लिएंड्रो अटाईडिस अपनी वापसी को बनाना चाहते हैं यादगार

Leandro Ataides

लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस को मई 2018 से सर्कल में लौटने के लिए इंतजार करना पड़ा है। उनकी योजना ONE मिडलवेट वर्ल्ट टाइटल शॉट हासिल करने की है, ताकि वो अपने गुजरे हुए वक्त को भुना सकें।

शुक्रवार, 7 फरवरी को ONE: WARRIOR’S CODE में शक्तिशाली ब्राजीलियन एथलीट की बाउट रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ होगी, जहां वो उन्हें नॉकआउट या सबमिशन के जरिए हराना चाहेंगे।

अटाईडिस इंडोनेशिया के जकार्ता के इस्तोरा सेनयन एरीना में अपराजित डचमैन के खिलाफ को-मेन इवेंट में बाउट करेंगे। उन्हें पूरा यकीन है कि एक जोरदार जीत उन्हें शीर्ष दावेदारों की जगह पर लाकर फिर से खड़ा कर देगी।

वो कहते हैं, “रीनियर मेरी तरह ही बेहतरीन फाइटर हैं। हालांकि, इस डिविजन में मुझे आंग ला न संग के सिवा कोई और नजर नहीं आता है, जिससे बाउट करूं।”

“मैं वास्तव में वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता हूं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे भरोसा है कि मेरी अगली बाउट एक टाइटल शॉट के लिए होगी। मैं इसके काबिल हूं। ये साबित करने के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने जा रहा हूं।”

अटाईडिस और उनके सपने के बीच में रीनियर खड़े है, जिन्हें पराजित करना आसान नहीं होगा। डी रिडर के पास 100 प्रतिशत के फिनिशिंग रेट के साथ एक परफेक्ट 11-0 का रिकॉर्ड है। इसमें उनके ग्लोबल स्टेज की दो बाउट्स में हाइलाइट-रील फिनिश भी शामिल है।

“वुल्फ” जब सर्कल से दूर थे, तब उन्होंने जिम में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताया। इस वजह से उनका मानना है कि वो जब लंबे समय बाद अपनी वापसी करेंगे तो उनमें अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेंगे।



उन्होंने जाहिर किया, “मैं वास्तव में अपनी ट्रेनिंग के लिए कभी नहीं रुका। मैं ONE Championship से बुलावा आने की तैयारी कर रहा था।”

“मेरा बैकग्राउंड ब्राजीलियन जिउ-जित्सु है और मैं एक वर्ल्ड चैंपियन हूं। इस वजह से मैंने अपने BJJ ग्राउंड गेम पर अधिक मेहनत करने की कोशिश की। ये मुझे घर जैसा एहसास कराता है, ये मेरे लिए स्वभाविक है।

“इसके अलावा, मैंने अपनी बॉक्सिंग स्किल्स पर भी खूब काम किया है। इस वजह से मुझे लगता है कि बाउट को फिनिश करने में ये सारी चीजें मेरी बहुत मदद करेंगी। मैं दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मैंने क्या किया? मैंने कठिन प्रशिक्षण लिया है और अब मैं अपना सारा हुनर केज में दिखाने वाला हूं।”

The Home Of Martial Arts में अटाईडिस के सभी फिनिश नॉकआउट के जरिए ही आए हैं इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है कि वो दुनियाभर के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स में से एक हैं।

पांच बार के ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन के रूप में “वुल्फ” की स्थिति के बावजूद डी रिडर को भरोसा है कि वो ग्राउंड पर अपने प्रतिद्वंदी पर हावी हो सकते हैं और मैच खत्म कर सकते हैं।

Nova Uniao के प्रतिनिधि अपने विरोधी BJJ ब्लैक बेल्ट की स्ट्रेंथ और काबिलियत का सम्मान करते हैं। हालांकि, वो इस बात पर कम विश्वास करते हैं कि ये मैच किस तरह से खेला जाएगा।

वो कहते हैं, “इससे पहले किसी ने मुझे सबमिशन से नहीं हराया है। फिर भी वो कोशिश कर सकते हैं।”

“उन्होंने अभी तक कोई बाउट नहीं हारी है इसलिए डी रिडर एक अच्छे फाइटर हैं। मैंने देखा है कि उनका ग्राउंड गेम, स्ट्राइकिंग से बेहतर है। मैच के दौरान उनका नियंत्रण अच्छा रहता है लेकिन उनकी रफ्तार धीमी है।”

“वुल्फ” को भरोसा है कि उनके विरोधी जकार्ता से जो जीत हासिल करके जाना चाहते हैं उसके लिए डी रिडर ग्रैपलिंग बैटल करना चाहेंगे। हालांकि, अटाईडिस इससे खुश होंगे और उन्हें उन्हीं के अंदाज में अपनी स्किल दिखाकर जवाब देना चाहेंगे। ये बिल्कुल वैसा ही होगा, जैसे पहले के बाउट्स में वो करते आए हैं।

उन्होंने कहा, “मैं उन्हें ये चुनने का मौका दूंगा कि वो किस तरह की बाउट करना चाहते हैं। फिर चाहे वो स्ट्राइकिंग हो या फिर ग्राउंड पर।”

“मैं अगर अपने ग्राउंड गेम से खेला तो पहले ही दौर में मैच खत्म कर सकता हूं।”

ये भी पढ़ें: कैसे एक बेहद गंभीर चोट से उबरकर वापसी करने को तैयार हैं सवास माइकल

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.