ONE: INSIDE THE MATRIX IV के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे तेज नॉकआउट

Kwon Won Il DC 7616 768x512

प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX IV का आयोजन शुक्रवार, 20 नवंबर को होगा और फैंस एक्शन से भरपूर मुकाबलों को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि इवेंट में भाग ले रहे एथलीट्स अपने पुराने मैचों के शुरुआती क्षणों में ही अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश कर मैच जीत चुके हैं, जिनमें ONE Championship के इतिहास के सबसे तेज फिनिश भी शामिल हैं।

नॉकआउट्स से लेकर सबमिशंस तक, यहां आप ONE: INSIDE THE MATRIX IV के स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे तेज फिनिश को देख सकते हैं।

‘गोल्डन बॉय’ ने ‘लिटल बिग मैन’ को एकतरफा अंदाज में फिनिश किया

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEDAWNVALOR🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, October 25, 2019

“गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग ने उस अंदाज में अपना ONE डेब्यू किया था, जिस तरह के डेब्यू का एथलीट्स सपना देखते हैं। अक्टूबर 2019 में हुए ONE: DAWN OF VALOR में उन्हें फेडेरिको “द लिटल बिग मैन” रोमा के खिलाफ पहले राउंड में नॉकआउट जीत मिली थी।

पहले राउंड में 3 नॉकडाउन देखने को मिले। रोमा के सिर पर खतरनाक लेफ्ट हुक लागाने के बाद उन्होंने स्टेप-इन राइट नी लगाई। अपनी स्ट्राइक्स के प्रभाव को भांपते हुए वांग ने एकसाथ कई पंच लगाए, जिनके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी मैट पर जा गिरे।

स्टैंड-अप गेम में वापस आने के बाद रोमा ने फ्रंटफुट पर रहकर वापसी करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी इस आक्रामकता का फल उन्हें वांग के स्ट्रेट राइट के रूप में मिला। इसी स्ट्रेट राइट के कारण वो एक बार फिर मैट पर जा गिरे।

पैरों पर लड़खड़ाने के कारण रोमा के लिए रेफरी ने काउंट शुरू किए, लेकिन अर्जेंटीनी स्टार इस बार मैच में बने रहे, लेकिन जब वांग ने एक बार फिर आकर पंचों की बरसात करनी शुरू की तो रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

शुक्रवार को “गोल्डन बॉय” ONE: INSIDE THE MATRIX IV के मेन इवेंट में असलानबेक ज़िक्रीव के खिलाफ उसी तरह से जीत दर्ज करना चाहेंगे।

‘प्रीटी बॉय’ ने रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया

अप्रैल 2019 में हुए ONE: ROOTS OF HONOR में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल को एरिक “द नेचुरल” केली को हराने में 20 सेकंड से भी कम समय लगा था।

दोनों एथलीट्स लगातार एक-दूसरे पर पंचों की बरसात कर रहे थे, इसी बीच क्वोन का स्ट्रेट राइट सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ। उनकी तकनीक शानदार रही और अच्छी टाइमिंग के कारण दक्षिण कोरियाई स्टार के पंच ज्यादा प्रभावशाली साबित हो रहे थे।

उसके बाद दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक और काउंटर अटैक्स के साथ मैच समाप्त हुआ और “प्रीटी बॉय” विजयी साबित हुए।

केवल 19 सेकंड में आई इस जीत के साथ दक्षिण कोरियाई स्टार ONE फेदरवेट डिविजन में सबसे तेज नॉकआउट फिनिश प्राप्त करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे।

इस शुक्रवार क्वोन को ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के खिलाफ एक और यादगार फिनिश की उम्मीद होगी।



‘पुचीबुल’ का शिकार बने ‘वाइट ड्रैगन’

ब्रूनो “पुचीबुल” पुची ने नवंबर 2018 में हुए ONE: WARRIOR’S DREAM से पूर्व अपने लिए एक लक्ष्य तैयार किया हुआ था और “वाइट ड्रैगन” शी चाओ को 1 मिनट से भी कम समय में हराकर उन्होंने अपने लक्ष्य को पूरा किया था।

शुरुआत से ही पुची ने आक्रामक रुख अपनाया और अपने चीनी प्रतिद्वंदी पर दबाव बना रहे थे। केवल 20 सेकंड बाद ही वो बॉडी लॉक टेकडाउन लगाने में सफल रहे।

शी नीचे रहकर भी पुची को पुश कर वापस अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्टार चतुराई से उठ खड़े हुए और अगले ही पल गिलोटिन चोक लगा दिया।

चीनी एथलीट ने बच निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुची का दबाव हर एक सेकंड बीतने के साथ बढ़ता जा रहा था। उन्हें जीत प्राप्त करने में केवल 56 सेकंड का समय लगा।

“पुचीबुल” अब क्वोन वोन इल को हराकर अपने 100% फिनिशिंग रेट को कायम रखना चाहेंगे।

‘द बिग हार्ट’ ने म्यांमार के स्टार एथलीट को सबमिशन से हराया

अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY में “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन ने फो “बुशीदो” थव को मैट पर गिराने में ज्यादा समय नहीं लगा।

टेकडाउन के बाद चांग मिन ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर बढ़त बनाई और पहले राउंड में आधा समय बीतने के बाद माउंट पोजिशन प्राप्त की।

“बुशीदो” ने बच निकलने की कोशिश की, वहीं “द बिग हार्ट” ने चालाकी से बाएं हाथ को अपने प्रतिद्वंदी की ठोड़ी के नीचे घुसाया और रीयर-नेकेड चोक लगाया, जिसके खिलाफ म्यांमार के स्टार को टैप आउट करना पड़ा।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV में चांग मिन का सामना रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी से होगा और वो उनके खिलाफ भी उसी तरह का फिनिश हासिल करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX IV का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114