रीनियर डी रिडर ने जताई अटाईडिस के खिलाफ दूसरे राउंड में सबमिशन की संभावना

Reinier De Ridder DC 1875 768x512

ONE Championship के अपने शुरुआती दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने के बाद रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को पूरा यकीन है कि वो ONE: WARRIOR’S CODE में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखेंगे। चाहे फिर इसमें भले ही उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी चुनौती का सामना ही क्यों न करना पड़े।

नीदरलैंड्स के ब्रेडा के मूल निवासी इंडोनेशिया के जकार्ता में शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाले बहुप्रतीक्षित मिडलवेट मैच-अप के को-मेन इवेंट में लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस का सामना करेंगे।

ये बाउट कुछ ज्यादा ही एंटरटेनिंग होने वाली है क्योंकि अगर वो एक प्रभावशाली जीत हासिल कर लेते हैं तो वर्ल्ड टाइटल बाउट के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

Reinier De Ridder goes for the finish against GIlberto Galvao

डी रिडर ने सोचा था कि ONE: LEGENDARY QUEST में जिलबर्टो गल्वाओ को सेकेंड राउंड नॉकआउट में पराजित करने के बाद वो आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग का सामना करेंगे। हालांकि, इस डिविजन के सबसे बड़े एथलीट ने लाइट हेवीवेट में वापसी की और ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी बेल्ट को सुरक्षित कर लिया।

“द डच नाइट” किसी भी मौके के लिए इंतजार करने के मूड में नहीं थे। उन्होंने फैसला लिया कि वो बहुत जल्द ही सर्कल में वापसी करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा दिनों तक खुद को इंतजार नहीं करना चाहता हूं। मैं अपने करियर के शिखर पर हूं। मैं इन सभी एथलीट्स को हरा सकता हूं इसलिए सक्रिय रहना चाहता हूं।”

“मैं साल में तीन से चार बार बाउट करना चाहता हूं। मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं कि मेरे सामने कौन सी चुनौती आने वाली है। इस वजह से जब मेरे सामने ब्राजीलियन एथलीट की चुनौती रखी गई तो मैंने हां कहकर उसे स्वीकार कर लिया।”



अटाईडिस जैसे बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ खासतौर पर एक और प्रभावशाली जीत डचमैन को उनके सपने के करीब पहुंचा सकती है।

छह महीने तक सर्कल से बाहर रहने के बावजूद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के प्रति डी रिडर के असीम प्यार ने ही उन्हें इस्तोरा सेनयन में इतना बड़ा चैलेंज लेने के लिए तैयार किया है।

वो स्वीकार करते हैं, “मुझे ये एथलीट बहुत पसंद है। मुझे जिम में रहना पसंद है। मुझे मैच के लिए प्रैक्टिस करना पसंद है। मैं ऐसा तब भी करता रहूंगा, जब मेरी जिंदगी में किसी तरह की कोई बाउट नहीं होगी।”

“मैं हमेशा मैट पर ही रहा हूं। मुझे भाईचारा और सौहार्दपन पसंद है। मुझे हुनर पसंद है। वास्तव में मुझे इतनी कठिन ट्रेनिंग दी गई कि लगा मैं हर वक्त किसी का सामना कर रहा था। मैं हमेशा की तरह ही तेज हूं।”

Holland's Renier De Ridder locks a D'Arce choke on Fan Rong

हालांकि, उनका अगला प्रतिद्वंदी मिडलवेट डिविजन के सबसे अनुभवी एथलीटों में से एक है। अटाईडिस एक पूर्व वर्ल्ड टाइटल दावेदार हैं, जिन्होंने ONE में अपनी पांच जीत में से चार में नॉकआउट किया है। इसमें पूर्व ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन विटाली बिगडैश के खिलाफ हाइलाइट-रील फिनिश भी शामिल है।

ब्राजीलियन एथलीट कुछ टॉप के विरोधियों के खिलाफ लगातार तीन बाउट की जीत के सिलसिले को बरकरार करने की स्थिति में हैं। “द डच नाइट” जानते हैं कि उन्हें हार्ड हिटर Nova União के प्रतिनिधि से सतर्क रहना होगा। फिर भी उन्हें भरोसा है कि जकार्ता में मैच के बाद उनका ही हाथ ऊपर होगा।

वो संभावना जताते हैं, “अटाईडिस से मेरा मैच पिछले ब्राजीलियन एथलीट से काफी मिलता-जुलता होगा, जिनका मैंने सामना किया था।”

“वो अपने पैरों पर बहुत खतरनाक और तेज हैं। उनका रेसलिंग और जिउ-जित्सु कौशल ठीक है पर मेरे स्तर के बराबर नहीं है। वो पैरों पर बहुत एक्सप्लोसिव हैं, जहां वो मेरे लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ देखें तो उनकी रेसलिंग ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। उनका जिउ-जित्सु भी बहुत बुनियादी है इसलिए ज्यादा खतरा बस उनके पैरों पर खड़े रहने पर ही है।”

“मैं पूरी तरह डूबकर किकबॉक्सिंग कर रहा हूं और मैंने वास्तव में अपने हुनर को और शार्प कर दिया है। जेरार्ड (मौसासी) ने इसमें मेरी बहुत मदद की है इसलिए मैं उनके साथ थोड़ी बहुत स्ट्राइक करूंगा।”

Reinier De Ridder uses his striking against Gilberto Galvao

डी रिडर आत्मविश्वास से भरे हुए और सर्कल में लौटने के लिए उत्साहित हैं। 29 वर्षीय एथलीट मैच को लेकर भविष्यवाणी करने से भी पीछे नहीं हटे।

उन्होंने 7 फरवरी को The Home Of Martial Arts में 3-0 से स्कोर करने और 100 प्रतिशत फिनिशिंग रेट बनाए रखने की उम्मीद जताई है।

“द डच नाइट” ने कहा, “मैं उन्हें दूसरे राउंड में उसी तरह हराने की कोशिश करूंगा, जिस तरह मैंने पिछले बार के एथलीट को हराया था।”

“अटाईडिस बहुत विस्फोटक एथलीट हैं इसलिए मैं पहले राउंड में उन पर दबाव बनाने की कोशिश करूंगा। मैं इसी रणनीति के साथ आगे बढ़ूंगा। दूसरे राउंड में जब ये दबाव पूरी तरह बन जाएगा तो मैं ने उन्हें सबमिट करने की कोशिश करूंगा।”

ये भी पढ़ें: लिएंड्रो अटाईडिस अपनी वापसी को बनाना चाहते हैं यादगार

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.