ONE: WARRIOR’S CODE के स्टार्स के टॉप-5 सबमिशन

Reinier de Ridder DC 3698 768x512

जब साल 2020 में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में ONE Championship का पहला इवेंट आयोजित होगा तो इसमें मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स की स्किल्स देखने को मिलेंगी।

ONE: WARRIOR’S CODE इस्तोरा सेनयन एरीना में होना है और उम्मीद होगी कि इस आगामी इवेंट में एथलीट्स अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, जूडो और रेसलिंग स्किल्स के सहारे सबमिशन से जीत हासिल करेंगे।

इस आर्टिकल में हम शुक्रवार, 7 फरवरी को होने वाले इवेंट में शामिल हो रहे एथलीट्स के टॉप-5 सबमिशन से अवगत कराने वाले हैं।

#1 डी रिडर का डेब्यू मैच में डार्स चोक

Reinier De Ridder puts Fan Rong to sleep with a TIGHT D’Arce choke at 1:51 of Round 1!

Reinier De Ridder puts Fan Rong to sleep with a TIGHT D’Arce choke at 1:51 of Round 1!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, January 25, 2019

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने पिछले साल जनवरी में हुए ONE: HERO’S ASCENT में ONE डेब्यू किया था और अपनी छाप छोड़ने के लिए उन्हें केवल 75 सेकेंड की जरूरत पड़ी थी।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट होल्डर ने बड़ी आसानी से फैन “किंग कोंग वॉरियर” रोंग पर सिंगल लेग टेकडाउन लगाते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया था और उसके साइड कंट्रोल पोजीशन में आते हुए किमूरा लगाने का प्रयास किया। फैन को खतरे का अंदाजा होने लगा था इसलिए उन्होंने अंडरहुक लगाते हुए इस मूव से निकलने की कोशिश की लेकिन इस गलती ने रीनियर को और भी अच्छी पोजिशन में ला खड़ा किया।

डी रिडर ने ने अपना दायां हाथ “किंग कोंग वॉरियर” की बगल के नीचे घुसाया और अगले ही पल वो डार्स (D’Arce) चोक लगाने में सफल रहे। उसके बाद उन्होंने अधिक दबाव बनाते हुए चंद सेकेंडों के अंदर अपने प्रतिद्वंदी को लगभग बेहोश कर दिया।

The Combat Brothers टीम के स्टार को अब 5 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन लिएंड्रो अटाईडिस से होने वाला है और इस मैच के विजेता को ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलेगा।

#2 मरात गफूरोव ने गुयेन को चंद सेकेंडों में हराया

Fans were left wanting more; on 18 August, they'll get it.Kuala Lumpur | 18 August | TV: Check local listings for global broadcast | PPV: Official Livestream at oneppv.com | Tickets: http://bit.ly/onegreatness17 | Prelims LIVE on Facebook

Posted by ONE Championship on Wednesday, August 16, 2017

रूसी रीयर-नेकेड चोक मशीन मरात “कोबरा” गफूरोव के लिए चौंकाने वाला लम्हा रहा क्योंकि ONE: ODYSSEY OF CHAMPIONS में उन्होंने मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन, जिन्हें हैवी पंचों के लिए जाना जाता है, को मैच के शुरुआती चरण में सिंगल लेग टेकडाउन के बाद नीचे गिर पड़े थे।

गुयेन ने शुरुआत में रूसी स्टार को नीचे गिराने में सफलता पाई थी लेकिन “कोबरा” ने जबरदस्त वापसी करते हुए बिना देरी किए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया। इस बार गफूरोव ने गुयेन को नीचे गिराने में सफलता प्राप्त की और गुयेन के बाएं हाथ पर अपने पैर से दबाव बनाते गए।

“कोबरा” ने बॉडी-ट्रायंगल लगाया और सबमिशन से इस मैच में जीत दर्ज की, जो उनकी तीसरी लगातार सबमिशन जीत रही और बाद में ये संख्या 3 से बढ़कर 6 तक भी जा पहुंची थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने अंतरिम ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल भी जीता।

#3 लापिकुस की विराचाई पर जीत

Iuri Lapicus chokes out Shannon WIratchai

यूरी लापिकुस ने भी अपने ONE डेब्यू मैच में धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले साल मई में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में पहले मैच पर अपनी पकड़ बनाई और फिर अनुभवी लाइटवेट कंटेंडर शेनन विराचाई पर सबमिशन लगाया।

लापिकुस को इससे पहले कभी अपने प्रोफेशनल करियर में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा था, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया और इसका अच्छा नतीजा उन्हें आखिरी राउंड में जाकर मिला। उन्होंने विराचाई को नीचे गिराया और माउंट पोजिशन में आकर दमदार एल्बो और पंच भी लगाए।

थाई स्ट्राइकर किसी और अटैक से बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लापिकुस ने मौका मिलते ही रीयर-नेकेड चोक लगाते हुए जीत हासिल की।

Team Petrosyan मेंबर का सामना अब 7 फरवरी को गफूरोव से होने वाला है।

#4 हिराटा का दुर्लभ हेड-सिज़र्स चोक

Hometown hero 🇯🇵 Itsuki Hirata scores her THIRD-STRAIGHT submission win, locking in a slick armbar to force the tap from Rika Ishige!

Hometown hero 🇯🇵 Itsuki Hirata scores her THIRD-STRAIGHT submission win, locking in a slick armbar to force the tap from Rika "Tiny Doll" Ishige / ริกะ อิชิเกะ!📺: Check local listings for global broadcast details📱: Watch on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop Official Merchandise 👉 http://bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Saturday, October 12, 2019

इत्सुकी “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” हिराटा ने पिछले साल अक्टूबर में हुए ONE: CENTURY में रिका “टाइनी डॉल” इशिगे पर दुर्लभ सा नजर आने वाला हेड-सिज़र चोक लगाते हुए जापान के फैंस को चौंका दिया था।

इस एटमवेट मुकाबले के दूसरे राउंड में जब इशिगे अमेरिकाना से बचने के लिए अपने घुटनों पर आईं तो हिराटा को यहाँ एक बहुत बड़ा मौका नजर आया और उन्होंने अगले ही पल थाई एथलीट की बैक को निशाना बनाया और स्ट्रॉन्ग फिगर-फोर ग्रिप लगाई।

हिराटा ने इशिगे को कमर के बल नीचे गिराया और उनके हाथ को फ्री कर दिया लेकिन “टाइनी डॉल” अपने लिंब को लेकर परेशान थीं। हिराटा ने इसके बाद अपने पैरों को अपनी प्रतिद्वंदी की गर्दन पर लपेट लिया और पूरी ताकत से दबाव बनाने की कोशिश की जिससे इशिगे को टैप आउट करना पड़ा।

जकार्ता में अब “स्ट्रॉन्ग हार्ट फाइटर” का सामना ONE Warrior Series से आकर मेन रोस्टर डेब्यू कर रहीं नायरीन क्राओली से होने वाला है।

#5 सुनौटो का जलवा

Sunoto sinks in a TIGHT rear-naked choke on Victorio Senduk for the submission victory at 4:12 of Round 2!

Sunoto sinks in a TIGHT rear-naked choke on Victorio Senduk for the submission victory at 4:12 of Round 2!Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, September 22, 2018

सितंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF HEROES में “द टर्मिनेटर” सुनौटो ने विक्टोरिया सेंडूक को जबरदस्त सबमिशन लगाते हुए झकझोर कर रख दिया था।

“द टर्मिनेटर” पर लगातार अटैक हो रहे थे लेकिन दूसरे राउंड में उन्हें अच्छी बढ़त मिल चुकी थी। उन्होंने दूसरे राउंड में लगातार सेंडूक पर दबाव बनाना जारी रखा और उन्हें बेहतरीन ग्राउंड एंड पाउंड अटैक से क्षति पहुंचाई। सेंडूक ने इन स्ट्राइक्स से बचने का प्रयास किया लेकिन सुनौटो ने उनपर रीयर-नेकेड चोक लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया।

इंडोनेशियाई स्टार का सामना अब इस्तोरा सेनयन एरीना में यांग फाई से होना है।

जकार्ता | 7 फरवरी | ONE: WARRIOR’S CODE | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48