डिमिट्रियस जॉनसन से अगला मुकाबला कौन करेगा? जानें, MMA दिग्गज के 3 संभावित प्रतिद्वंदियों को

Demetrious Johnson Rodtang Jitmuangnon ONE X 1920X1280 41 768x512

शनिवार को ONE X में अपनी मिक्स्ड रूल्स मुकाबले में जब MMA के महानतम एथलीट डिमिट्रियस जॉनसन ने मॉय थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन को सबमिट किया तो उन्होंने इस बात का भी जवाब दे दिया कि किसकी स्टाइल ज्यादा असरदार है।

इस शानदार जीत के साथ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आगे बढ़ने को लेकर “माइटी माउस” के लिए कई संभावित रास्ते खोल दिए हैं, जिसमें ऑल-स्ट्राइकिंग ONE Super Series या एक और हाइब्रिड मुकाबला शामिल हो सकता है।

इन चीजों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं, उन तीन मुकाबलों के बारे में, जो जॉनसन अपने लेजेंड्री कॉम्बैट स्पोर्ट्स करियर में शामिल कर सकते हैं।

#1 एड्रियानो मोरेस

ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस ने एक और शानदार जीत अपने नाम करते हुए युया वाकामत्सु को सिंगापुर में हुए ONE X हरा दिया और इसके साथ ही “माइटी माउस” अपने डिविजन के #1 कंटेंडर बने हुए हैं।

हालांकि पिछले साल ब्रजीलियाई एथलीट से हारने के बाद से उन्होंने MMA मुकाबला नहीं किया है, इसके बावजूद भी वर्तमान समय में डीजे का स्टेटस सबसे एक दबदबे वाले फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर काम है। इसका मतलब ये हुआ कि अगर उन्हें गोल्ड के लिए एक मौका और दिया जाता है, तो से सही माना जाएगा।

मोरेस भी कह चुके हैं कि अमरीकी एथलीट का सामना दूसरी बार करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। इसके साथ ही “माइटी माउस” के लिए ये मौका अपने करियर की एकलौती नॉकआउट हार का हिसाब किताब बराकर करने का होगा, जिसे देखना काफी दिलचस्प रहेगा।

#2 काइरत अख्मेतोव

जॉनसन ये सुझाव दे चुके हैं कि मोरेस के खिलाफ एक और मौका मिलने से पहले उन्हें फिर तैयारी करनी होगी। अगर ऐसा होता है, तो उनका अगला मुकाबला पूर्व ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन काइरत अख्मेतोव से हो सकता है।

अख्मेतोव फ्लाईवेट में #3-रैंक के कंटेंडर हैं और उन्होंने चार लगातार जीत हासिल करके काफी प्रभाव डाला है, जिसमें डिविजन के कुछ चोटी के नाम भी शामिल हैं।

अगर स्टाइल की बात करें, तो उनके रेस्लिंग का बेस बहुत मजबूत है और “माइटी माउस” के लिए ये ऐसी परेशानियां पेश कर सकता है, जिसका सामना अभी तक उन्होंने ONE नहीं किया होगा।

“द कज़ाख” ये भी कह चुके हैं कि जॉनसन का सामना करना उनका सबसे बड़ा सपना है और इसलिए ये फ्लाईवेट के इतिहास का सबसे बड़ा मुकाबला हो सकता है। ऐसे में हो सकता है कि वर्ल्ड टाइटल पर दांव लगने के साथ उन्हें ये मौका मिल जाए।

#3 जोनाथन हैगर्टी

अगर टॉप फ्लाईवेट MMA कंटेंडर्स के बाहर नजर दौड़ाएं, तो जॉनसन पूर्व ONE फ्लाईवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन हैगर्टी से मुकाबला करना स्वीकार कर सकते हैं।

ये ब्रिटिश स्ट्राइकर रोडटंग के साथ दो बार वर्ल्ड टाइट मुकाबला कर चुके हैं लेकिन उन्हें लगता है कि वे डीजे के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं क्योंकि उनके पास कई सालों तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखने का अनुभव रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने “माइटी माउस” के खिलाफ मुकाबला किए जाने को लेकर भी आवाज उठा चुके है और पिछले सप्ताह की शुरुआत में ही वे इस मुकाबले को तय करने की मांग कर चुके हैं।

“द जनरल” ने कहा,

“मुझे लगता है कि मैं डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ तगड़ा मुकाबला कर सकता हूं [रोडटंग की तुलना में], और इस सच्चाई को ईश्वर भी जानते हैं। मैं उनके काफी ज्यादा एथलेटिक हूं, तो देखते हैं कि क्या होता है।”

हैगर्टी सभी खेलों में मुकाबला करने पर नजरें लगाए हुए हैं, हालांकि इन दोनों के स्किल सेट और ONE X में इस फॉर्मैट के लिए दिलचस्पी को देखते हुए जॉनसन के साथ उनका मुकाबला एक और स्पेशल रूल्स सुपर फाइट हो सकती है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.