ONE: INSIDE THE MATRIX IV में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Wang Junguang defeats Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR DA D4X_1630 768x511

शुक्रवार, 20 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX IV सीरीज के साथ ONE Championship की सबसे बड़ी सीरीज का समापन हो रहा है।

शो में टॉप रैंक के किकबॉक्सर की वापसी के सफर की शुरुआत होगी, को-मेन इवेंट में 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत देखने को मिलेगी और 3 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले भी कार्ड में शामिल हैं।

इवेंट के शुरू होने से पहले यहां आप जान सकते हैं कि ONE: INSIDE THE MATRIX IV में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

असलानबेक ज़िक्रीव और वांग जनगुआंग

मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग का सामना 58.3 किलोग्राम कैच वेट बाउट में अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे असलानबेक ज़िक्रीव से होगा।

अक्टूबर 2019 में अपने ONE डेब्यू मैच में पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज करने के बाद सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में उन्हें सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ हार मिली।

11 महीने बाद अब हेनान प्रांत निवासी एथलीट एक बार फिर वापसी के सफर पर निकलने को तैयार हैं। “गोल्डन बॉय” #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हैं और सैम-ए के खिलाफ रीमैच चाहते हैं।

ऐसा करने के लिए वांग को खतरनाक मूव्स वाले ज़िक्रीव की चुनौती से पार पाना होगा।

ज़िक्रीव रूसी और यूरोपियन मॉय थाई चैंपियन रह चुके हैं, जो अपने ONE डेब्यू मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहते हैं।

अगर ज़िक्रीव, “गोल्डन बॉय” को हरा पाए तो जरूर वो मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में काफी सुर्खियां बटोर सकते हैं।

रॉकी ओग्डेन और जोसेफ लसीरी

201120 SG MU 1920x1080pxOgdenVsLasiri.jpg

को-मेन इवेंट में 2 ऐसे एथलीट्स की भिड़ंत होगी, जो पहले भी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी और भी उपलब्धियां प्राप्त करने की भूख है।

केवल 21 साल की उम्र में WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रॉकी ओग्डेन मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक बन चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार को सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में सैम-ए के खिलाफ हार मिली थी। लेकिन वांग की ही तरह ओग्डेन को भी भरोसा है कि वो सैम-ए के खिलाफ रीमैच प्राप्त कर उन्हें हरा सकते हैं।

#2 रैंक के स्ट्रॉवेट मॉय थाई कंटेंडर को इस शुक्रवार 59 किलोग्राम कैच वेट बाउट में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी की चुनौती से पार पाना होगा।

लसीरी बेहद खतरनाक एथलीट हैं और वो अपने करियर में कई करीबी मुकाबलों का हिस्सा रह चुके हैं। उनकी अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि ये रही कि वो #3 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर हिरोकी अकिमोटो को हराने वाले पहले एथलीट बने थे।

ओग्डेन वर्ल्ड चैंपियनशिप रीमैच चाहते हैं, वहीं “द हरिकेन” बड़ा उलटफेर करना चाहेंगे। अगर लसीरी ऑस्ट्रेलियाई स्टार को हरा पाते हैं तो स्ट्रॉवेट डिविजन में सैम-ए के टाइटल पर निशाना साध सकते हैं।



ब्रूनो पुची और क्वोन वोन इल

201120 SG MU 1920x1080pxPucciVsKwon.jpg

बेंटमवेट डिविजन में पहले ही कई बड़े स्टार्स मौजूद थे और अब पूर्व फेदरवेट स्टार्स ब्रूनो “पुचीबुल” पुची और “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के आने से डिविजन में प्रतिद्वंदिता का स्तर बढ़ गया है। दोनों ही एथलीट्स बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस को उनके ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती देना चाहते हैं।

दोनों सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन इस शुक्रवार कोई एक ही आगे बढ़ पाएगा।

पुची को दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक माना जाता है। ब्राजीलियाई स्टार 2 बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अब उन्होंने अपने स्टैंड-अप गेम में भी सुधार किया है। वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं इसलिए उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिल रही है।

क्वोन ONE के अपने 3 मैचों में पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं और यही चीज उन्हें बेंटमवेट डिविजन के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक बनाती है।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरियाई स्टार को अभी तक ग्रैपलर्स के खिलाफ संघर्ष ही करना पड़ा है। इस बार उन्हें भरोसा है कि वो पुची के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दोनों एथलीट्स अपने-अपने क्षेत्र में महारथ रखते हैं, लेकिन ONE: INSIDE THE MATRIX IV में कोई एक ही आगे बढ़ पाएगा।

रयोगो टाकाहाशी और यूं चांग मिन

201120 SG MU 1920x1080pxTakahashiVsYoon.jpg

फेदरवेट कॉन्टेस्ट में जिसे भी जीत मिलेगी, उसे ONE एथलीट रैंकिंग्स में बहुत फायदा हो सकता है।

Shooto Pacific Rim चैंपियन रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी जनवरी में नए फेदरवेट चैंपियन थान ली के खिलाफ हार झेलने से पहले 8 लगातार मैच जीत चुके थे। ये जापानी स्टार की 6 सालों में पहली हार रही, लेकिन अब वो एक नई स्ट्रीक की शुरुआत कर चैंपियन के खिलाफ रीमैच चाहते हैं।

लेकिन इस स्ट्रीक की शुरुआत करना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि उनका सामना ऐसे एथलीट से होने वाला है, जिनकी कमजोरियां बहुत कम और ताकत बहुत ज्यादा है।

“द बिग हार्ट” यूं चांग मिन के पास कई तरह की स्किल्स हैं और इन्हीं स्किल्स के कारण उन्हें सफलता मिलती आई है। उनका रिकॉर्ड अभी 4-0 का है और अभी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को हरा चुके हैं और खास बात ये है कि अभी तक उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को दूसरे राउंड से पहले ही फिनिश कर दिया है।

चांग मिन का सामना अभी तक के अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंदी से होने वाला है। अगर वो Shooto Pacific Rim चैंपियन को हरा पाए तो फेदरवेट डिविजन के सभी स्टार्स को युवा स्टार के सामने सतर्क रहना होगा।

माइरा मज़ार और चोई जिओंग युन

201120 SG MU 1920x1080pxMazarVsChoi.jpg

शो की शुरुआत 2 उभरती हुई विमेंस स्टार्स के मैच से होगी।

माइरा मज़ार #5 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर हैं। ब्राजीलियाई स्टार को अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में #4 रैंक की कंटेंडर अयाका मियूरा के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इसलिए वो ये साबित करने को बेताब हैं कि क्यों उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह मिली है।

ऐसा करने के लिए उन्हें 61.35 किलोग्राम कैच वेट कॉन्टेस्ट में दक्षिण कोरियाई स्टार चोई जिओंग युन की चुनौती से पार पाना होगा, जिनका किकबॉक्सिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद प्रदर्शन और भी बेहतर हो गया है।

इस शुक्रवार चोई अपने अपराजित रिकॉर्ड और नॉकआउट स्ट्रीक को कायम रखना चाहेंगी। अगर वो #5 रैंक की कंटेंडर के खिलाफ ऐसा कर पाईं तो भविष्य में टॉप स्टार्स को कड़ी चुनौती देना उनके लिए आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: BJJ वर्ल्ड चैंपियन ब्रूनो पुची से जुड़ी 7 रोचक बातें

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)