साल 2020 में दो बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं पेटमोराकोट

Thailand's Petchmorakot Petchyindee Academy celebrates his victory over Charlie Peters in November 2019

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के लिए 2019 खास था क्योंकि मॉय थाई में प्रतिस्पर्धा करते हुए एक दशक से भी अधिक समय बिताने के बाद उन्होंने खुद को किकबॉक्सिंग में स्विच किया और अपने कौशल का परीक्षण किया।

Ubon Ratchathani के मूल निवासी ने अपने नए खेल में उतार-चढ़ाव देखे लेकिन वो अब भी अनुभव को मूल्यवान मानते हैं।

25 साल के इस एथलीट ने कहा, “मुझे लगता है कि ये मेरे लिए एक सफल साल था। इस साल मैंने जो कुछ भी किया है, वास्तव में उससे खुश हूं।”

इस साल की शुरुआत पेटयिंडी एकेडमी के प्रतिनिधि के लिए एक धमाके के साथ हुई।

इस साल मार्च में म्यांमार के यांगोन में हुए ONE: REIGN OF VALOR में पेटमोराकोट ने अपने नए खेल में सफल शुरुआत की। उन्होंने जापान के केंटा यमाडा पर सर्वसम्मत निर्णय वाली जीत दर्ज की। बाद में उन्होंने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड  ग्रां प्री में जगह बनाई।

इसके बाद टूर्नामेंट में उनका सामना दिग्गज किकबॉक्सिंग सनसनी जियोर्जियो पेट्रोसियन “द डॉक्टर” से हुआ। सिंगापुर में हुए ONE: ENTER THE DRAGON के क्वार्टरफाइनल राउंड में उन्होंने जीत दर्ज की

हालांकि, ONE कॉम्पीटिशन कमेटी की समीक्षा के बाद मैच को नो कॉन्टेस्ट में बदल दिया गया और दोनों के बीच रीमैच की घोषणा की गई।



जब जुलाई में मलेशिया के कुआलालंपुर में ONE: MASTERS OF DESTINY के मेन इवेंंट में दूसरी बार आमने-सामने आए तो इटली के लैजेंड ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर थाई एथलीट को बाहर कर दिया।

पेट्रोसियन, जिन्हें लंबे समय से सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर के रूप में माना जाता है, ने “स्मोकिन ‘” जो नटावट और सैमी सना “AK 47” को हराकर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीती और 1 मिलियन यूएस डॉलर का पुरस्कार हासिल किया।

भले ही पेटमोराकोट को “द डॉक्टर” के साथ रिंग में दो मुकाबला करने का मौका मिले, लेकिन वो फिर से उनका सामना करना चाहते हैं।

वो कहते हैं, “ये किकबॉक्सिंग करने और ग्रां प्री का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं पेट्रोसियन के साथ मॉय थाई में रीमैच करना पसंद करूंगा।”

Thailand's Petchmorakot Petchyindee Academy kicks the pads

पेटमोराकोट ने हार का सामना किया लेकिन कुल मिलाकर वो किकबॉक्सिंग में अपने आने को कामयाबी मानते हैं।

उन्होंने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सरों में शामिल एक टूर्नामेंट में अनुभव और प्रतिस्पर्धा करने के अवसर की सराहना की, हालांकि, वो 2019 का अंत मार्शल आर्ट्स मुकाबले में जीत के साथ करने को लेकर खुश नजर आए।

नवंबर महीने में सिंगापुर में हुए ONE: EDGE OF GREATNESS में उन्होंने ब्रिटेन के चार्ली पीटर्स को हराया।

पेटयिंडी एकेडमी के प्रतिनिधि ने साल का अंत शीर्ष पर किया। इस तरह वो “आठ अंगों की कला” यानी मॉय थाई में अपने करियर को जारी रखना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, “मैं मॉय थाई के साथ रहना चाहता हूं। मैं थाई हूं, ये वही है जो हम करते हैं। थाई लोगों को मॉय थाई के साथ रहना चाहिए। मेरे लिए मॉय थाई में लड़ने का कोई दबाव नहीं है। मुझे इसमें बहुत मजा आता है।”

💪 POWERFUL 💪 Petchmorakot overwhelms Charlie Peters and knocks him out in the second round!

💪 POWERFUL 💪 Petchmorakot overwhelms Charlie Peters and knocks him out in the second round!📺: How to watch 👉 http://bit.ly/ONEEOGHTW🏨: Book your hotel 👉 bit.ly/ONEhotelplanner📱: Watch on the ONE Super App 👉 bit.ly/ONESuperApp🏷: Shop official merchandise 👉 bit.ly/ONECShop

Posted by ONE Championship on Friday, November 22, 2019

इसे ध्यान में रखते हुए पेटमोराकोट को साल 2020 में बड़ी उम्मीदें हैं।

2-डिविजन Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ONE के साथ अपने तीसरे साल की शुरुआत करने जा रहे हैं, और वो ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना चाहते हैं ताकि अपना घर बनाने के सपने को पूरा कर सकें।

इसके अलावा उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है कि वो ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर बढ़ें। अपने विरोधियों का फैसला वो मैनेजर औऱ मैचमेकर्स पर छोड़ते हैं।

उन्होंने कहा, “ये एक नया साल है, एक नई शुरुआत है। मैं जितना संभव हो, उतना लड़ना चाहता हूं, ताकि एक नया घर बना सकूं। मैं मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच में उतरना चाहता हूं और इसके लिए मैं तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें: 2 डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग के लिए यादगार रहा 2019

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35