इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX IV को मिस नहीं करना चाहिए

Joseph Lasiri DC 2867 768x512

3 धमाकेदार इवेंट्स के आयोजन के बाद ONE Championship अब INSIDE THE MATRIX सीरीज की समाप्ति के लिए तैयार है।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV का आयोजन शुक्रवार, 20 नवंबर को होने वाला है और बाउट कार्ड में 5 मुकाबलों को जोड़ा गया है।

फैंस को एक बार फिर किकबॉक्सिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं कुछ उभरते हुए स्टार्स अपने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने की ओर मजबूती से कदम आगे बढ़ाना चाहेंगे।

तो आइए जानते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको इस शुक्रवार होने वाले शो को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 वांग का वापसी का सफर शुरू हो रहा

201120 SG MU 1920x1080pxZikreevVsWang.jpg

“गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं।

पिछले साल दिसंबर में पहले ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में चीनी स्ट्राइकर को सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। वो अब थाई लैजेंड के खिलाफ रीमैच प्राप्त करने को बेताब हैं।

वांग एक निडर एथलीट हैं, जिनके पास गज़ब की नॉकआउट पावर है। इसी पावर की मदद से उन्होंने अपने ONE डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। एक और धमाकेदार जीत #2 रैंक के कंटेंडर को चैंपियन के खिलाफ रीमैच दिला सकती है।

इसके लिए उन्हें रूसी और यूरोपियन मॉय थाई चैंपियन असलानबेक ज़िक्रीव की चुनौती से पार पाना होगा। साइबेरियाई स्टार को एकसाथ कई सारे पंच और खतरनाक राइट बॉडी किक लगाना बहुत पसंद है।

दोनों एथलीट्स यादगार जीत दर्ज कर डिविजन पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे इसलिए फैंस को तगड़े एक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।

#2 दो मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस की भिड़ंत

201120 SG MU 1920x1080pxOgdenVsLasiri.jpg

को-मेन इवेंट में दो मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस आमने-सामने आ रहे हैं और सैम-ए के खिलाफ रीमैच प्राप्त कर की चाह रखते हैं।

इसी साल फरवरी में पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार झेलने के बाद #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर रॉकी ओग्डेन भी दोबारा जीत की लय प्राप्त करना चाहते हैं।

21 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्टार 10 बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार के शिष्य हैं। 9 महीने पहले अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में उन्होंने अपने आक्रामक रुख से सभी को प्रभावित किया था।

लेकिन WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी उनके लिए बहुत कड़े प्रतिद्वंदी रहने वाले हैं, जो दमदार स्ट्राइक्स झेलने के बावजूद फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करना नहीं छोड़ते। इटालियन स्टार की पीछे ना हटने की मानसिकता ही उन्हें ONE Super Series के सबसे दिलचस्प एथलीट्स में से एक बनाती है।

जनवरी 2018 में ONE की सबसे पहली मॉय थाई बाउट में सैम-ए के खिलाफ हार झेलने के बाद “द हरिकेन” इस शुक्रवार अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे।



#3 टॉप लेवल के ग्रैपलर और स्ट्राइकर का मैच

201120 SG MU 1920x1080pxPucciVsKwon.jpg

फैंस को बेंटमवेट डिविजन के टॉप ग्रैपलर्स में से एक और टॉप स्ट्राइकर्स में से एक के बीच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिलेगा।

2 बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ब्रूनो पुची ने पिछले कुछ सालों में अपने स्टैंड-अप गेम में सुधार किया है, लेकिन उनका सबमिशन गेम उन्हें ज्यादा खतरनाक साबित करता है। उनके नाम 6 सबमिशन जीत हैं, जिनमें से 4 पहले राउंड में आई हैं।

दूसरी ओर, “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल अभी तक ग्रैपलर्स के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। चाहे उन्होंने ग्रैपलिंग गेम में सुधार किया है, लेकिन उनका सबसे बड़ा हथियार उनकी स्ट्राइकिंग है।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने पहले राउंड में 3 नॉकआउट जीत दर्ज कर खुद को एक बेहतर एथलीट के रूप में साबित किया है। ONE फेदरवेट डिविजन में दूसरा सबसे तेज नॉकआउट का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है, जो उन्होंने अप्रैल 2019 में एरिक “द नेचुरल” केली को हराकर बनाया था।

दोनों अपने-अपने क्षेत्र में महारथ रखते हैं इसलिए ये मैच पहले ही राउंड में भी समाप्त हो सकता है।

#4 एक महत्वपूर्ण फेदरवेट मैच

201120 SG MU 1920x1080pxTakahashiVsYoon.jpg

इस शुक्रवार Shooto Pacific Rim चैंपियन रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी का सामना उभरते हुए स्टार “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन से होगा।

टाकाहाशी ने स्वर्गीय किड यामामोटो की निगरानी में ट्रेनिंग ली है, प्रोफेशनल रिकॉर्ड 13-4 का है, 9 बार नॉकआउट के जरिए जीत दर्ज कर चुके हैं और फेदरवेट चैंपियन थान ली के खिलाफ हार झेलने से पहले उनकी विनिंग स्ट्रीक 8 मैचों तक जा पहुंची थी।

जापानी स्टार को नॉकआउट जीत की भूख है और कुछ मैचों में जीत दर्ज कर ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश कर सकते हैं। उनके पास बड़ा स्टार बनने के लिए अच्छी स्किल्स, ताकत और स्टैमिना भी है।

दूसरी ओर, प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू के बाद चांग मिन को भी कोई हरा नहीं सका है।

टॉप लेवल के प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जीत दर्ज कर कोरियाई स्टार का रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है और फिनिशिंग रेट 100% है। टाकाहाशी संभव ही उनकी कड़ी परीक्षा लेने वाले हैं, लेकिन अगर वो अपने अनुभवी प्रतिद्वंदी को हरा पाते हैं तो जरूर सुर्खियां बटोरने में सफल होंगे।

दोनों एथलीट्स धीरे-धीरे अपने करियर के चरम पर पहुंच रहे हैं इसलिए हर एक मैच उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब ले जाएगा। दोनों अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं और जापान-कोरिया की प्रतिद्वंदिता इस मैच को और भी खास बना रही है।

#5 टॉप कंटेंडर का सामना अपराजित एथलीट से होगा

201120 SG MU 1920x1080pxMazarVsChoi.jpg

शो की शुरुआत #5 रैंक की विमेंस स्ट्रॉवेट कंटेंडर माइरा मज़ार और अभी तक अपराजित नॉकआउट आर्टिस्ट चोई जिओंग युन के मैच से होगी।

मज़ार पैन अमेरिकन सांडा चैंपियन हैं, Evolve में ट्रेनिंग करती हैं और फिनिशिंग रेट 84% है। ब्राजीलियाई स्टार अपनी नॉकआउट पावर और सबमिशन गेम के बलबूते टॉप एथलीट्स को हराने में भी सक्षम हैं।

मज़ार इस बार ग्रैपलिंग गेम में अपनी प्रतिद्वंदी से बेहतर हैं, दूसरी ओर चोई भी किकबॉक्सिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने के बाद से शानदार प्रदर्शन करती आई हैं।

चोई ने अभी तक अपनी सभी प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट किया है और अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में दमदार शॉट्स लगाकर अपनी फिनिशिंग स्ट्रीक और अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX IV के स्टार्स द्वारा किए गए सबसे तेज नॉकआउट्स

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout