ONE: KING OF THE JUNGLE के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

Ayaka Miura applies her trademark scarf-hold at Maira Mazar at ONE A NEW TOMORROW

ONE: KING OF THE JUNGLE के बाउट कार्ड में 2 धमाकेदार ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल मुकाबले शामिल हैं जिनमें संभवत ही शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स देखने को मिलने वाली हैं। लेकिन उससे पहले अन्य मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स जरूर अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स से फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहेंगे।

ऐसे कई एथलीट हैं जो शुक्रवार, 28 फरवरी को अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, जूडो और रेसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल कर अपने प्रतिद्वंदी को ग्राउंड गेम में हराने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे, जैसा कि वो अपने पिछले मुकाबलों में करते आए हैं।

इस आर्टिकल में हम आगामी इवेंट के एथलीट्स द्वारा किए गए टॉप-5 सबमिशन से अवगत कराने वाले हैं।

#1 अमीर खान ने दिखाई अपनी सबमिशन स्किल्स

Amir Khan locks in a tight RNC and forces the tap from Honorio Banario at 4:34 of the first round.

Amir Khan Ansari locks in a tight RNC and forces the tap from Honorio Banario at 4:34 of the first round. Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, September 8, 2018

ONE Championship में अमीर खान से ज्यादा नॉकआउट फिनिश किसी के नाम नहीं हैं लेकिन सिंगापुर से आने वाला स्टार सिर्फ स्ट्राइकिंग स्पेशलिस्ट ही नहीं है।

ONE: BEYOND THE HORIZON में Evolve टीम के मेंबर ने पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन होनोरियो “द रॉक” बानारियो को सबमिशन से हराते हुए दिखा दिया था कि उनके पास वो ग्रैपलिंग स्किल्स हैं जिससे वो अपने प्रतिद्वंदी की मॉय थाई स्किल्स को चुनौती दे सकते थे।

शुरुआती राउंड में सिंगापुर के स्टार ने अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए टेकडाउन का प्रयास किया। बानारियो अपने अच्छे बैलेंस के कारण स्थिर रहे लेकिन खान ने अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाते हुए उन्हें नीचे गिराने में सफलता पाई।

हालांकि, “द रॉक” ने खान को अपने हाथ को जकड़ने से रोक लिया था, मगर इसी दौरान उन्होंने ऐसी जगह खाली छोड़ दी थी जिससे खान, बानारियो की चिन के नीचे अपना हाथ घुसाकर रीयर-नेकेड चोक लगाने में सफल रहे।

अब अमीर खान सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपने घरेलू फैंस के सामने किमिहीरो एटो का सामना करने वाले हैं।

#2 टियो ने लगाया तोमर पर आर्मबार

This lioness from Singapore, Tiffany Teo, is untameable.

This lioness from Singapore is untameable.TV: Check local listings for global broadcast | PPV: Official Livestream at oneppv.com

Posted by ONE Championship on Friday, November 24, 2017

भारतीय स्टार पूजा “द साइक्लोन” तोमर लंबे मुकाबले कर सकती हैं और टिफनी “नो चिल” टियो के खिलाफ अपनी कुछ स्ट्राइकिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया था और वो ग्रैपलिंग करना भी अच्छे से जानती हैं लेकिन ONE: IMMORTAL PURSUIT में सिंगापुर की एथलीट ने दिखा दिया था कि जब ग्राउंड गेम की बात आती है तो वो अपनी प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे का सोचती हैं।

हेड-एंड-आर्म ग्रिप लगाकर तोमर को नीचे गिराने के बाद टियो ने माउंट पोजिशन पर रहते कुछ दमदार पंच और एल्बो भी लगाई थीं, जिससे तोमर को अपनी बैक टियो की तरफ करनी पड़ी।

आखिर में टिफनी ने उनके दायें हाथ को निशाना बनाया और अगले ही पल आर्मबार लगाकर भारतीय स्टार को टैप-आउट करने पर मजबूर किया।

#3 मियूरा का एक और ट्रेडमार्क फिनिश

Judo black belt Ayaka Miura 🇯🇵 weathers the early storm to submit Maira Mazar 🇧🇷 with a slick Americana!

Judo black belt Ayaka Miura 🇯🇵 weathers the early storm to submit Maira Mazar 🇧🇷 with a slick Americana!📺: How to watch 👉 bit.ly/ONEANTWatch📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, January 10, 2020

ONE: A NEW TOMORROW के मुकाबले के पहले राउंड में माइरा मज़ार ने अयाका मियूरा के सबमिशन अटैक्स को रोकने में काफी हद तक सफलता प्राप्त की थी लेकिन दूसरे राउंड में वो जापानी स्टार की जूडो स्किल्स से पार नहीं पा सकीं।

जब मियूरा ने Evolve टीम की मेंबर को रिंग के कॉर्नर में ले जाकर मैट पर गिराया तो उन्होंने स्कार्फ़-होल्ड पोजिशन में आने में भी देर नहीं लगाई।

मज़ार कुछ समय तक इस अटैक को रोकने में सफल रहीं लेकिन Tribe Tokyo MMA की स्टार ने ब्राजीलियाई एथलीट के हाथ को अपने पैरों के बीच में फंसाया और अपने हिप्स को आगे की ओर पुश किया और अपना पसंदीदा सबमिशन मूव लगाकर जीत दर्ज की।

28 फरवरी को मियूरा विमेंस स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप-क्लास मुकाबले में टियो के खिलाफ जीत दर्ज कर ONE में अपनी विनिंग स्ट्रीक को 4 मैचों पर पहुंचाने की कोशिश करेंगी।

#4 यामागुची ने बालिन को पहले राउंड में हराया

Mei Yamaguchi pulls off a slick armbar on Laura Balin in the first round, staking her claim to a ONE Atomweight World Title shot! 🇯🇵

Mei Yamaguchi pulls off a slick armbar on Laura Balin in the first round, staking her claim to a ONE Atomweight World Title shot! 🇯🇵Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, May 17, 2019

ONE: ENTER THE DRAGON में मेई यामागुची को लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन के खिलाफ अपने गेम प्लान को अमल में लाने के लिए 1 मिनट से भी कम का समय लगा था।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर जापानी एथलीट ने आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर मैच को फिनिश करने की कोशिश की थी लेकिन माउंट पोजिशन पर जाकर पंच लगाते हुए उन्होंने बालिन के डिफेंसिव गेम प्लान को झकझोर कर रख दिया।

जब “ला ग्लैडियाडोरा” ने अपनी प्रतिद्वंदी को दूर करने की कोशिश की तो यामागुची ने जल्द ही अपना ध्यान बालिन के हाथ पर केंद्रित कर दिया, उनके सिर के ऊपर से घूमकर आर्मबार से जीत हासिल की।

टोक्यो से आने वाली एथलीट अब डेनिस ज़ाम्बोआंगा पर जीत हासिल कर “अनस्टॉपपेबल” एंजेला ली के खिलाफ तीसरा वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का प्रयास करती नजर आने वाली हैं।

#5 रहार्डियन के सामने नहीं टिक पाए कौशिक

Indonesia's Stefer Rahardian remains undefeated with a commanding RNC win at 2:25 of the first round!

Indonesia's Stefer Rahardian remains undefeated with a commanding RNC win at 2:25 of the first round!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, May 12, 2018

स्टेफ़र “द लॉयन” रहार्डियन ने ONE: GRIT AND GLORY में हिमांशु कौशिक को रीयर-नेकेड चोक लगाकर टैप-आउट करने पर मजबूर कर अपनी पांचवीं और सबसे शानदार जीत दर्ज की थी।

इंडोनेशियाई ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्पेशलिस्ट ने मैच के शुरुआती चरण में टेकडाउन किया और जल्द ही भारतीय एथलीट को ग्राउंड गेम से खूब क्षति पहुंचाई। रहार्डियन ने अपने प्रतिद्वंदी की बैक पर निशाना बनाया और उनकी गर्दन को अपने एक हाथ से जकड़ लिया, लेकिन कौशिक ने शानदार तरीके से इस सबमिशन मूव का डिफेंस किया।

आखिर में “द लॉयन” को वो जगह मिली जहाँ से उन्हें वो मूव लगाने का मौका मिला जिसका वो प्रयोग करना चाहते थे, कौशिक के सिर को अपने दायें हाथ से लॉक कर मैच को फिनिश किया।

रहार्डियन अब पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक के खिलाफ मैच में उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: 19 फरवरी को हो रहे ONE Warrior Series 10 में तीन भारतीय मार्शल आर्टिस्ट एक्शन में आएंगे नजर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35