डे ह्वान किम को नहीं है शी वेई का डर: ‘वो केवल बॉक्सिंग में अच्छे हैं’

Dae Hwan Kim DC 4650 768x512

पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “होली बीस्ट” डे ह्वान किम का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर काफी कठिन रहा है।

दक्षिण कोरियाई स्टार लगातार 3 मैच हार चुके हैं, लेकिन शुक्रवार, 27 अगस्त को उनके पास धमाकेदार अंदाज में जीत की लय वापस प्राप्त करने का मौका होगा।

ONE: BATTLEGROUND III में उनका सामना चीनी फ्लाइवेट स्टार “द हंटर” शी वेई से होगा और वो मानते हैं कि 1-2 बदलाव उन्हें दोबारा सही राह पर ले जा सकते हैं।

उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, “अपने करियर में मुझे कभी ताकत की कमी महसूस नहीं हुई। लेकिन लगातार 3 हार के बाद मुझे अपनी पावर के कमजोर पड़ने का अहसास हो रहा है।”

“मैंने अपनी पावर को बढ़ाने पर बहुत ध्यान दिया है और मैंने इस बाउट के लिए अपने गेम प्लान को भी बदला है। मुझे ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत है, ठीक वैसे जैसे मैं अपने करियर के शुरुआती दिनों में हुआ करता था।”

किम कई अलग तरह के मार्शल आर्ट्स में सफलता हासिल कर चुके हैं और उनके MMA करियर की शुरुआत 10-0-1 के रिकॉर्ड के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने अपने 7 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया, जिनमें पूर्व बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन के खिलाफ जीत भी शामिल रही।

इसी प्रदर्शन ने उन्हें 2014 के दिसंबर महीने में ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ टाइटल शॉट दिलाया था, लेकिन इस मौके को कोरियाई स्टार भुनाने में नाकाम रहे।

उसके बाद “होली बीस्ट” निरंतर वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स का सामना करते रहे हैं। पिछले मैचों में उन्हें क्रमशः #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से, #3 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु और #4 रैंक के फ्लाइवेट काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव के खिलाफ हार मिली हैं।

किम ने उन मैचों को दोबारा देखा है और ताकत में कमी और आक्रमकता के ना होने के अलावा भी उन्हें कुछ कमजोरियां नजर आई हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि मैं अपने विरोधी के ज्यादा करीब रहकर अटैक कर रहा था।”

“मैंने इससे निजात पाने की कोशिश की है, अपनी टाइमिंग को ठीक करने और मूव्स को काउंटर करने का अभ्यास किया है। मैंने अपनी स्पीड, स्टैमिना आर ताकत को भी बढ़ाने पर जोर दिया है।”

Exclusive photos from Kazakh flyweight Kairat Akhmetov and South Korean star Dae Hwan Kim’s MMA fight at ONE: COLLISION COURSE II on 25 December

चाहे किम टॉप-5 एथलीट्स में से एक का सामना नहीं कर रहे हों, लेकिन शी एक बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट हैं और उनके खिलाफ जीत “होली बीस्ट” को ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।

24 वर्षीय चीनी एथलीट ने ONE Hero Series और ONE Warrior Series में अच्छा प्रदर्शन किया था, जहां मिलाकर उन्होंने अपने 5 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया था।

डेब्यू मैच में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड के खिलाफ हार के बाद उन्होंने जबरदस्त अंदाज में वापसी की थी।

पिछले साल दिसंबर में “द हंटर” ने कंबोडियाई कुन खमेर फाइटर चान रोथाना को तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट और उसके बाद भारतीय ग्रैपलिंग स्टार कांथाराज अगासा “कन्नाडिगा” को क्विट करने पर मजबूर किया था।

शी के इस प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है, लेकिन किम मानते हैं कि अगर वो शी को पंच लगाने से रोक पाए तो उनके विरोधी कमजोर पड़ जाएंगे।

किम ने कहा, “बॉक्सिंग और रेसलिंग डिफेंस उनकी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन स्ट्रेंथ उनकी कमजोरी भी है क्योंकि वो केवल बॉक्सिंग में अच्छे हैं।”

“मेरे हिसाब से वो मॉय थाई नी-स्ट्राइक्स, एल्बो, किक्स, आक्रामक रेसलिंग और जिउ-जित्सु में कमजोर हैं।”

इन चीजों में “होली बीस्ट” महारत रखते हैं और दक्षिण कोरियाई एथलीट मानते हैं कि वो अपनी बेहतरीन स्किल्स के दम पर चीनी एथलीट के मोमेंटम को बिगाड़ने वाले हैं।

किम ने कहा, “मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश करूंगा, फिर फिनिश चाहे नॉकआउट से आए या सबमिशन से।”

अगर पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अपनी भविष्यवाणी को सच कर पाए तो वो एक बार फिर चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बेन रॉयल का इंग्लैंड से MMA में सफलता का शानदार सफर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)