जकार्ता में पेटमोराकोट vs युसुपोव के बीच वर्ल्ड टाइटल मुकाबला हुआ तय

Petchmorakot Petchyindee Academy will face Jamal Yusupov at ONE: WARRIOR'S CODE

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 7 फरवरी को इवेंट आयोजित होना है और वहाँ नए ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल का अनावरण होते ही इतिहास रच दिया जाएगा।

ONE: WARRIOR’S CODE में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और जमाल युसुपोव के बीच नई ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टाइटल मैच होना है और इस मैच के विजेता को पहला चैंपियन होने का भी गौरव प्राप्त हो जाएगा।

पेटमोराकोट ने कई बार मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके एथलीट के रूप में ONE में एंट्री ली थी और अभी तक उन्होंने कुछ शानदार मुकाबलों से ग्लोबल स्टेज पर खुद को बड़ा सुपरस्टार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के चार्ली “बॉय” पीटर्स के खिलाफ लड़ा था और इस मैच में उन्होंने दूसरे राउंड में जबरदस्त नी लगाते हुए नॉकआउट से जीत दर्ज की थी।

इस तरह की जीत से उन्होंने मॉय थाई में शानदार वापसी की थी और इससे पहले वो करीब एक साल तक किकबॉक्सिंग नियमों से मैच लड़ते आ रहे थे। उनका लक्ष्य इस स्पोर्ट में सबसे बड़ा टाइटल जीतने का है।



आने वाले मैच में उनके प्रतिद्वंदी ने पिछले साल नवंबर में ONE के इतिहास की सबसे धमाकेदार जीत में से एक अपने नाम की थी।

उन्हें “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के साथ मुकाबले के बारे में उन्हें 2 सप्ताह पहले ही नोटिस मिला था जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया। किसी ने नहीं सोचा था कि रूसी एथलीट ONE के इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक अपने नाम करने वाले हैं क्योंकि दूसरे राउंड में योडसंकलाई को नॉकआउट कर दिया था।

इस्तोरा सेनायन में 2 बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट्स की ये भिडंत मेन इवेंट मैच होने वाली है। इस इवेंट में कई एलीट स्तर के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स और मॉय थाई स्टार्स भी हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही को-मेन इवेंट में टॉप मिडलवेट कंटेंडर्स एक-दूसरे के आमने-सामने आने वाले हैं।

ब्राजील के लिएंड्रो अटाईडिस लंबे समय बाद सर्कल में वापसी कर रहे हैं और उनका सामना रीनियर डी रिडर से होने वाला है। एक ऐसा मुकाबला जिससे मिडलवेट डिविजन के टॉप पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ेगा।

ONE WARRIOR’S CODE के लिए तय किए गए मैचों को आप नीचे देख सकते हैं:

  • पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी vs. जमाल युसुपोव (ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • लिएंड्रो अटाईडिस vs. रीनियर डी रिडर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • मरात गफूरोव vs. यूरी लापिकुस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एको रोनी सपुत्र vs. खॉन सिचान (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ़्लाइवेट)
  • कोयोमी मात्सुशीमा vs.किम जे वूंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • बी गुयेन vs. इत्सुकी हिराटा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – विमेंस एटमवेट)
  • सुनौटो vs. यांग फेई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – 68-किलोग्राम कैचवेट)
  • एब्रो फर्नांडीस vs. अहमद एको प्रिआन्दोनो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ़्लाइवेट)
  • टाईकी नाइटो vs. सवास माइकल (ONE Super Series मॉय थाई – फ़्लाइवेट)
  • ऑस्कर याकूत vs. एंटोनिस मूयाक (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • एंडी हाउसन vs. जोश टोना (ONE Super Series मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • एगी रोज़टेन vs. फ़जर (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ़्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: बैंकॉक में पूजा तोमर को हराने के लिए स्टैम्प फेयरटेक्स का सिंपल प्लान

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में शाम 4:00 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5