ONE Fight Night 7: Lineker Vs. Andrade II – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

JohnLineker FabricioAndrade Staredown 1920X1280

ONE Championship इतिहास के सबसे दिलचस्प रीमैच में से एक आज देखने को मिला।

आज दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE Fight Night 7: Lineker vs. Andrade II का आयोजन बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया गया।

मेन इवेंट में पूर्व बेंटमवेट चैंपियन जॉन लिनेकर का सामना #1 रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो एंड्राडे से वेकेंट (रिक्त) ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए हुआ, जिसमें एंड्राडे ने खिताब को अपने नाम किया।

वहीं तवनचाई पीके साइन्चाई पहली बार अपने ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करते हुए नजर आए, जहां उनका सामना जमाल युसुपोव से को-मेन इवेंट में हुआ।

इसके अलावा कार्ड में पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन, अमेरिकी BJJ सनसनी डेनियल केली और फ्लाइवेट MMA स्टार्स डैनी किंगड और एको रोनी सपुत्रा की वापसी देखने को मिली।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे ने जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - चौथे राउंड के 5:00 मिनट में
फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
तवनचाई पीके साइन्चाई ने जमाल “जानिसरी” युसुपोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:49 मिनट में
फेदरवेट MMA
मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन ने लियोनार्डो कासोटी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
सैमापेच फेयरटेक्स ने “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
डैनी “द किंग” किंगड ने एको रोनी सपुत्रा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
118.8 LBS सबमिशन ग्रैपलिंग
डेनियल केली ने अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग
फ्रांसेस्को “स्माइल” क्षाज़ा ने आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका को विभाजित निर्णय से हराया

लीड कार्ड

Bonus Fights
एटमवेट MMA
विक्टोरिया “विक” सूज़ा ने लिंडा डैरो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
टॉमी लेंगाकर ने ऊअली कुरझेव को सबमिशन (हील हुक) से हराया - पहले राउंड के 2:58 मिनट में
स्ट्रॉवेट MMA
एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस ने ज़ेलांग “स्मॉल गन” झाशी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 0:57 मिनट में

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Denice Zamboanga Alyona Rassohyna ONE Fight Night 27 75 scaled
Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Nazareth The Northstar Lalthazuala defeats Jhon The Protagonist Brutas via TKO at 409 of round one 4 scaled
Kongchai Valerii Strungari Faceoff scaled
RamadanOndash Suriyanlek OFF156 Faceoffs scaled
Yod IQ and Kiamran Nabati face off for The Inner Circle on May 22 scaled
Tang Kai Shamil Gasanov ONE Fight Night 43 1
Anatoly Malykhin Oumar Kane The Inner Circle May 15 24 scaled
Tang Kai Gasanov
ReugReugOumarKane AnatolyMalykhin Faceoff 1920X1280 scaled
Anatoly Malykhin and Oumar Kane throw shots at each other