ब्रूनो पुची का मानना है कि लंबे समय बाद वापसी से एंजेला को नहीं होगी परेशानी, स्टैम्प के खिलाफ पहले राउंड में जीत का दावा किया

Angela Lee and her husband, Bruno Pucci, train Brazilian Jiu-Jitsu

फैंस और एंजेला ली के करीबी उन्हें एक बार फिर से एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं।

दो साल से ज्यादा समय के बाद वापसी करते हुए ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन का सामना शनिवार, 26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले में थाई सुपरस्टार स्टैम्प फेयरटेक्स से होगा।

“अनस्टॉपेबल” ने अपनी बेटी, ऐवा मेरी, के जन्म के चलते लंबा ब्रेक लिया था, लेकिन उन्हें भरोसा है कि वो शानदार अंदाज में वापसी करेंगी, जब अपनी बेल्ट को पांचवीं बार डिफेंड करने के लिए उतरेंगी।

ली के पति और साथी ONE एथलीट ब्रूनो पुची ने उनकी वापसी के सफर को बहुत ही करीब से देखा है और मानते हैं कि सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में वो बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी, लेकिन वापसी का रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है।

“पुचीबुल” ने कहा:

“मैं झूठ नहीं कहूंगा, शुरुआत में काफी मुश्किल हुई थी। खासकर एकदम शुरुआत में। कई बार मुश्किल होता था क्योंकि ऐवा सिर्फ अपनी मां को देखना चाहती थी और जब भी उन्हें एंजेला दिखतीं तो वो रोने लग जाती थी, लेकिन उन्हें मम्मी की ट्रेनिंग खत्म होने का इंतजार करना पड़ता था। मेरा मानना है कि शुरुआत में ये सबसे कठिन रहा।

“मैं ज्यादातर समय एंजेला को ट्रेनिंग करते हुए देखना चाहता था और उनके साथ रहना चाहता था, लेकिन जब ऐवा थकी, भूखी या एंजेला को याद कर रही होती थी, तब मैं उन्हें सुलाने की कोशिश करता और उन सबका प्रयास करता, जिससे ये तय कर सकूं कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

“हमारे साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी हैं, जैसे एंजेला की मम्मी, क्रिश्चियन और केटी। ऐसे में जरूरत के हिसाब से हम सब एक टैग टीम की तरह काम करते हैं। अभी तक ये काफी अच्छे से काम कर रहा है।”

पुची का मानना है कि मातृत्व एटमवेट क्वीन के लिए कोई बोझ नहीं बल्कि नई प्रेरणा बना है।

ली ने 2016 में टाइटल अपने नाम किया था, जब वो सिर्फ 19 साल की थीं और अपने रास्ते में आई सभी बाधाओं को अब तक पार किया है। पुची को लगता है कि बेटी के जन्म के बाद “अनस्टॉपेबल” में नई ऊर्जा आई है।

उन्होंने कहा:

“मुझे महसूस होता है कि उनमें नई आग पैदा हो गई है। जब आप छोटी उम्र में खेल की ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं और वो चार बार अपने खिताब को डिफेंड कर चुकी हैं और ये उनका पांचवा डिफेंस होगा। ये किसी काम को बार-बार करने जैसा है, ऐसे में नई प्रेरणा कहां है? आपके पास ऐसा करने का कोई कारण होना चाहिए कि ‘मैं ये क्यों कर रहा हूं।’

“मेरे अनुसार मां बनने के बाद उन्हें नया कारण मिला है। इसने उन्हें और भी अधिक तैयार किया है। वो दिखाने के लिए तैयार हैं कि उनमें कितनी काबिलियत है।”

ब्रूनो पुची को लगता है कि स्टैम्प फेयरटेक्स को कहीं भी हरा सकती हैं एंजेला ली

एंजेला ली की लंबे समय बाद वापसी से बहुत लोगों का मानना है ONE X में स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ होने वाले ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में वो कमजोर नजर आ सकती हैं।

इस बात को बढ़ावा इसलिए भी मिला है कि क्योंकि इस दौरान स्टैम्प लगातार मैचों में शिरकत करती रही हैं और “अनस्टॉपेबल” के आखिरी बार सर्कल में उतरने के बाद से वो 9 फाइट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।

हालांकि, ब्रूनो पुची को लगता है कि ये उन्हीं एथलीट्स के लिए समस्या बनती है, जिनकी तैयारी अच्छी ना रही हो।

उन्होंने कहा:

“मुझे लगता है कि लंबे समय बाद वापसी का फर्क इस बात से पड़ता है कि कोई एथलीट इसके कारण अपनी मानसिकता को किस तरह से प्रभावित होने देता है। अगर आप इस हल्के में लेते हैं जैसे, ‘मुझे दो साल लगेंगे, ये कोई बड़ी बात नहीं है,’ हां, तब ये समस्या बन सकती है।

“एंजेला को स्पारिंग (पंचों, किक्स की प्रैक्टिस) ने काफी मदद की है। आप जितनी अधिक स्पारिंग करते हैं, आप उतना ही तैयार हो जाते हैं। उन्होंने बहुत सारे राउंड्स किए ताकि वो तैयार हों। ऐसी कोई भी चीज नहीं है जो उन्हें इस समय चौंका सकती है।”

तकनीकी नजरिए से देखें तो स्टैम्प की तुलना में ली ने बहुत ज्यादा साल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग की है, जबकि स्टैम्प थोड़े ही समय पहले इस खेल में आई हैं।

थाई स्टार ONE विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहीं, लेकिन “अनस्टॉपेबल” बचपन से ही अलग-अलग शैलियों में खुद को झोंकती आई हैं।

इस बात को मद्देनजर रखते हुए पुची का मानना है कि ली अपनी प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे होंगी और वो Fairtex टीम की स्टार को ONE इतिहास की पहली 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने से रोक सकती हैं।

“पुचीबुल” ने कहा:

“एंजेला ली की फाइटिंग की समझ बहुत ही ज्यादा है। वो युवावस्था से ये करती आ रही हैं। वो भले ही इस खेल से दो साल तक दूर रही हों, लेकिन इवेंट्स को देखकर अपने दिमाग को एक्टिव रखती थीं। अब वो वापस आ गई हैं और चीजों को फिर से तैयार कर लिया है। मुझे लगता है कि वो एक पूर्ण एथलीट हैं। मैं ये बता सकता हूं कि सभी चीजें शानदार नजर आ रही हैं।

“मेरा मानना है कि एंजेला उन्हें पहले राउंड में फिनिश कर देंगी और मुझे लगता है कि ये सबमिशन से होगा, लेकिन स्टैंडिंग में भी हो सकता है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)