वांग जनगुआंग ने कहा कि उसने सैम-ए के खिलाफ तय की तेज गति और नॉकआउट

Wang Junguang celebrates his win against Federico Roma at ONE DAWN OF VALOR

ONE सुपर सीरीज में शानदार डेब्यू के बाद वांग जनगुआंग “गोल्डन बॉय” को ONE: MARK OF GREATNESS में इतिहास बनाने का मौका मिला है।

अगले शुक्रवार, 6 दिसंबर को चीनी नायक मलेशिया के कुआलालंपुर में ONE स्ट्रावेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियनशिप के उद्घाटन में प्रसिद्ध सैम-ए गयांगडाओ के खिलाफ उतरेंगे।

उनके सामने यह एक मुश्किल चुनौती है। सैम-ए मॉय थाई आइकन हैं जो पहले ही The Home Of Martial Arts में एक बेल्ट जीत चुके हैं। करियर में कई विश्व खिताब हासिल कर वह शीर्ष पर हैं। उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से 367 प्रतियोगिता जीती हैं।

हालांकि वांग का अनुभव उनकी तुलना में कम है। 24-वर्षीय ने ONE में आने से पहले एक विश्व खिताब जीतकर खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। उनका मानना ​​है कि युवा सितारे के सामने आने का यह सही समय है।

उन्होंने कहा कि “मैं नई पीढ़ी का हूं। सैम-ए अपने समय के सर्वश्रेष्ठ थे लेकिन यह अतीत की बात है। मैं उसका सामना आत्मविश्वास के साथ और बिना किसी डर के करूंगा।”

हेनान प्रांत के झोउकौ के एथलीट इस प्रतियोगिता में 24-3-1 किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे और दो साल में आठ-जीतने की दौड़ में बहुत कुछ हासिल किया है। उनकी कामयाबी अगस्त में एक विश्व खिताब पर कब्जा करने के साथ ऊंचाई पर पहुंच गई।



जब उसने वैश्विक मंच पर अपना टिकट बुक किया तो “गोल्डन बॉय” ने अपने नए नियोक्ताओं को निराश नहीं किया। उसने बॉक्सिंग में विस्फोटक पहले राउंड के नॉकआउट के साथ फेडरिको रोमा “द लिटिल बिग मैन” को धूल चटाई।

वांग मानते हैं कि वह विश्व विजेता के रूप में विश्व के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन में अपनी पहली उपस्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित थे, लेकिन शानदार जीत का दावा करने के लिए उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को तीन बार नॉकआउट किया।

उन्होंने कहा कि “रोमा मुझसे बड़े थे। मुझे लगा कि वह मुझसे ज्यादा मजबूत होंगे, इसलिए मैं सतर्क था। लेकिन एक बार जब हम सर्किल पहुंचे तो मैंने महसूस किया कि उनसे लड़ना इतना मुश्किल नहीं है जितना मैंने सोचा था।”

“मैंने अपनी गति तय की और उसे नीचे गिरा दिया। मुझे पता था कि वह उठ जाएगा। हालांकि मुझे पहले ही एक अंक का फायदा मिल गया। इसलिए मैं पीछे हट गया। एक और शुरुआत की तलाश में फिर से उसे नीचे गिरा दिया।

“मुझे पता था कि अगर एक ही राउंड में तीन काउंट होते हैं, तो मैच खत्म हो जाएगा। इसलिए मुझे जोर से मुक्का मारने की जरूरत है।” उसने ऐसा किया कि घंटी बजने से पहले बस एक सेकंड पहले स्टोपेज के लिए मजबूर किया।

उनकी शानदार सफलता मार्शल आर्ट में बिताए जीवन का परिणाम थी। युवावस्था में वांग को उनके पिता कुंग फू सीखने के लिए शाओलिन मंदिर ले गए थे।

तब से उन्होंने मार्शल आर्ट में महानता प्राप्त करने के अपने सपने को पूरा करने के लिए सामान्य जीवन का बलिदान कर दिया। जल्द ही उन्हें इसके लिए मौका भी मिला।

“गोल्डन बॉय” एक ऐसे व्यक्ति का सामना करने का अवसर पाकर आश्चर्यचकित थे जिसकी वह प्रशंसा करते हैं। वह अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती का सामना करने जा रहे हैं। इसके लिए वह तैयार हैं।

वांग ने कहा कि “रोमा को मात देने के बाद मेरे मैंनेजर ने पूछा कि क्या मैं ONE 6 दिसंबर को एक खिताबी मुकाबला करना चाहूंगा। मैंने तुरंत कहा, हां। मैं वास्तव में यह बेल्ट चाहता हूं। मुझे उस समय भी नहीं पता था कि प्रतिद्वंद्वी कौन होगा”

फिर कुछ दिनों के बाद, उन्होंने लेटर भेजकर जानकारी दी। वह कोई और नहीं सैम-ए गयांगडाओ था। मैं बहुत आश्चर्यचकित था। जब मैंने पहली बार प्रशिक्षण शुरू किया, तो मैं उनके वीडियो देखता था।

“वह 400 से अधिक मैचों में लड़े। बहुत अनुभवी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरी सहनशक्ति बेहतर है। मैं छोटा हूं और निश्चित रूप से मेरी इच्छाशक्ति मजबूत है।” हेनान के व्यक्ति का मानना ​​है कि उसके पास अन्य क्षेत्रों में भी बढ़त होगी।”

सैम-ए एक मय थाई मास्टर हो सकता है, लेकिन वह किकबॉक्सिंग के लिए नया है। वांग का कहना है कि ‘वह अपने प्रतिद्वंद्वी से सर्किल अविश्वसनीय मुकाबला करने के लिए मारक होगा।’

उन्होंने कहा कि “अपने हमलों के साथ मैं उसकी नियंत्रित बचाव को तोड़ सकता हूं। मुझे आशा है कि मैं उसे साउथ्पॉ होने पर फिनिश देने का अवसर तलाश कर सकता हूं। सैम-ए गयांगडाओ मुझसे उम्र में बड़े हैं मैं उन्हें पहले दो राउंड में बाहर करने की योजना बना रहा हूं। बाद के राउंड्स में उसे नीचे खींचने के लिए अपने कार्डियो फायदा उठाऊंगा।”

“सैम-ए आप सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन आपका समय बीत गया और मेरा समय आएगा। मैं आपसे शानदार मुकाबला कर बेल्ट को चीन वापस लाऊंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty