मेन इवेंट में वांग को ज़िक्रीव के खिलाफ परफेक्ट जीत की उम्मीद

Wang Junguang at ONE DAWN OF VALOR

COVID-19 महामारी के कई महीनों तक चले बुरे दौर के बाद “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग ग्लोबल स्टेज के फैंस के मन में एक बार फिर खुशी की लहर को दौड़ाना चाहते हैं।

शुक्रवार, 20 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX IV में चीनी स्टार का सामना रूसी और यूरोपियन मॉय थाई चैंपियन असलानबेक ज़िक्रीव से होने वाला है।

वांग ने कहा, “मैं इस तरह की परिस्थितियों में अपने देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करवाने के लिए तैयार हूं। मैं यादगार जीत प्राप्त कर ही चीन वापस लौटना चाहता हूं।”

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!

Chinese kickboxing phenom Wang Junguang 🥊 KNOCKS OUT 🥊 Federico Roma in a dominant ONE Super Series debut!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEDAWNVALOR🏨: Book your hotel 👉 hotelplanner.com📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, October 25, 2019

ONE Championship की सबसे बड़ी इवेंट सीरीज का समापन एक यादगार जीत के साथ हो सकता है और #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल रीमैच पाने के एक कदम करीब पहुंच जाएंगे।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि वांग एक यादगार जीत दर्ज करने की काबिलियत रखते हैं।

वांग ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में फेडेरिको “द लिटल बिग मैन” रोमा को हराया था। अर्जेंटीनी स्टार को उन्होंने नी और पंच लगाकर 2 बार नॉकडाउन किया था। अंत में चेहरे पर लगाई गई एक पुश और खतरनाक कॉम्बिनेशन के बाद रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

हेनान प्रांत निवासी एथलीट ने उस जीत के बारे में कहा, “मैंने तेजी के साथ स्ट्राइक्स लगाईं और उसके बाद नॉकडाउन स्कोर किया। मैं जानता था कि वो जल्दबाजी करने की कोशिश करेंगे क्योंकि मैच में मुझे बढ़त प्राप्त हो चुकी थी। मैंने मौके तलाशने शुरू किए और मौका मिलते ही उन्हें एक बार फिर टेकडाउन किया।”

“मैं जानता था कि अगर एक ही राउंड में 3 नॉकडाउन हुए तो मैच समाप्त हो जाएगा इसलिए मुझे दमदार तरीके से पंच लगाने थे।”



रोमा के खिलाफ उस शानदार जीत के बाद वांग को पिछले साल दिसंबर में सैम-ए के खिलाफ मैच मिला, जिसमें वो सबसे पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन सकते थे।

“गोल्डन बॉय” आक्रामक रुख अपनाए हुए थे, तेजी के साथ मूव कर रहे थे और पूरी ताकत के साथ अटैक कर रहे थे। लेकिन समय बीतने के साथ थाई सुपरस्टार को चीनी स्टार की टाइमिंग का अंदाजा होने लगा और वांग की स्ट्राइक्स को काउंटर करने में भी आसानी हुई, इसी कारण उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली।

उस हार ने वांग पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा, लेकिन उससे उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आई। बल्कि 25 वर्षीय स्टार का मनोबल बढ़ा और अब वो एक बार फिर टाइटल शॉट हासिल करने को बेताब हैं।

उन्होंने कहा, “मैं पिछले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं अभी भी सैम-ए को हरा सकता हूं।”

“इस डिविजन में मैं ही अकेला एथलीट हूं, जो उनके लिए मुश्किलें पैदा कर रहा है और अगली बार मैं और भी बड़ी मुश्किल बनकर सामने आऊंगा। मैं चीन का पहला पुरुष ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं।”

Sam A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS DW 2796.jpg

अपने सपने को पूरा करने के लिए वांग को ज़िक्रीव को हराना होगा। ज़िक्रीव वो एथलीट हैं जो अपने ONE डेब्यू मैच में सभी को प्रभावित करने के लिए बेताब हैं।

अपने प्रतिद्वंदी की ही तरह रूसी स्टार को अपनी आक्रामक स्ट्राइकिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है और कई स्ट्राइक कॉम्बिनेशन के साथ खतरनाक राइट बॉडी किक लगाना अच्छे से जानते हैं।

वांग जरूर तेजी के मामले में अपने प्रतिद्वंदी को मात देना चाहेंगे, उनके बेस्ट शॉट्स को विफल करना चाहेंगे। अगर “गोल्डन बॉय” को परफेक्ट तरीके से जीत मिली तो उन्हें सैम-ए के खिलाफ रीमैच मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX IV का प्रसारण कैसे देखें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty