ONE: WARRIOR’S CODE के एथलीटों से जुड़े कुछ खास रिकॉर्ड और आंकड़े

Eko Roni Saputra at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL6983 768x512

इस शुक्रवार, 7 फरवरी को ONE Championship की इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में वापसी हो रही है। इस इवेंट का कार्ड कई शानदार मैचों से भरा हुआ है, जिसमें कई सारे बेहतरीन एथलीट हिस्सा लेने जा रहे हैं।

ONE: WARRIOR’S CODE में 24 वर्ल्ड-क्लास एथलीट अपने टैलेंट का जलवा दिखाएंगे, जो कि अपने मार्शल आर्ट्स करियर के दौरान काफी कुछ हासिल कर चुके हैं।

इस्तोरा सेनयन एरीना में होने वाले इवेंट से पहले, जिसमें पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और डेट्रिट साथियान मॉय थाई के बीच मुकाबला होगा, जानते हैं सभी एथलीट्स के कुछ शानदार आंकड़ों पर।

198: पेटमोराकोट ने अपने करियर में इतनी प्रोफेशनल बाउट्स में हिस्सा लिया है। उनका रिकॉर्ड 160-35-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) है, जो कि उन्हें इस इवेंट का सबसे अनुभवी एथलीट बनाता है।

4x: पेटमोराकोट के नाम ये चार WMC, IPMTF और दो Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हैं।

8 दिन: सिर्फ आठ दिन के नोटिस पर ही डेट्रिट ने इस मुकाबले के लिए साइन किया है।

135: डेट्रिट के करियर की प्रोफेशनल जीत, जिनमें दो जीत मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट की रही।

5: लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस के नाम पांच ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियशिप्स हैं।

636 दिन: विटाली बिगडैश के खिलाफ अटाईडिस की जीत और रिंग में वापसी को इतने दिन हो जाएंगे।

100%: रीनियर डी रिडर का फिनिशिंग रेट सौ प्रतिशत रहा है।

9 सेंटीमीटर: डी रिडर की हाइट अटाईडिस से नौ सेंटीमीटर ज्यादा है।



7: मरात “कोबरा” गफूरोव के नाम ONE इतिहास में सबसे ज्यादा सबमिशन का रिकॉर्ड है। वो “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और शिन्या एओकी के साथ बराबरी पर हैं।

13-0: ONE: WARRIOR’S CODE में हिस्सा ले रहे यूरी लापिकुस के नाम सबसे बड़ा अविजित रिकॉर्ड है। ONE जॉइन करने से पहले उन्होंने 12 मुकाबले पहले ही राउंड में जीते थे और अपने ONE डेब्यू मैच में मुकाबला तीसरे राउंड में सबमिशन के जरिए जीता।

19 सेकेंड: एको रोनी सपुत्र ने अपने ONE Championship डेब्यू मैच को 19 सेकेंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीता था।

0:10: कोयोमी मत्सुशीमा ने अपना पहला प्रोफेशनल मैच नॉकआउट के जरिए जीता था। दूसरे मैच को जीतने में उन्हें सिर्फ 19 सेकेंड ही लगे थे।

5: “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने अपने ONE डेब्यू मैच में बॉडी पंच मारने के बाद पांच नी (घुटना) स्ट्राइक्स की थी।

5/5: इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा ने अपनी सभी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट्स सबमिशन के जरिए जीती हैं, जिनमें से तीन जीत पहले ही राउंड में आई थी।

10 साल, 3 महीने, 7 दिन: हिराटा और उनकी प्रतिद्वंदी नायरीन “न्यूट्रॉन बॉम्ब” क्राओली की उम्र में इतना अंतर है।

8-1: “द टर्मिनेटर” सुनौटो का रिकॉर्ड जब उनका जकार्ता में ONE में मुकाबला हुआ है।

5x: ONE Super Series में डेब्यू करने जा रहे एंडी “पनिशर” हाओसन के नाम पांच मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप्स है, उनका सामना जोश टोना से होगा।

ये भी पढ़ें: रीनियर डी रिडर ने जताई अटाईडिस के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन की संभावना

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)