De Ridder during the ONE on TNT IV Press Conference

तीन हफ्तों के धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन के बाद “ONE on TNT” इवेंट सीरीज के समापन के लिए ONE Championship ने कमर कस ली है।

गुरुवार, 29 अप्रैल को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर “ONE on TNT IV” का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके कार्ड में कई सारे दमदार मुकाबले शामिल हैं।

फैंस को ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल मैच मेन इवेंट में दिखेगा, एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ की वापसी होगी और एशियाई MMA दिग्गजों के बीच तीसरी बाउट देखने को मिलेगी।

जानिए आप दुनिया भर में किस तरह से “ONE on TNT IV” का प्रसारण देख सकते हैं।

शो को कैसे देखें

संयुक्त राज्य अमेरिका

मेन कार्ड की शुरुआत गुरुवार, 29 अप्रैल को Watch TNT या TNT पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे से होगी। पश्चिमी तट पर रह रहे लोग पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शो को रात 10 बजे से TNT पर दोबारा देख सकते हैं।

इसके अलावा मेन कार्ड Bleacher Report और B/R ऐप पर रात 10 बजे/शाम 7 बजे से शुरू होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मेन कार्ड को देखने के लिए आप केबल सब्स्क्रिप्शन ले सकते हैं।

ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8:30 और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5:30 बजे लीड कार्ड को B/R AppB/R LiveBleacher ReportB/R Live YouTube, और B/R MMA Twitter पर देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

“ONE on TNT IV” का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज (अमेरिका, भारत और जापान को छोड़कर) पर प्रसारित की जाएंगी।

चीन

“ONE on TNT IV” को गुरुवार, 29 अप्रैल सुबह 8:30 बजे से BesTV या iQiYi पर देखा जा सकता है।

Great Sports शुक्रवार, 30 अप्रैल को रात 8:30 बजे से रात 11:00 बजे तक शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

शनिवार, 1 मई को BTV पर शात 7:30 बजे से शो का दोबारा प्रसारण देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर शनिवार, 8 मई और रविवार, 9 मई को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

साथ ही QHTV शनिवार, 12 जून को रात 10:30-11:30 तक शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

दक्षिण अमेरिका

17 दक्षिण अमेरिकी देशों में “ONE on TNT IV” को Claro Sports पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार गुरुवार, 29 अप्रैल को देखा जा सकता है।

इन देशों में अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, डॉमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, ऐल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडूरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पराग्वे, पेरु, उरुग्वे और वेनेज़ुएला शामिल हैं।

इसके अलावा “ONE on TNT IV” को Marca Claro की वेबसाइट और Marca Claro के यूट्यूब चैनल और Claro Video पर भी देखा जा सकता है।

भारत

“ONE on TNT IV” को गुरुवार, 29 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

इवेंट का दोबारा प्रसारण शुक्रवार, 30 अप्रैल को रात 8:30 बजे से Star Sports Select 2 देखा जा सकता है।

इंडोनेशिया

“ONE on TNT IV” को गुरुवार, 29 अप्रैल को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार सुबह 7:30 बजे Vidio.com, Kaskus TV और MAXstream पर देखा जा सकता है।

MAXstream और Kaskus शुक्रवार, 30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

वहीं SCTV पर शुक्रवार, 30 अप्रैल को रात 11:30 बजे शो का आप दोबारा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जापान

Abema पर “ONE on TNT IV” जापानी समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

“ONE on TNT IV” म्यांमार के समयानुसार गुरुवार, 29 अप्रैल सुबह 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

“ONE on TNT IV” का प्रसारण गुरुवार, 29 अप्रैल फिलीपींस के समयानुसार सुबह 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर शुरू होगा।

ONE Sports और ONE Sports+ शुक्रवार, 30 अप्रैल को रात 8:30 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेंगे।

इसके अलावा रविवार, 2 मई को TV5 रात 12 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

थाईलैंड

“ONE on TNT IV” का प्रसारण गुरुवार, 29 अप्रैल को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर सुबह 7:30 बजे शुरू होगा।

वहीं AIS Play उसी दिन शाम 6 बजे शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

इसके अलावा शुक्रवार, 30 अप्रैल को Thairath TV32 लीड कार्ड को फेसबुक और यूट्यूब पर दोबारा दिखाएगा।

वहीं शुक्रवार, 30 अप्रैल को Thairath TV32 रात 10:40 बजे से “ONE on TNT III” और “ONE on TNT IV” को शो का प्रसारण दोबारा करेगा।

वियतनाम

“ONE on TNT IV” को इंडोचाइना समयानुसार गुरुवार, 29 अप्रैल को HTV 1 पर सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

वहीं शुक्रवार, 30 अप्रैल को HTV The Thao रात 7:30 बजे शो का दोबारा प्रसारण करेगा।

कंबोडिया

“ONE on TNT IV” को गुरुवार, 29 अप्रैल को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

मेन कार्ड

  • (c) आंग ला न संग vs. रीनियर डी रिडर (ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एडी अल्वारेज़ vs. ओक रे यूं (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • ओमार केन vs. किरिल ग्रिशेंको (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)

Bleacher Report लीड कार्ड

  • एडुअर्ड फोलायंग vs. शिन्या एओकी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • जैकी बुंटान vs. एकातेरिना वंडरीएवा (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • कॉल्बी नॉर्थकट vs. कोर्टनी मार्टिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैच वेट 60.6 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT III’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, लिनेकर Vs. वर्थेन

न्यूज़ में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47