ONE: NEXTGEN II में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

Agilan Thani at ONE CENTURY DC IMGL6930 768x512

NEXTGEN इवेंट सीरीज का दूसरा शो शुरु होने में थोड़ा ही समय बाकी है।

इस शुक्रवार, 12 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: NEXTGEN II का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा। इसके कार्ड में मौजूद सभी स्टार्स के लिए काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

बेंटमवेट मॉय थाई स्टार्स के बीच #1 रैंक के कंटेंडर बनने की जंग होगी, दो फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स टॉप 5 में जगह बनाने का प्रयास करेंगे और चार स्ट्राइकर्स साल के सबसे बड़े किकबॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्थान पाने के मौके को हासिल करना चाहेंगे।

आइए जानते हैं कि इस हफ्ते होने वाले ब्लॉकबस्टर इवेंट में सुपरस्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

सैमापेच फेयरटेक्स और रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी

211112 MU 1920x1080 Saemapetch VS Rittewada

इस मेन इवेंट में जिसे भी जीत हासिल होगी, वो #1 रैंक का बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर बन जाएगा और उसे भविष्य में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएंगी।

सैमापेच फेयरटेक्स अभी डिविजन के टॉप कंटेंडर हैं और उन्होंने इसे हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है।

दो साल पहले नोंग-ओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल मैच हारने के बाद थाई स्टार ने लगातार तीन जीत हासिल की हैं, जिनमें #2 रैंक के कंटेंडर रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ आई बहुमत जीत और #3 रैंक के कंटेंडर “लेफ्ट मीटियोराइट“कुलबडम सोर.जोर.पिएक उथाई के खिलाफ पहले राउंड में आई नॉकआउट जीत भी शामिल है।

अगर उन्हें जीत मिलती है तो वो डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (6) हासिल करने के मामले में नोंग-ओ और हान ज़ी हाओ की बराबरी कर लेंगे। ऐसा करते हुए वो डिविजन के एक और टॉप कंटेंडर को मात दे देंगे। इस तरह से उन्हें चैंपियन के खिलाफ मैच मिलना काफी हद तक आसान हो जाएगा।

रिट्टेवाडा पेटयिंडी एकेडमी किसी भी मामले में अपने प्रतिद्वंदी से कम नहीं हैं।

डेब्यू कर जा रहे सुपरस्टार बैंकॉक स्टेडियम सर्किट में मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं और 90-25-5 का शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। इसके अलावा वो कई सारे बड़े नामों को मात दे चुके हैं, जिनमें टॉप रैंक के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 का नाम भी शामिल है।

अगर रिट्टेवाडा, सैमापेच को अपने डेब्यू मैच में मात देने में कामयाब रहे तो उन्हें जल्दी ही वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल हो सकता है।

टांग काई और यूं चांग मिन

211112 MU 1920x1080 Tang VS Yoon

इस बेहतरीन को-मेन इवेंट के विजेता को फेदरवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन के टॉप पांच कंटेंडर्स में जगह मिल सकती है।

टांग काई ने खुद को रैंकिंग्स में जगह दिए जाने को लेकर काफी मजबूत दावेदारी पेश की है।

चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट का रिकॉर्ड 12-2 और वो लगातार सात मैच जीत चुके हैं। उन्होंने ONE में अपने सभी चारों विरोधियों को मात दी है, जिसमें उनकी हाल ही में जापानी स्टार रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी पर आई जीत भी शामिल है। उन्हें अभी तक कोई भी फिनिश नहीं कर पाया है।

लेकिन दक्षिण कोरियाई एथलीट “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन किसी भी मामले में उनसे पीछे नहीं हैं।

यूं का रिकॉर्ड 5-1 और फिनिशिंग रेट 100 फीसदी है। हाल ही में उन्होंने चीनी रेसलिंग सनसनी मा जिया वेन को दो मिनट में सबमिशन से हराकर तहलका मचा दिया था।

ये दोनों ही उभरते हुए स्टार्स हैं और एक जबरदस्त प्रदर्शन उन्हें रैंकिंग्स में जगह दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।

झांग चुन्यू और दोवीदास रिमकुस

211112 MU 1920x1080 Zhang VS Rimkus

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल मुकाबले पहले ही तय हो चुके हैं, लेकिन किसी सेमीफाइनलिस्ट के चोटिल या बाहर हो जाने की स्थिति में इस मैच के विजेता को टूर्नामेंट में विकल्प के तौर पर जगह मिल सकती है।

“बैम्बू स्वॉर्ड” झांग चुन्यू का ग्लोबल स्टेज का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, उन्हें सागेटडाओ “डेडली स्टार” पेपायाथाई और एंडी “सावर पावर” सावर के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। हार के बावजूद चीनी स्टार का प्रदर्शन अच्छा रहा था और वो तीसरी बार मिले मौके को खाली नहीं जाने देना चाहेंगे।

झांग अपनी सोई हुई किस्मत को जगाने का प्रयास करेंगे तो दोवीदास “रिमकेन्ज़ो” रिमकुस के लिए भी काफी कुछ दांव पर लगा होगा।

22 वर्षीय लिथुआनियाई स्टार अपने डेब्यू मैच को यादगार बनाते हुए जीत हासिल कर ग्रां प्री में स्थान सुनिश्चित करना चाहेंगे- वो अकेले प्रतिद्वंदी होंगे जो अभी तक अपराजित हैं। रिमकुस का रिकॉर्ड 7-0 का है और एक और जीत उनके करियर को नया आयाम दे सकती है।

जो नाटावट और यूरिक डवट्यान

211112 MU 1920x1080 SmokinJo VS Davtyan

इस शुक्रवार को ग्रां प्री की दूसरी अल्टरनेट बाउट में स्मोकिन’ जो नाटावट का सामना यूरिक “मी खाओ जोम्हॉट” डवट्यान से होगा।

नाटावट ने ONE में कई यादगार मैच दिए हैं, लेकिन उनकी ग्रां प्री में शामिल होने के लिए मिले अवसर पर नजरें टिकी होंगी। 2019 की ग्रां प्री में थाई स्टार को जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी और वो इसका बदला जरूर लेना चाहेंगे।

वहीं डवट्यान ने पिछले साल अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने बांगपलीनोई पेटयिंडी एकेडमी को दूसरे राउंड में नॉकआउट किया। अगर अर्मेनियाई-रूसी स्टार अपनी इस कामयाबी को दोहराने में कामयाब हो गए तो वो टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक अल्टरनेट फाइटर बन जाएंगे।

अगिलान थानी और हिरोयुकी टेटसुका

211112 MU 1920x1080 Thani VS Tetsuka

ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के अगले प्रतिद्वंदी का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे में 86 किलोग्राम कैचवेट मुकाबले में विजेता को भविष्य में चैंपियन के खिलाफ सर्कल में उतरने का मौका मिल सकता है।

अगिलान “एलीगेटर” थानी इस बाउट में हर हाल में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

मलेशियाई स्टार पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रह चुके हैं। दिसंबर 2018 में अबासोव ने उन्हें सबमिशन से हराया था, ऐसे में वो इस स्कोर को बराबर करना चाहेंगे।

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका का अभी किर्गिस्तानी स्टार से सामना होगा बाकी है, लेकिन वो ये मौका जल्द से जल्द पाना चाहेंगे।

पूर्व Pancrase वेल्टरवेट चैंपियन ने अपनी पिछली छह फाइट में से पांच को जीता है और वो पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर थानी को हराकर गोल्ड पाने की रेस में काफी आगे निकलना चाहते हैं।

हान ज़ी हाओ और विक्टर पिंट

211112 MU 1920x1080 Han VS Pinto

इवेंट की शुरुआत एक ऐसे रीमैच से होगी, जिसे होने में पांच साल का वक्त लग गया।

विक्टर “लियो” पिंटो को थाईलैंड में मॉय थाई करने वाले सबसे अच्छे विदेशी एथलीट्स में गिना जाता है और उन्होंने जुलाई 2016 में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हान को पांच राउंड तक चले जोरदार मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी।

लेकिन इस शुक्रवार को जब ये दोनों दूसरी बार आमने-सामने होंगे तो चीजें काफी हद तक बदल चुकी होंगी। अब इनका सामना पांच के बदलने तीन राउंड के मुकाबले में होगा और वो भी 4 औंस के ग्लव्स के साथ।

पिंटो नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे क्योंकि उन्हें ONE में अपने पहले दो किकबॉक्सिंग मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन वो अब अपने पसंदीदा मॉय थाई गेम में वापसी कर रहे हैं।

वहीं हान लगातार तीसरी जीत हासिल कर ONE बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में सबसे ज्यादा जीत (7) हासिल करने के मामले में नोंग-ओ को पछाड़ देंगे।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NEXTGEN II जरूर देखना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34