ONE: INSIDE THE MATRIX IV का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Wang Junguang at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7471 768x512

INSIDE THE MATRIX इवेंट सीरीज के तीन धमाकेदार शो के आयोजन के बाद ONE Championship चौथे और आखिरी इवेंट के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

शुक्रवार, 20 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा ONE: INSIDE THE MATRIX IV का प्रसारण किया जाएगा, जिसे पहले ही सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से रिकॉर्ड किया जा चुका है।

Russian kickboxer Aslanbek Zikreev

मेन इवेंट में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग वापसी करते हुए प्रोमोशन में डेब्यू करने वाले असलानबेक ज़िक्रीव का सामना करेंगे।

वांग, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 24-4-1 का है, ने अक्टूबर 2019 में शानदार अंदाज में ग्लोबल स्टेज पर दस्तक दी थी। 25 वर्षीय चीनी स्ट्राइकर ने फेडेरिको “द लिटल बिग मैन” रोमा के खिलाफ पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की थी।

इस जीत के दम पर वांग ने सैम-ए गैयानधादाओ के साथ पिछले साल दिसंबर में हुए पहले स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में हिस्सा लिया। पांच राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद थाई लैजेंड ने जीत हासिल की और चैंपियनशिप अपने नाम की।

अब “गोल्डन बॉय” वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने सफर की शुरुआथ 58.3 किलोग्राम कैच वेट मुकाबले में ज़िक्रीव के खिलाफ करने वाले हैं, जो कि एक रूसी और यूरोपियन मॉय थाई चैंपियन हैं।

Australian Muay Thai star Rocky Ogden kicks Sam-A

WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रॉकी ओग्डेन भी वापसी करने के लिए तैयार हैं।

10 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार के शिष्य रॉकी ओग्डेन #2 नंबर की रैंक से आगे बढ़कर सैम-ए के साथ फिर से मैच हासिल करना चाहेंगे, जहां फरवरी में उन्हें पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

ओग्डेन अपने करियर की 37वीं जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे, जब ONE: INSIDE THE MATRIX IV के को-मेन इवेंट में उनका सामना जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी से होगा।

लसीरी, जो मुख्य रूप से फ्लाइवेट डिविजन में ही मुकाबला करते हुए दिखे हैं, 59 किलोग्राम कैच वेट बाउट में नजर आएंगे। अगर इटालियन स्ट्राइकर अपने करियर की 41वीं जीत हासिल करने में कामयाब हुए तो वो सैम-ए की मॉय थाई बेल्ट को हासिल करने के लिए मैच की तरफ बढ़ सकते हैं।

शो में होने वाले सभी मैचों को आप नीचे देख सकते हैं।

Italian Muay Thai fighter Joseph Lasiri defeats Hiroki Akimoto at ONE: A NEW ERA

ONE: INSIDE THE MATRIX IV का पूरा कार्ड

  • वांग जनगुआंग vs. असलानबेक ज़िक्रीव (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – कैच वेट, 58.3 किलोग्राम)
  • रॉकी ओग्डेन vs. जोसेफ लसीरी (ONE Super Series मॉय थाई – कैच वेट, 59 किलोग्राम)
  • ब्रूनो पुची vs. क्वोन वोन इल (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • रयोगो टाकाहाशी vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • माइरा मज़ार vs. चोई जिओंग युन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट, 61.35 किलोग्राम)

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX III – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, बेलिंगोन Vs. लिनेकर

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4