ONE: INSIDE THE MATRIX II की टॉप हाइलाइट्स

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 44 768x511

ONE: INSIDE THE MATRIX II पूरी तरह फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है।

मेन इवेंट में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने जेम्स नाकाशीमा को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया। बाउट कार्ड में शामिल कई अन्य एथलीट्स को भी जीत से बहुत फायदा पहुंचा है।

6 नवंबर को हुए शो में कई यादगार पल देखने को मिले और यहां हम ONE: INSIDE THE MATRIX II की टॉप हाइलाइट्स से आपको अवगत कराने वाले हैं।

#1 अबासोव ने धमाकेदार अंदाज में रिटेन किया टाइटल

🎥 TRIFECTA: Find out how the ONE Welterweight World Title fight between Kiamrian Abbasov and James Nakashima went down!

🎥 TRIFECTA: Find out how the ONE Welterweight World Title fight between Kiamrian Abbasov and James Nakashima went down! #InsideTheMatrix2

Posted by ONE Championship on Friday, November 6, 2020

कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव ने अपने हालिया मैच में साहस की एक नई परिभाषा लिख डाली है। जिस तरह उन्होंने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया, वो उन्हें दुनिया के सबसे बेस्ट वेल्टरवेट एथलीट्स में से एक साबित करती है।

अपराजित अमेरिकी चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा बड़ा उलटफेर करने के करीब आ पहुंचे थे और 3 राउंड्स तक चैंपियन की स्किल्स की कड़ी परीक्षा भी ली।

लेकिन किसी कारणवश ही अंतिम 2 राउंड्स को चैंपियनशिप राउंड्स कहा जाता है। ONE वेल्टरवेट चैंपियन का धैर्य उनके काम आया और आखिरकार चौथे राउंड में जीत दर्ज की।

राउंड के समाप्त होने में अभी 2 मिनट बाकी थे, अबासोव ने टेकडाउन के लिए आगे आए नाकाशीमा को खतरनाक नी स्ट्राइक लगाई। नी के प्रभाव से MMA Lab के स्टार लड़खड़ाते हुए नजर आए और “ब्रेज़ेन” ने स्थिति का पूरा फायदा उठाया।

राइट अपरकट ने बाकी कसर भी पूरी की, अबासोव ने ग्राउंड गेम में रहते एक आखिरी राइट हैंड लगाया और मैच को समाप्त किया।

किर्गिस्तानी स्टार ने अपने टाइटल को डिफेंड कर अन्य वेल्टरवेट कंटेंडर्स को सावधान भी कर दिया है।



#2 वाकामत्सु का दमदार प्रदर्शन

🎥 TRIFECTA: The knockout that ended Yuya Wakamatsu 🆚 Kim Kyu Sung was so epic, we HAD to show you multiple angles! 😱

🎥 TRIFECTA: The knockout that ended Yuya Wakamatsu 🆚 Kim Kyu Sung was so epic, we HAD to show you multiple angles! 😱 #InsideTheMatrix2

Posted by ONE Championship on Friday, November 6, 2020

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने बेहतरीन नॉकआउट फिनिश कर फ्लाइवेट डिविजन की रैंकिंग्स में #4 रैंक को कायम रखा है।

मैच की शुरुआत से ही तगड़ा एक्शन देखने को मिला। एक तरफ किम क्यु सुंग लगातार आगे आ रहे थे, वहीं वाकामत्सु बेहद तेजी के साथ आगे आते और पंच लगाकर पीछे हट जाते।

इस बीच किम ने वाकामत्सु को दमदार जैब लगाकर चौंका दिया था। जब दक्षिण कोरियाई स्टार ने “लिटल पिरान्हा” को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की तो उन्हें जापानी स्टार के तेज और दमदार मूव्स का प्रभाव झेलना पड़ा।

वाकामत्सु लेफ्ट जैब लगाने की पोजिशन में आए और जब किम ने उसे काउंटर करने की कोशिश की तो “लिटल पिरान्हा” ने जैब को स्ट्रेट राइट में बदल कर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाई। दक्षिण कोरियाई स्टार मैट पर जा गिरे, जापानी स्टार ने 2 पंच और लगाए, तभी पहले राउंड में 1 मिनट 46 सेकंड बीत जाने के बाद रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

लगातार तीसरे मैच में जीत दर्ज कर वाकामत्सु ने साबित कर दिया है कि वो फ्लाइवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

#3 मेंग बो की गज़ब की ताकत

🎥 TRIFECTA: The jaw-dropping finish to Meng Bo 🆚 Priscilla — FROM ALL ANGLES 🤯🤯🤯

🎥 TRIFECTA: The jaw-dropping finish to Meng Bo 🆚 Priscilla — FROM ALL ANGLES 🤯🤯🤯 #InsideTheMatrix2

Posted by ONE Championship on Friday, November 6, 2020

शो की शुरुआत #2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर मेंग बो के शानदार नॉकआउट फिनिश के साथ हुई।

उनकी प्रतिद्वंदी प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल भी मेंग के पंचों से वाकिफ थीं और किक्स लगाकर चीनी एथलीट से दूर रहने की रणनीति पर फोकस कर रही थीं।

मेंग ने लुम्बन गॉल को सर्कल वॉल की तरफ धकेला, इस बीच इंडोनेशियाई एथलीट ने साइड किक लगाने की कोशिश की। इसी समय चीनी स्ट्राइकर ने भी बहुत तेजी के साथ जबरदस्त स्ट्रेट राइट लगाया, जिसकी गूंज पूरे एरीना में सुनी जा सकती थी।

लुम्बन गॉल मैट पर गिर पड़ीं और मेंग ने ग्राउंड गेम में रहते कुछ और स्ट्राइक्स लगाईं और आखिरकार रेफरी ने पहले राउंड में 1 मिनट 26 सेकंड बीत जाने के साथ मैच समाप्ति की घोषणा की।

मेंग की ताकत एक बार फिर उनकी प्रतिद्वंदी पर भारी पड़ी और उन्होंने खुद को एटमवेट डिविजन की सबसे उभरती हुई स्टार्स में शामिल करवा दिया है। इसी के साथ उनके 2021 ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह बनाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें: बेलिंगोन vs लिनेकर ONE: INSIDE THE MATRIX III को हेडलाइन करेगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48