ONE: INSIDE THE MATRIX III की टॉप हाइलाइट्स

john lineker kevin belingon inside the matrix 3 29 768x511

शुक्रवार, 13 नवंबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III के पांच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में शुरू से लेकर आखिर तक तगड़ा एक्शन देखने को मिला।

लेकिन किन मुकाबलों में एथलीट्स ने जानदार प्रदर्शन कर अपना ध्यान सभी की ओर खींचा?

यहां आप ONE: INSIDE THE MATRIX III की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 लिनेकर के खतरनाक अपरकट से बेलिंगोन की हार

MMA fighter John Lineker squares off against Kevin Belingon in the main event of ONE: INSIDE THE MATRIX III

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन और टॉप रैंक के कंटेंडर केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को हराकर मौजूदा बेंटमवेट चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं।

पहले राउंड में कांटेदार टक्कर देखने को मिली और दोनों ओर से खतरनाक स्ट्राइक्स देखी गईं। लेकिन दूसरे राउंड में लिनेकर ने स्पष्ट दर्शा दिया था कि वो मैच को फिनिश करना चाहते हैं।

“हैंड्स ऑफ स्टोन” फ्रंटफुट पर रहकर बेलिंगोन से दूरी को कम करने पर जोर दे रहे थे। मौका मिलते ही लिनेकर अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर वार कर रहे थे, अगर “द सायलेन्सर” खुद के चेहरे को हाथों से बचाते तो उन्हें बॉडी पर दमदार हुक का प्रभाव झेलना पड़ता।

अभी दूसरे राउंड को शुरू हुए 2 मिनट भी नहीं बीते थे, ब्राजीलियाई स्टार ने बेलिंगोन की पसलियों पर राइट हुक लगाया। उसके बाद लिनेकर ने जैब लगाने का प्रयास किया, फिलीपीनो स्टार ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच उन्हें खतरनाक राइट अपरकट का प्रभाव झेलना पड़ा।

बेलिंगोन उसके प्रभाव से लड़खड़ाते हुए मैट पर जा गिरे और “हैंड्स ऑफ स्टोन” के ग्राउंड एंड पाउंड अटैक के कारण रेफरी को मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी।

इस मैच का सभी को इंतज़ार था, जिसमें लिनेकर ने जीत हासिल करते हुए खुद को वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल कर लिया है।



#2 रामज़ानोव का वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम

Russian MMA fighter Murad Ramazanov squares off against Hiroyuki Tetsuka at ONE: INSIDE THE MATRIX III

ONE: INSIDE THE MATRIX III में मुराद रामज़ानोव ने अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के जरिए जीत प्राप्त की।

हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका बैकफुट पर रहकर अच्छा डिफेंस कर रहे थे, लेकिन रामज़ानोव हर बार उन्हें हर बार मैट पर गिराने में सफल हो रहे थे।

पहले 2 राउंड्स में आसान टेकडाउन देखने को मिले और रूसी वेल्टरवेट स्टार ने ग्राउंड एंड पाउंड अटैक भी किया।

अंतिम राउंड में टेटसुका ने 2 टेकडाउन स्कोर किए, लेकिन रामज़ानोव को इनसे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और कुछ समय बाद ही जापानी एथलीट को नीचे गिराने में सफलता पाई।

घंटी के बजने से तुरंत पहले रूसी एथलीट ने शानदार अंदाज में बैली-टू-बैक स्लैम लगाया।

इस जीत के साथ रामज़ानोव का रिकॉर्ड 10-0 का हो गया है और अभी भी अपराजित हैं। साथ ही ये भी दर्शाया कि वो ONE वेल्टरवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं।

#3 मिनोवा ने किमुरा से बचने के बाद आदिवांग को हराया

Japanese MMA fighter Hiroba Minowa squares off against Filipino MMA fighter Lito Adiwang at ONE: INSIDE THE MATRIX III

हिरोबा मिनोवा ने अपने ONE डेब्यू मैच में #5 रैंक के कंटेंडर लिटो “थंडर किड” आदिवांग के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की।

आदिवांग शुरुआत में किमुरा लॉक लगाकर सबमिशन से जीत दर्ज करना चाहते थे, लेकिन मिनोवा उससे बच निकले। जापानी एथलीट के कंधे का अस्वाभाविक तरीके से मुड़ना काफी चौंकाने वाला लम्हा रहा।

मिनोवा ने उसके बाद टॉप पोजिशन प्राप्त की और दूसरे राउंड में भी अपने प्रतिद्वंदी को टेकडाउन कर ग्राउंड गेम में बढ़त बनाए रखी और राउंड के अंतिम क्षणों में कई खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

तीसरे राउंड में मिनोवा ने टॉप पोजिशन में रहकर ग्राउंड एंड पाउंड अटैक किया।

परिणाम की बारी आई तो 2 जजों ने मिनोवा के पक्ष में फैसला सुनाया, और ये जीत उन्हें मैच में मजबूती से डटे रहने के कारण ही मिली है।

प्रोमोशनल डेब्यू में 21 वर्षीय मिनोवा ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और ये भी साबित किया कि भविष्य में ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को चैलेंज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, बेलिंगोन vs लिनेकर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48